न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलाबी गाल पाने के लिए नहीं पड़ेगी मेकअप की जरूरत, आजमाए ये 8 घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से प्राकृतिक रूप से आपको गुलाबी गाल मिलेंगे और मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 4:07:43

गुलाबी गाल पाने के लिए नहीं पड़ेगी मेकअप की जरूरत, आजमाए ये 8 घरेलू उपाय

चहरे का गुलाबी निखार इसके आकर्षक को बढ़ाने का काम करता हैं। आजकल मेकअप की मदद से गुलाबी गाल जरूर पाए जा सकते हैं लेकिन प्राकृतिक सुंदरता की बात ही अलग होती हैं। आपने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देखा होगा जो बिना मेकअप के भी बहुत सुंदर दिखाई देती हैं क्योंकि वे अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए कई जतन करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से प्राकृतिक रूप से आपको गुलाबी गाल मिलेंगे और मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

चुकंदर से करें मसाज

गुलाबी गाल चाहती हैं तो चुकंदर के रस का इस्तेमाल करना शुरू करें। बता दें कि कई सारे गुणों से भरपूर चुकंदर आपकी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए चुकंदर के रस में नारियल तेल की कुछ बूंदें मिक्स कर दें। अब इससे अपने चेहरे को मसाज करें। मसाज करने के बाद अपने चेहरे को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। सोने से पहले रोजाना यह तरीका आजमाएं।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

नारियल का तेल पुराने टाइम से ही हेल्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कोकोनट ऑयल में बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्व यानी एंटी माइक्रोबियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा बता दें कि यह एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी माना गया है। इतना ही नहीं कोकोनट ऑयल त्वचा की जलन को कम करने के साथ-साथ उसे सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से भी बचाता है। इसके अंदर मौजूद बहुत सारे गुणों की वजह से ही कहा जा सकता है कि इसका उपयोग गाल गुलाबी बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए अपने हाथ की हथेली पर थोड़ा सा नारियल का तेल निकाल लें। अब इस ऑयल को अपने फेस पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। उसके बाद फिर एक टिशू लेकर फालतू का तेल साफ कर लें। इस उपाय को हर सप्ताह दो बार किया जा सकता है।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस बनाए गाल गुलाबी

इसमें मौजूद विटामिन सी आपके चेहरे को तरोताजा बनाने के साथ-साथ आपके गाल भी गुलाबी बना सकता है। नींबू के अंदर जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण होते हैं वह प्रीमेच्योर एजिंग के प्रभावों को भी कम करने में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक साफ छोटी कटोरी लेकर उसने एक नींबू का रस निचोड़ लें। अब इसमें दो चम्मच चीनी के डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अब अपने फेस पर लगाकर हल्के हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें। कुछ देर स्क्रबिंग करने के बाद चेहरे को साफ गुनगुने पानी से धो कर सुखा लें। गाल गुलाबी बनाने के लिए इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार जरूर करें।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा से बनाएं गाल गुलाबी

एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाता है। आपको बता दें कि इसी वजह से ही इसे बहुत सी कॉस्मेटिक कंपनीज अपने प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल करती हैं। बताते चलें कि सूर्य की जो हानिकारक किरणें होती है वो त्वचा को जला देती हैं। इस वजह से स्किन पर रिंकल्स पड़ जाती हैं। ऐसे में एलोवेरा स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को ठीक करता है और त्वचा को हेल्दी बनाता है। कई रिसर्च से यह बात साबित हुई है कि त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ एलोवेरा स्किन को गुलाबी बनाने में भी काफी उपयोगी हो सकता है। इस्तेमाल के लिए एक एलोवेरा की पत्ती प्लांट से काट लीजिए और उसमें से जेल निकालकर उसे कटोरी में कलेक्ट कर लें। यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि एलोवेरा के अंदर जो पीले रंग का पदार्थ होता है वह उसमें बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अगर आपके पास एलोवेरा का प्लांट नहीं है तो आप बाजार से मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कटोरी में निकाले गए एलोवेरा जेल को लेकर अपने चेहरे और गर्दन के ऊपर लगा कर हल्के हाथ से मसाज करें। कम से कम 20-25 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर उसके बाद नहा लें।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

टमाटर और चावल का आटा

स्क्रब करने के लिए घर में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आप गुलाबी गाल चाहती हैं तो टमाटर इस्तेमाल करें। यह आपके गालों को हफ्ते भर में लाल करने की क्षमता रखता है। साथ ही साथ इससे त्वचा में निखार भी आता है। इसके लिए एक टमाटर लें और बीच से कट कर दें। अब इस हाफ टमाटर को चावल के आटे में डिप करें और उससे चेहरे का स्क्रब करें। एक दिन बीच कर चेहरे को स्क्रब करने के लिए यह तरीका आजमाएं। ध्यान रखें कि आपको ज्यादा तेज नहीं करना है, एकदम आराम से करें

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं फेस पैक

फूलों से बना फेस पैक त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है, गुलाब सभी फूलों में बेस्ट है। इसके लिए 15 से 20 गुलाब की पंखुड़ियां लें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा दही मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद हाथों को गीला करें और सर्कुलर मोशन में रब करें। कम से कम 4 से 5 मिनट तक मसाज जरूर करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नहाने से पहले रोजाना इस ट्रिक को आजमाएं। फर्क बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं जो कि चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं त्वचा की जो अशुद्धि होती है यह उसे भी साफ करके उसे स्वस्थ बनाता है। बेकिंग सोडा से स्किन को हेल्दी बनाने के साथ-साथ गाल भी गुलाबी बनाए जा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए एक साफ कटोरी लेकर उसमें एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा ले लें। एक छोटा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल या नारियल का तेल या फिर बादाम का तेल इसमें मिला लीजिए। उसके बाद इसमें तकरीबन आधा छोटा चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को अपने पूरे फेस पर लगा कर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद फिर अपना चेहरा पानी से धोकर सुखा लें। गाल गुलाबी बनाने के लिए इस घरेलू उपाय को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

home remedies to get rosy cheeks,pink cheeks tips,beauty tips,beauty hacks

पपीते क छिलके का इस्तेमाल

पपीते का इस्तेमाल त्वचा पर ग्लो लाने के लिए और उसे हेल्थी बनाने के लिए किया जाता गुलाबी गाल पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए पपीते के छिलके लेकर उनमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध डालकर ग्राइंडर में पीस लें। अब इस पेस्ट को किसी छोटे बाउल में निकाल लें। फिर इसे अपने सारे फेस और गर्दन के ऊपर अच्छी तरह से लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो तब ठंडे पानी से इसे धो कर हटा लें। आप देखेंगे कि पहली बार में ही आपको अपने चेहरे पर ग्लो महसूस होने लगेगा। इस उपाय को आप सप्ताह में दो या तीन बार दोहरा सकते

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन