न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिली इडली के शानदार स्वाद से लगेगा तबीयत मचली, फिर तो नाश्ते के लिए सूझेगा बस इसका ही नाम #Recipe

इडली एक फेमस साउथ इंडियन डिश है, जो अब पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुकी है। यह नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी होती है। हालांकि कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:38:46

चिली इडली के शानदार स्वाद से लगेगा तबीयत मचली, फिर तो नाश्ते के लिए सूझेगा बस इसका ही नाम #Recipe

इडली एक फेमस साउथ इंडियन डिश है, जो अब पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुकी है। यह नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी होती है। हालांकि कई बार सिंपल इडली-सांभर के स्वाद से बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में कुछ अलग जायके के लिए मन ललचाता है। आज हम आपको चिली इडली बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे तैयार करने के लिए पहले सिंपल इडली बनाई जाती है। इसके बाद इसमें सब्जियों और मसालों का प्रयोग कर फ्राई किया जाता है। इसे खाने का अनुभव सबके लिए अच्छा रहेगा चाहे वो बड़ा हो या छोटा। फिर तो जब भी मौका मिलेगा वे इसी की डिमांड करेंगे। आप अगर इस डिश को ट्राई करने की सोच रहे हैं तो हमारी बताई रेसिपी इसे बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

chilli idli,chilli idli ingredients,chilli idli recipe,chilli idli breakfast,chilli idli tasty,chilli idli delicious,chilli idli south indian dish,chilli idli children

सामग्री (Ingredients)

इडली – 7-8
मैदा – 1/4 कप
कॉर्न फ्लोर – 3 टी स्पून
चावल का आटा – 1 टी स्पून
प्याज – 1
शिमला मिर्च – 1
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
पत्तागोभी – 1/2 कप
हरा प्याज कटा – 2 टी स्पून
लहसुन – 4-5 कलियां
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
रेड चिली सॉस – 1 टी स्पून
सोया सॉस – डेढ़ टी स्पून
टमाटर सॉस – 1 टेबल स्पून
शेजवान सॉस – 1 टी स्पून
ऑरेंज फूड कलर – जरूरत के मुताबिक
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

chilli idli,chilli idli ingredients,chilli idli recipe,chilli idli breakfast,chilli idli tasty,chilli idli delicious,chilli idli south indian dish,chilli idli children

विधि (Recipe)

- पहले से इडली बनाकर रख लें। अब इडली लें और उन्हें समान लंबाई में काट लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर व चावल का आटा डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिक्स आटे में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला दें। अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इडली लें और उन्हें 1-1 कर तैयार घोल में डिप करने के बाद कड़ाही में फ्राई करने के लिए डालते जाएं।
- अब इडली को तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए। इसके बाद फ्राइड इडली को एक प्लेट में अलग निकाल लें। अब एक दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें।
- इसमें बारीक कटा लहसुन, बारीक कटा प्याज, चौकोर कटी शिमला मिर्च और कटी पत्तागोभी डालें और इन सभी को 1-2 मिनट तक पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें।
- अब इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और करछी से पूरे मिश्रण को मिक्स करते हुए चलाएं और पकने दें। मिश्रण में शेजवान सॉस, सोया सॉस, चिली सॉस, फूड कलर व टमाटर सॉस डालकर मिला दें।
- अब एक चम्मच कॉर्न फ्लोर को लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ग्रेवी की कड़ाही में डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब ग्रेवी अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसमें पहले से फ्राई कर रखी गई इडली को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 1 मिनट तक पकाने के बाद फ्लेम बंद कर दें।
- आपकी स्वादिष्ट चिली इडली बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटे हरे प्याज डालकर गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज