न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जा रहे हैं मातारानी के दर्शन करने पश्चिम बंगाल, जरूर लें यहां के इन जायकों का स्वाद

अपने खाने को बेहद पसंद करते हैं और परोसते भी बड़े प्यार से हैं। हम आपको पश्चिम बंगाल के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद लिए बिना आपकी ट्रिप अधूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Oct 2022 8:21:47

जा रहे हैं मातारानी के दर्शन करने पश्चिम बंगाल, जरूर लें यहां के इन जायकों का स्वाद

मातारानी का पावन पर नवरात्रि जारी हैं जिसका सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलता हैं पश्चिम बंगाल में। यहां यह त्यौहार बहुत जोर-शोर से मनाया जाता हैं जहां कई छोटे-बड़े पंडाल सजते हैं। इन पंडाल के दर्शन करने कई सैलानी पश्चिम बंगाल पहुंचते हैं, खासतौर से 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता में। अगर आप भी यहां घूमने जा रहे हैं तो यहां के खानपान का मजा जरूर लें। पहनावे और भाषा के साथ इस राज्य का जायका भी आपको बहुत पसंद आएगा। बंगाली अपने खाने को बेहद पसंद करते हैं और परोसते भी बड़े प्यार से हैं। हम आपको पश्चिम बंगाल के प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद लिए बिना आपकी ट्रिप अधूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

बिरयानी

अवधी शैली से प्रेरित, कोलकाता बिरयानी हर किसी का दिल जीत लेती है। इस व्यंजन की मनमोहक सुगंध और कई मसालों का फ्लेवर जिसमें लंबे चावलों का इस्तेमाल किया जाता है, बिरयानी का स्वाद और बढ़ा देते हैं। कोलकाता में आप चिकन या मटन कोई सी भी बिरयानी आर्डर कर सकते हैं, दोनों का ही टेस्ट एकदम लाजवाब होता है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

भेटकी माछर पटुरी

भेटकी माछर पटुरी एक ऐसा खाना है जिसका नाम सुनकर ही आपके मुहं में पानी आ जाएगा। खाने के दौरान ये पूरे तरीके से मुहं के अंदर मेल्ट हो जाता है। जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। जिसमें फिश को मस्टर्ड और कोकोनट के साथ केले के पत्ते में लपेटा जाता है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

चेलो कबाब

यदि आपको चिकन खाना बेहद पसंद है, तो आपको कोलकाता में मटन सीख और चिकन कबाब को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस डिश को स्टीम चावलों और सब्जियों के परोसा जाता है। इसे स्टार्टर या मेन मेन्यू के रूप में खाया जाता है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

कोशा मंगशो

प्रसिद्ध बंगाली व्यंजनों में से एक, कोशा मंगशो को कई मसालों, मटन, टमाटर और प्याज जैसी विभिन्न सब्जियों के साथ पकाकर एक मसालेदार करी तैयार की जाती है। अगर आप मीट लवर हैं, तो आपको ये डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए। आप इसे उबले हुए चावल, लूची या परांठे के साथ खा सकते हैं। यह कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध डिशेस में से एक है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

आलू पोस्तो

पोस्तो, जिसे हिंदी में हम पोस्ता और खसखस कहते हैं, यह बंगालियों को बहुत पसंद है। हो भी क्यों ना, यह भोजन में ढेर सारा स्वाद जो जोड़ता है! आलू और लौकी में पोस्ता की प्यूरी के साथ सिर्फ़ लाल और हरी मिर्च और कभी-कभी नारियल की प्यूरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह क्लासिक बंगाली व्यंजनों और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध भोजन में से एक है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

घुघनी

स्ट्रीट फूड्स में घुघनी को भुलाया नहीं जा सकता है। छोलों का बड़ी खूबसूरती से इस्तेमाल कर इस खास घुघनी को बनाया जाता है। इसके बनाने की प्रक्रिया आम सब्जी बनाने जैसी ही है, जिसमें उबले हुए छोलों के साथ आलू को मिलाया जाता है। साथ में बारीक कटा हुआ धनिया और टमाटरों का खूब इस्तेमाल किया जाता है। घुघनी में चटपटे मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। बंगाल में लगने वाले हर मेलों में आप घुघनी का चटपटा स्वाद ट्राई कर सकते हैं।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

दाब चिंगरी

बंगाली खाने में काफी अलग-अलग तरह की मछली करी मिल जाएंगी लेकिन इससे आप बोर हो गए है तो कुछ और व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। जिसमें दाब चिंगरी शामिल है। जहां जंबो प्रॉन्स को सरसों के तेल में पकाया जाता है। और नारियल के साथ परोसा जाता है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

फिश करी

अगर आप बंगाल घूमने आए हैं और यहां कि बंगाली फिश करी ट्राई नहीं की तो मानो आपका सफर अधूरा ही रह गया। बंगाली फिश करी यहां की बेहद लोकप्रिय बंगाली डिश है। इस डिश में आपको बंगाल के मसालों का अदभुत मिश्रण चखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इसे बनने में बेहद कम समय लगता है।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

रसगुल्ला

बंगाल में रसगुल्ले का आविष्कार 1860 के दशक में हुआ था। इसके बाद रसगुल्ला कोलकाता निवासियों के बीच बतौर मिठाई के रूप में उभरकर आया। कोलकाता में आपको गुड़ की चाशनी वाले रसगुल्ले खाने को मिलेंगे। जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इसका कैरेमल स्वाद आपको भुलाए नहीं भुलेगा।

famous food of west bengal,holidays,travel,tourism

झालमुड़ी

जिस तरह भोजन में माछ-भात, मीठे में रोसोगुल्ला ठीक उसी प्रकार लाइट फूड में झालमुड़ी भी बंगाल की पहचान में शामिल है। शाम के नास्ते के तौर पर अकसर बंगाली घरो में यह खास चटपटा आइटम जरूर दिख जाएगा। जिसे बहुत सारी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। मुख्य इसमें मुड़ी होती है(चावल से जो बनती है) जिसे अचार के मसाले, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, तली हुई दालें, कटे हुए टमाटर, धनिया, थोड़े भूने मसालों के साथ सरसों का तेल मिलाकर खाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!