Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून का उठाना चाहते है मजा तो बनाए राजस्थान की इन 6 खूबसूरत जगहों का प्लान

मानसून के इस मौसम में सैर सपाटे के लिए राजस्थान से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। राजस्थान की खूबसूरत वादियां पुरानी हवेलियां खूबसूरत पैलेस और किले आपकी यात्रा में चार-चांद लगाते हैं। अगर आप मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो राजस्थान की ओर रवाना हो जाएं।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 3:56:31

मानसून का उठाना चाहते है मजा तो बनाए राजस्थान की इन 6 खूबसूरत जगहों का प्लान

राजस्थान की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप जानते है राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून का होता है क्योंकि इस समय यहां की खूबसूरती और भी निखर जाती है। मानसून के इस मौसम में सैर सपाटे के लिए राजस्थान से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। राजस्थान की खूबसूरत वादियां पुरानी हवेलियां खूबसूरत पैलेस और किले आपकी यात्रा में चार-चांद लगाते हैं। अगर आप मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो राजस्थान की ओर रवाना हो जाएं।

places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan बांसवाड़ा

बारिश के मौसम में बांसवाड़ा के झरने देखने का मजा ही कुछ ओर हो जाता है। बारिश के साथ ही बांसवाड़ा की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है। बांसवाड़ा में कई झील है और बारिश के कारण ये झीले भर जाती हैए जिन्हे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है साथ ही यहाँ के झरनों का मजा लेते है। अगर आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ मानसून का मजा उठाना चाहते है तो ये बेस्ट जगह है। places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan उदयपुर

राजस्थान की लेक सिटी से मशहूर उदयपुर बहुत ही खूबसूरत शहर है। उदयपुर सिटी को वेनिस ऑफ़ द ईस्ट के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर में कई झीलें हैं जो बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाती हैं। इसके अलावा उदयपुर आने वाले टूरिस्ट्स के लिए घूमने.फिरने और साइटसीइंग के लिए कई महल हवेलियां किले मंदिर और बाग-बगीचे भी हैं। places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan जयपुर

यूं तो जयपुर पूरे साल पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन मानसून सीजन में यहां घूमने की बात ही कुछ और है। मानसून के दौरान जब बारिश की बूंदें गिर रही हो तो जयपुर की खूबसूरती में चार.चांद लग जाते हैं। यहां बारिश में खाने और घूमने का अलग ही मजा होता है। ऐसे में अगर आप भी बारिश के दौरान कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जयपुर जाएं। आप जयपुर में जलमहलए नाहरगढ़ए आमेरए कनक घाटी जा सकते है यहाँ बारिश के मौसम में प्रकृति का बहुत ही मनमोहक नजारा देखने को मिलता है।

places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan बूंदी

अगर आप इस बारिश के मौसम में सुहाने मौसम के साथ साथ प्राकृतिक नजारों को देखना चाहती है तो राजस्थान का बूंदी बेस्ट जगह है। बारिश के मौसम में आपको यहाँ भीमताल झरना देखने को मिलेगा। इसे देखने दूर.दूर से लोग आते हैं। बारिश के सीजन में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसके बाद तारागढ़ किले के ऊपर से शहर का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा बूंदी में आप ईश्वरी निवास बूंदी पैलेस फूल सागर तारागढ़ किला और बावड़ियां भी देख सकते हैं।
places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan पुष्कर

बूढ़े तीर्थ से मशहूर पुष्कर भारत के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के कारण जितना आध्यात्मकि महत्व रखता है उतना ही यहाँ विदेशी सैलानियों की आवाजाही बनी रहती है। बारिश में पहाड़ियों से घिरे होने के कारण पुष्कर में हरियाली देखने को मिलती है। इसके अलावा डेजर्ट कैंपिंग के लिए भी पुष्कर दुनियाभर में मशहूर है। आप मानसून के दौरान पुष्कर में राजस्थान के लोक गीत सुनते.सुनते राजस्थानी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।


places to visit in monsoon of rajasthan,travel,holidays,rajasthan travel,rajasthan tourism,holidays in rajasthan माउंट आबू

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू बारिश के सीजन में और भी सुंदरता ग्रहण कर लेता है। माउंट आबू की सैर करनी है तो मॉनसून से बेस्ट टाइम और कोई नहीं हो सकता। उदयपुर से माउंट आबू की दूरी 164 किलोमीटर है और आप चाहें तो रोड ट्रिप के जरिए भी ढाई से 3 घंटे में इस सफर को पूरा कर सकते हैं। इस दौरान आपको पूरे रास्ते अपने चारों तरफ अरावली के खूबसूरत पहाड़ दिखेंगे और मानसून के दौरान इनका नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। साथ ही आप मानसून के दौरान बर्ड वॉचिंग नेचर वॉक जैसी ऐक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका