न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है नैनीताल, तुरंत बना ले घूमने का प्लान

नैनीताल अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत फेमस है। वैसे तो उत्तराखंड ऐसी जगह है जो की पूरा ही घूमने लायक है। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल है।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 01 Jul 2022 6:16:49

उत्तराखंड का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है नैनीताल, तुरंत बना ले घूमने का प्लान

नैनीताल अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत फेमस है। वैसे तो उत्तराखंड ऐसी जगह है जो की पूरा ही घूमने लायक है। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल है। यहां पर पर्यटक दूर-दूर से नैनीताल में बसे तालों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचते है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो हम आज आपको इस आर्टिकल के जरिये नैनीताल की उन जगहों के बारें में जानकारी देने वाले है जहां आपको जरूर जाना चाहिए और ये सफर बेहद यादगार भी रहेगा।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

नैनी झील

नैनीताल को झीलों की नगरी कहा जाता है। हम झीलों की बात कर रहे हो और नैनी झील की बात ना हो ऐसा नहीं हो सकता। नैनी झील नैनीताल की सबसे सुन्दर झील है पुरे देश व दुनिया से लोग इस झील की सुन्दरता देखने के लिए उत्तराखंड आते हैं। हरे-भरे पहाड़ो से भरी इस झील में आप नौकायन का आनंद भी उठा सकते हैं तथा यहाँ के सुहावने मौसम का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

नैना देवी मंदिर

नैना देवी मंदिर नैनीताल में हिंदुओ की आस्था के सबसे बड़े केंद्र में हैं। यह मंदिर नैनी झील के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसा माना जाता है हिन्दू देवी माता सती की आँख यहाँ पर गिरी थी जिस करना नैनी झील बनी थी तथा इस झील के किनारे पर ही नैना देवी मंदिर बनाया गया जहाँ लोग सती देवी की आँखों की कलाक्रति की पूजा करते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष 8 दिन के लिए मेला भी लगता है जिसे देखने लोग दुनिया भर से आते हैं।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

मॉल रोड

मॉल रोड नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक हैं। इस मार्ग पर आपको अलग-अलग सुन्दर चीजों की दुकाने, मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक आदि बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। नैनीताल में अलग-अलग प्रकार की सुन्दर मोमबत्तियाँ बनाई जाती हैं जिन्हें आप मॉल रोड पर स्थित दुकानों से खरीद सकते हैं। वैसे तो इस मार्ग पर बहुत भीड़ रहती है लेकिन मई व जून के महीने में वाहनों के आने पर प्रतिबन्ध रहता है तब आप अपने साथी के साथ पैदल पूरी मॉल रोड घूम सकते हैं।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

टिफिन टॉप

नैनीताल अगर आप आते है तो टिफिन टॉप पर जरूर आये। नैनीताल के पर्यटन स्थलों में शुमार यह जगह आपको पूरे नैनीताल का दृश्य दिखाएगी। चारों तरफ चीड़, ओक व देवदार से घिरा हुआ यह स्थल आपको खुशनुमा व शांति के वातावरण से रूबरू करवाएगा। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपके मन को यहां भरपूर शान्ति मिलेगी। वैसे भी अगर आप यहाँ नहीं आए तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। यह भी एक पिकनिक स्थल है और यहाँ कुछ रोमांचक कार्य भी किए जाते हैं जैसै पर्वतारोहण आदि तो आप इसे भूल तो सकते ही नहीं हैं।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

पंगोट

अगर आपका बजट कम है और आप सस्ते में नैनीताल देखना चाहते है तो आप पंगोट गाँव जा सकते है। पंगोट नैनीताल से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुन्दर गाँव हैं। आप इस गाँव में ठहर सकते हैं यहाँ रुकना आपके लिए नैनीताल में रुकने से बहुत कम सस्ता होगा। इस गाँव में आपको बहुत ही शांत वातावरण मिलेगा तथा यहाँ के लोग भी बहुत ही मेल-जोल वाला स्वाभाव रखते हैं। पंगोट में आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, कैम्पिंग कर सकते हैं, तथा विभिन्न प्रकार की चिड़ियों की प्रजाति देख सकते हैं। यहाँ पर रात को रूककर आसमान में चमकते तारो को देखना, व अपने पार्टनर के साथ ठंडी रात में जलती हुई लकडियों के पास बैठकर संगीत सुनना बड़ा ही मनोरंजक हैं।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

स्नो पॉइंट

अगर आपको बर्फ़बारी का मजा उठाना है तो आपको नैनताल घूमने के लिए दिसम्बर से जनवरी के बीच का समय आना पड़ेगा। क्योंकि इस समय नैनीताल में बर्फ़बारी होती है। जिसे देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक इन्ही महीनो में आते है। ये समय नैनीताल घूमने का पीक टाइम भी माना जाता है । इसके अलावा इस चोटी पर एक लवर पॉइंट है जहां आप अपने पार्टर्नर के साथ फोटोग्राफी और घुड़सवारी का मजा उठा सकते है।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

नैनीताल जू

अगर आप नैनीताल अपने बच्चों के साथ घूमने गए है, या आपको जानवरों से प्रेम है और उन्हें देखने में रूचि रखते है तो ये जगह आपके लिए उपयुक्त होगी, क्योकि यहाँ पर जंगली जानवर जैसे – हांथी, शेर, बाघ, चीता, भालू, हिरण, गोरिल्ला, मोर, तेंदुए , इत्यादि जंगली जानवरों को देख पाएंगे। इसके साथ ही आप यहां लुप्त हो चुकी कई पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों के साथ साथ विदेशी पशु पक्षी देखने को मिल जायेंगे।

nainital,tourist destinations in nainital,holidays in nainital,nainital tourist places,holidays,travel,travel guide,travel tips

जिम कार्बेट नेशनल पार्क

हरियाली, शांत वातावरण, पेड़ों से गुज़रती ताज़ी हवा और उनके बीच विलुप्त होते पशु-पक्षी, इन सभी का संगम आपको एक ही स्थान पर और एक ही समय पर मिलेगा। हैरान होने वाली बात बिल्कुल नहीं है क्योंकि यहाँ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की बात हो रही है। अगर आप अक्टूबर से फरवरी के दौरान यहाँ आते हैं तो आपको यहाँ कुछ अनोखे और अनदेखे पक्षी देखने को मिलेंगे जो आप यहाँ के अलावा और कहीं नहीं देख पाऐंगे। यह सुनहरा अवसर है इसे आसानी से हाथ से जाने मत दीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती