न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर किसी के मुंह में घुल जाता हैं इन बिहारी व्यंजनों का स्वाद, आप भी जरूर चखें

हर दिन एक समान आहार खाना बोरियत ला देता हैं। इसके लिए लोग अपने खानपान में कुछ स्पेशल बनाना पसंद करते हैं या फिर अपने आसपास मिलने वाले स्पेशल आहार जाकर खाना पसंद करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 May 2023 8:48:18

हर किसी के मुंह में घुल जाता हैं इन बिहारी व्यंजनों का स्वाद, आप भी जरूर चखें

हर दिन एक समान आहार खाना बोरियत ला देता हैं। इसके लिए लोग अपने खानपान में कुछ स्पेशल बनाना पसंद करते हैं या फिर अपने आसपास मिलने वाले स्पेशल आहार जाकर खाना पसंद करते हैं। हर क्षेत्र के अपने कुछ स्पेशल व्यंजन होते हैं जिनका जायका वहां आने वाले पर्यटक भी लेते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बिहार की जिसके स्वादिष्ट व्यंजन भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफ़ी मशहूर हैं। बिहार की पहचान वहां की बोली के साथ-साथ वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों से भी की जाती है। हम आपको यहां कुछ प्रसिद्द बिहारी व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद हर किसी के मुंह में आसानी से घुल जाता हैं और हमेशा याद रहता हैं। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

लिट्टी चोखा

बिहार के खाने की बात की जा रही है और हम सबसे पहले लिट्टी चोखा की बात न करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बिहार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जो डिश है वो लिट्टी चोखा है। बैगन से बने चोखा के साथ इसे हर बिहारी और बिहार में घूमने आया हर पर्यटक बेहद पसंद करता है। वैसे इसे दिल्ली से मुंबई तक भी खासा पसंद किया जाता है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

दाल पीठा

बिहार का दाल पीठा नहीं खाया तो क्या खाया, इसे बिहार का मोमोज कहा जाता है फर्क इतना रहता है कि ये चावल के आटे से बनाया जाता है इसमें दाल की स्टफिंग की जाती है, इसके साथ साथ आप इसमें और भी चीज़ की स्टफिंग होती है जैसे, गुड़ तीसी, या पोस्तो दाना।ये डिश स्वादिष्ट के साथ साथ हेल्दी भी है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

चना घुघनी

बिहार के लगभग हर घर में नाश्ते के रूप में खाया जाने वाला ‘चना घुघनी’ भी बिहार का प्रमुख ट्रेडिशनल व्यंजन है। ये मसालेदार डिश शाम के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। इसे बनाने के लिए उबले हुए चने, प्याज और मसालों के साथ तला हुआ चुडा का भुजा (चावल) के साथ तैयार किया जाता है। अन्य नमकीन स्नैक्स बनाने के लिए सपाट और सूखे चने का उपयोग भी किया जाता है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

कढ़ी बारी

कढ़ी बारी बिहार का एक और विशेष व्यंजन है। इसे आमतौर पर रोटी के साथ नहीं बल्कि चावल के साथ परोसा जाता है। बेसन या चने का आटा इसकी मुख्य सामग्री है। इस व्यंजन को आप साल में कभी भी खा सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादातर गर्मियों में खाया जाता है। साथ में कुछ सूखी सब्ज़ी या पकोड़े, यहाँ तक कि सूखी बरी या पकोड़े जो तरी या कढ़ी में डूबा नहीं है, इस व्यंजन के साथ खाए जा सकते हैं।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

खिचड़ी

आपको बता दें कि बिहार में हर शनिवार को हर घर में दाल की खिचड़ी बनाने की परम्परा है जो की आज भी कायम है। इसमें कई तरह की सब्जी और दाल डालकर व घी का तड़का लगाकर बनाया जाता है। खिचड़ी की सबसे ख़ास बात यह है कि यह बहुत कम समय में झटपट बन कर तैयार हो जाती है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

खाजा
बिहार का एक और स्वादिष्ट नाश्ता खाजा बिहार का पसंदीदा स्नैक है। इस क्रिस्पी मिठाई को आटा, चीनी और मावा से बनाया जाता है और फिर तेल में डीप फ्राई करके गर्मागर्म परोसा जाता है। ये खाने में बेहद सॉफ्ट होता है जो मुंह में जाते ही एकदम घुल जाता है। इसका एक अन्य प्रकार बेलग्रामी है, जिसे चीनी, घी और खोया से बनाया जाता है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

रसिया

रसिया एक तरह का स्वादिष्ट खीर है जो छठ के महापर्व में बनाया जाता है।ये बिहार के सबसे मशहूर व्यंजनों में से एक है।इसे गुड़ चावल और नारियाल का इस्तेमाल करके बनाया जाता है, इसे ढ़ेर सारे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश किया जाता है और फिर खाने का जबरदस्त स्वाद आता है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

दुधौरी

दुधौरी बिहार की पारंपरिक मिठाई है। ये ख़ासकर होली के मौके पर बनाई जाती है। इस मिठाई की सबसे ख़ास बात ये बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। ये मिठाई 20 से 25 मिनट में आसानी से बन कर तैयार हो जाती है। इसे रोड ट्रिप और पिकनिक पर भी पैक किया जा सकता है। इसे बनाने में चावल, दूध, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में बनाई जाती है।

bihar cuisine,bihari food,famous dishes of bihar,traditional food of bihar,flavors of bihar,spices of bihar,regional cuisine of india,must-try dishes in bihar,bihari delicacies,authentic bihar cuisine

मटन कबाब

बिहार जितना अपने वेज फूड के लिए फेमस है उतना ही नॉन वेज फूड के लिए भी है। पटना के महगू मटन कबाब की दुकान पर मटन कबाब बेहद स्वादिष्ट और लोकप्रिय माना जाता है। इस दुकान के मालिक के परदादा ब्रिटिश कोर्ट में शेफ हुआ करते थे। महगू मटन कबाब मुंह के स्वाद को बदलने के लिए एक परफेक्ट डिश है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका