Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन भिंडी : सिंपल और टेस्टी सब्जी के लिए है बिल्कुल सही विकल्प, पार्टी-फंक्शन की भी है शान #Recipe

भिंडी की सब्जी अधिकतर लोगों को पसंद आती है। यूं तो इसकी कई डिश बनाई जा सकती है, लेकिन आज हम आपको बेसन भिंडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 4:28:42

बेसन भिंडी : सिंपल और टेस्टी सब्जी के लिए है बिल्कुल सही विकल्प, पार्टी-फंक्शन की भी है शान #Recipe

भिंडी की सब्जी अधिकतर लोगों को पसंद आती है। यूं तो इसकी कई डिश बनाई जा सकती है, लेकिन आज हम आपको बेसन भिंडी की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप चाहें तो लंच में बना लें या फिर डिनर में भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। आप खाने में सिंपल लेकिन स्वादिष्ट सब्जी को शामिल करना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा। इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और इसका स्वाद काफी रुचिकर होता है। आम दिनों के साथ इसे पार्टी-फंक्शन के मैन्यू में भी रखा जा सकता है। इसे रोटी, पराठा या राइस के साथ सर्व करें।
besan bhindi,besan bhindi ingredients,besan bhindi recipe,besan bhindi sabji,besan bhindi tasty,besan bhindi delicious,besan bhindi party,besan bhindi dinner,lady finger सामग्री (Ingredients)

भिंडी – 1/2 किलो
बेसन – 3 टेबल स्पून
प्याज कद्दूकस – 2-3 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
तेल – 3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार besan bhindi,besan bhindi ingredients,besan bhindi recipe,besan bhindi sabji,besan bhindi tasty,besan bhindi delicious,besan bhindi party,besan bhindi dinner,lady finger विधि (Recipe)

- सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ करें और एक सूती कपड़े से पोछ लें। इसके बाद उन्हें लंबा-लंबा काट लें।
- अब एक बाउल में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर और थोड़ा सा नमक डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में इन मसालों को डालकर उसमें कटी हुई भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर कोट कर दें।
- इसके बाद कोटिंग वाली भिंड़ी 15 मिनट के लिए अलग रख दें। एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ और चुटकीभर हींग डालकर अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद इसमें कद्दूकस प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें।
- कुछ देर बार इन मसालों में 2-3 टेबल स्पून बेसन डालकर भूनें। बेसन को लगभग 5 मिनट तक भूनें जिससे अच्छी तरह से पककर खुशबू देने लगे।
- अब प्याज-बेसन के इस मिश्रण में मसाला कोट की हुई भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद कड़ाही को ढक दें और भिंडी को लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
- बीच-बीच में भिंडी चलाते भी रहें जिससे वो जले नहीं। जब भिंडी अच्छी तरह से पककर क्रिस्पी हो जाए तो उसमें गरम मसाला और हरी धनिया पत्ती डालकर मिला दें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। कुरकुरी बेसन भिंडी तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology