न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकप्रिय डेजर्ट है बादाम कुल्फी, खास अवसर पर परिवार और दोस्तों के साथ लें इसका आनंद #Recipe

मौसम में अचानक से गर्मी आ गई है। ऐसे में खान-पान भी बदल रहा है। लोगों की ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने की इच्छा बढ़ने लगी है। बादाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 4:35:30

लोकप्रिय डेजर्ट है बादाम कुल्फी, खास अवसर पर परिवार और दोस्तों के साथ लें इसका आनंद #Recipe

मौसम में अचानक से गर्मी आ गई है। ऐसे में खान-पान भी बदल रहा है। लोगों की ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने की इच्छा बढ़ने लगी है। बादाम कुल्फी एक लोकप्रिय डेजर्ट है। छोटे हो या बड़े इस कुल्फी को खूब पसंद करते हैं। ये काफी स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। इसका टेस्ट और फ्लेवर बढ़ाने के लिए कुछ गुलाब सिरप भी मिला सकते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ बारीक कटे मेवे और मीठी चेरी डालें। खास बात ये है कि इसे अपने स्वाद के हिसाब से कोई भी सामग्री जोड़कर ट्विस्ट दे सकते हैं। किसी खास अवसर के लिए आप इसे डेजर्ट के तौर पर परोस सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी फॉलो करने पर जरा भी जोर नहीं आएगा।

badam kulfi,badam kulfi dessert,badam kulfi cold,badam kulfi sweet dish,badam kulfi summer,badam kulfi party,badam kulfi dry fruits,badam kulfi tasty

सामग्री (Ingredients)

2 कप छिले और छिलके वाले पिसे हुए बादाम
2 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 कप दूध
1 कप फ्रेश क्रीम
15 केसर
6 पीस पिस्ता
3 बड़े चम्मच उबले बादाम गार्निशिंग के लिए

badam kulfi,badam kulfi dessert,badam kulfi cold,badam kulfi sweet dish,badam kulfi summer,badam kulfi party,badam kulfi dry fruits,badam kulfi tasty

विधि (Recipe)

- एक बड़े बाउल में पिसे हुए बादाम, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालें। इन्हें एक साथ गाढ़ा होने तक फेंटें।
- इसे एक तरफ रख दें। फिर एक पैन लें और उसमें दूध डालें। इसे तेज आंच पर गरम करें और दूध को उबाल लें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो केसर के धागे डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं और पैन को आंच से हटा दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- जब ये ठंडा हो जाए तो इसे बादाम के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ये मलाईदार होना चाहिए।
- एक और पैन लें। इसे मध्यम आंच पर गरम करें। कड़ाही में बारीक कटे हुए पिस्ते और बादाम डालकर कुछ सैकंड के लिए भून लें।
- इसके बाद इसे कुल्फी के मिश्रण में डालें, बाकी गार्निश के लिए रख दें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालें।
- अब ऊपर से ढक्कन या बटर पेपर से ढक दें। इन्हें 4 घंटे के लिए या सेट होने तक फ्रीजर में रख दें।
- इसके बाद कुल्फी को मोल्ड से हटा दें और कुछ पिस्ता और बादाम इस पर गार्निशिंग के लिए डालें।
- एक बेहतर अनुभव के लिए इस स्वादिष्ट डेजर्ट रेसिपी को ठंडे फालूदा के साथ भी परोस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम