न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई मिठाई के स्वाद की तलाश में हैं तो ब्रेड मावा रोल पर करें भरोसा, लाजवाब जायके से झूम उठेगा मन #Recipe

ब्रेड का इस्तेमाल कई तरह के फूड आइटम्स बनाने में किया जाता है। ब्रेड से बनने वाले ब्रेड मावा रोल का स्वाद लाजवाब होता है। बहुत से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 4:42:54

नई मिठाई के स्वाद की तलाश में हैं तो ब्रेड मावा रोल पर करें भरोसा, लाजवाब जायके से झूम उठेगा मन #Recipe

ब्रेड का इस्तेमाल कई तरह के फूड आइटम्स बनाने में किया जाता है। ब्रेड से बनने वाले ब्रेड मावा रोल का स्वाद लाजवाब होता है। बहुत से लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं और वे हर बार कोई नई मिठाई के स्वाद की तलाश में रहते हैं। आप भी अगर ऐसे लोगों की कैटेगरी में आते हैं तो घर में ब्रेड मावा रोल बनाने की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपको यह शानदार स्वीट डिश बनाने में जरा भी जोर नहीं आएगा। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर ब्रेड, मावा और ड्राई फ्रूट्स काम लिए जाते हैं। इसको ब्रेड चमचम के नाम से भी पुकारा जाता है।

नई मिठाई के स्वाद की तलाश में हैं तो ब्रेड मावा रोल पर करें भरोसा, लाजवाब जायके से झूम उठेगा मन #Recipe

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड – 4 स्लाइस
मावा – 1 कप
दूध – 1 कप
चीनी बूरा – 1 कप
नारियल बूरा – 1/2 कप
काजू – 8
बादाम – 8
पिस्ता – 8
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
ऑरेंज फूड कलर – 1 चुटकी
घी

नई मिठाई के स्वाद की तलाश में हैं तो ब्रेड मावा रोल पर करें भरोसा, लाजवाब जायके से झूम उठेगा मन #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इसके बाद पानी में 1/2 कप चीनी का बूरा डाल दें। अब इसकी चाशनी तैयार करें।
- चाशनी के थोड़ा सा चिपकते ही गैस बंद कर दें। अब ब्रेड लें और उसके किनारे काटकर अलग रख दें।
- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर रखकर उसमें मावा डाल दें और उसे लगातार चलाते हुए भून लें।
- जब मावा अच्छी तरह से सिक जाए तो उसमें फूड कलर मिला दें और अच्छे से मिक्स कर गैस फ्लेम बंद कर दें।
- अब काजू, पिस्ता और बादाम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इस दौरान जब मावा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण की अंडाकार बॉल्स बना लें। अब दूध लें और उसे गहरे किनारे वाली प्लेट में डाल दें।
- ब्रेड के पीस को लें और उन्हें दूध में डुबोकर दोनों हथेलियों से दबाते हुए अतिरिक्त दूध को निचोड़ लें।
- अब इस ब्रेड के बीचों-बीच मावा से तैयार बॉल्स भर लें और ब्रेड को चारों तरफ मोड़ते हुए रोल तैयार कर लें।
- इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस के रोल्स तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी गरम हो जाए तो उसमें मावा रोल्स को डालकर गोल्डन कलर आने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इन्हें चाशनी में डुबोकर लगभग 1 मिनट के लिए रख दें।
- तय समय के बाद रोल्स को चाशनी में से निकाल लें और उन पर नारियल बूरा लगा दें। तैयार है ब्रेड मावा रोल।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री