न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बादाम फिरनी : पारंपरिक मिठाइयों से उकता गए हैं तो इस पर भरोसा करके देखें, मेहमानों को भी खिलाएं #Recipe

बादाम फिरनी एक शानदार मिठाई होती है, जिसे खाकर किसी का भी दिल खुश हो जाता है फिर चाहे वह घर वाला हो या बाहर वाला। आप अगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 4:54:26

बादाम फिरनी : पारंपरिक मिठाइयों से उकता गए हैं तो इस पर भरोसा करके देखें, मेहमानों को भी खिलाएं #Recipe

बादाम फिरनी एक शानदार मिठाई होती है, जिसे खाकर किसी का भी दिल खुश हो जाता है फिर चाहे वह घर वाला हो या बाहर वाला। आप अगर मेहमाननवाजी के शौकीन हैं तो अपनों के मुंह में इसकी मिठास घोल सकते हैं। मुख्य तौर पर चावल और बादाम से बनने वाली इस स्वीट डिश को काफी पसंद किया जाता है। जिस तरह चावल की खीर का जायका सबके मुंह पर चढ़ा होता है, उसी तरह बादाम फिरनी भी लोगों को खूब भाती है। ड्राई फ्रूट्स की मदद से तैयार होने वाली इस रेसिपी का स्वाद निराला होता है। आप अगर पारंपरिक मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं तो यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे बनाना भी आसान है। आप अगर ठंडी फिरनी खाना पसंद करते हैं तो इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद सर्व करने से पहले ऊपर से पिस्ता और बादाम डालकर परोसें।

badam phirni,badam phirni sweet dish,badam phirni traditional,badam phirni tasty,badam phirni delicious,badam phirni healthy,badam phirni guest,badam phirni festival,badam phirni ingredients,badam phirni recipe

सामग्री (Ingredients)

चावल – 1/2 कप
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
चीनी – 1/2 कप
काजू कटे – 10
बादाम कटे – 25
पिस्ता – 10
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

badam phirni,badam phirni sweet dish,badam phirni traditional,badam phirni tasty,badam phirni delicious,badam phirni healthy,badam phirni guest,badam phirni festival,badam phirni ingredients,badam phirni recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल को साफ करें और उसे अच्छी तरह से धोकर लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद चावल को पानी में से निकालें और मिक्सर की मदद से चावल दरदरा पीस लें।
- इन्हें एक बर्तन में अलग निकालकर रख दें। इसी तरह बादाम को भी 2-3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें जिससे उसकी गर्मी निकल सके।
- इसके बाद बादाम के छिलके उतार लें और उन्हें भी पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक मोटे तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो उसमें दरदरे पिसे हुए चावल डाल दें। इसके बाद करछी की मदद से लगातार चलाते हुए चावल पकने दें।
- फिरनी को तब तक पकाना है जब तक कि वह गाढ़ी न होने लग जाए। बीच-बीच में चलाते रहें जिससे दूध बर्तन से न चिपक सके।
- अब फिरनी में चीनी, बादाम का पेस्ट, काजू के बारीक टुकड़े डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- ध्यान रखें कि इसे तब तक पकाते रहना है जब तक की चीनी अच्छी तरह से दूध में न घुल जाए।- इसके बाद फिरनी में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। एक मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है बादाम फिरनी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम