न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान का यह गांव है अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर, घूमकर मिलेगी मन को शांति

राजस्थान अपनी कला संस्कृति के लिए जितना विश्वभर में प्रसिद्ध है उतना ही पर्यटन स्थलों के लिए भी राजस्थान के किले, ऐतिहासिक स्मारक और हेरिटेज होटल इन सभी को निहारने के लिए देश से ही नहीं अपितु विदेशों से भी पर्यटक आतें है

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 01 Jul 2022 6:52:41

राजस्थान का यह गांव है अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर, घूमकर मिलेगी मन को शांति

राजस्थान अपनी कला संस्कृति के लिए जितना विश्वभर में प्रसिद्ध है उतना ही पर्यटन स्थलों के लिए भी राजस्थान के किले, ऐतिहासिक स्मारक और हेरिटेज होटल इन सभी को निहारने के लिए देश से ही नहीं अपितु विदेशों से भी पर्यटक आतें है। राजस्थान में कई ऐसी जगह है जहां लोग छुट्टियां बिताना पसंद करते है.....लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान में एक ऐसा गाँव भी है जहां आपके मन को शान्ति मिलेगी और ग्रामीण माहौल का एहसास भी.... रेत के बीचों बीच बसा यह गांव है नागौर के खींवसर विधानसभा क्षेत्र का आकला गाँव जिसे सैंड ड्यून्स विलेज के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस लेख के जरिए आज हम आपको खीवंसर गांव और उनके आस पास के घूमने के बेस्ट जगह के बारें में बताएंगे। जहां आप रेतीले धोरों के बीच अपने इस शानदार सफर का मजा उठा सकते है।

rajasthan,rajasthan tourism,khimsar tourist place,places to visit in rajasthan,holidays in rajasthan,rajasthan temperature,best places to visit in rajasthan,travel,travel guide,travel tips

कैसे पहुंचे

वैसे तो खींवसर घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट है। यहां पहुंचने के लिए आपको जोधपुर पहुंचना होगा। यहां से आपको बस और लोकल गाड़ियां आसानी से मिल जाएंगी, जिसके जरिए आप खिमसर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन और बस दोनों की सुविधाएं मिल जाएंगे।

खींवसर ड्यून्स विलेज

अगर आप भी अपनी छुट्टियां बिताने के लिए किसी शांत जगह का प्लान बना रहे है तो नागौर के इस गाँव से बेस्ट जगह आपके लिए कोई ओर नहीं हो सकती है। खींवसर क्षेत्र के आकला गाँव के खींवसर ड्यून्स विलेज धोरों के बीच बनाया गया एक रिजॉर्ट है। यहाँ पर आपको ठहरने के लिए झोपड़ी मिल जाएगी जो पूरी तरह से गांव का अनुभव कराएगी। लेकिन इन झोपड़ियों के अंदर से लग्जीरियस सुविधाएं दी गई है। अब पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ साथ इन झोपड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। खींवसर ड्यून्स विलेज एडवेंचर करने के लिए परफेक्ट प्लेस हैं। स्पोर्ट्स, वाइल्ड लाइफ सफारी के अलावा रेत के टीलों में कैमल सफारी का अपना ही एक अलग आनंद है। इस डेजर्ट एरिया में ठहरने के लिए हट्स बनाएं गए हैं, जहां आप सुकून से बैठकर आसपास के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यही नहीं शाम के वक्त राजस्थानी डांस, म्यूजिक का भी आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां नाइट में लालटेन की रोशनी में डिनर का मजा भी उठा सकते है।

rajasthan,rajasthan tourism,khimsar tourist place,places to visit in rajasthan,holidays in rajasthan,rajasthan temperature,best places to visit in rajasthan,travel,travel guide,travel tips

नागौर किला

राजस्थान के ऐतिहासिक और खूबसूरत किलों के लिए प्रचलित है। राजस्थान में कई ऐसे शाही किले देखने को मिल जाएंगे, जो राजस्थान के कल्चर को दर्शाते हैं। नागौर फोर्ट राजस्थानी वास्तुकला और डिजाइन का आदर्श उदाहरण है। यह मुगल शासक अकबर और शाहजहां द्वारा बनाया गा था। इसमें एक बड़ा परिसर और विशाल दीवारें बनी हुई हैं। किले के परिसर में भगवान गणेश और कृष्ण को समर्पित दो मंदिर हैं, जो बेहद आकर्षित हैं। अगर आप खींवसर जाते है तो आप इस किले में जरूर घूमें।

खींवसर के पास है ओसियान

खींवसर के पास स्थित ओसियान एक ऐसी जगह है, जहां कई हिंदू और जैन मंदिर हैं। यहां दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आप यहां टूरिस्ट कैमल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं। वहीं जनवरी और फरवरी के महीने में यहां नागौर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जहां देश और विदेश से लोग आते हैं और इस महोत्सव का लुत्फ उठाते हैं।

बॉलीवुड की भी पसंद बना खींवसर

राजस्थान में बॉलीवुड के कई फिल्मों और गानों की शूटिंग होती आई है इसी कड़ी में खींवसर भी अब बॉलीवुड की पसंद बनता जा रहा है। आकला के इस सैंड ड्यून्स खींवसर में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। रेतीले धोरों की इस धरती पर अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, सहित गोविंदा भी शूटिंग के लिए आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट