न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की ये 7 जगहें देगी आपको रोमांच का तड़का, यहां लें खूबसूरत नजारों का मजा

आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और घूमने का आनद ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 10:13:04

महाराष्ट्र की ये 7 जगहें देगी आपको रोमांच का तड़का, यहां लें खूबसूरत नजारों का मजा

कई लोग होते हैं जिन्हें खूबसूरत नजारों के साथ रोमांच का मजा लेने की चाहत होती हैं और इसके लिए वे ऐसी ही जगहों का चुनाव करते हैं जो एडवेंचर से भरपूर हो और रोमांच का तड़का लगाए। ऐसे में आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और घूमने का आनद ले सकते हैं। प्रकृति के नजदीक ये जगहें मन को सुकून दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं महाराष्ट्र की इन रोमांचक जगहों के बारे में।

travel places,maharashtra places,tourist places

राजमाची किला

जो लोग ट्रैकिंग के लिए नए-नए हैं उनके लिए भारत में कई ट्रैकिंग स्थल मौजूद हैं, और महाराष्ट्र भी उनमें से एक है। राजमाची लोनावाला से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इस ट्रैक की औसत अवधि एक दिन है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3000 फीट है। इस ट्रैक की दूरी 14 किमी है और बेस कैंप उधेवाड़ी है। इस ट्रैक के दौरान घाटी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, साथ ही श्रीवर्धन और मनरंजन किलों पर भी आप एक नजर डाल सकते हैं। सबसे अच्छी साइट राजमाची किला है, जो शिवाजी द्वारा 17 वीं शताब्दी की संरचना है। ट्रैकिंग करते हुए आप झरने, मंदिरों और प्राचीन बौद्ध गुफाओं के साथ दोनों तरफ घने जंगलों से होते हुए गुजरते हैं। यहां ट्रैकिंग का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के बीच है।

travel places,maharashtra places,tourist places

कैमल घाटी

आप कैमल घाटी की भी सैर कर सकते हैं। ये घाटी भात्सा नदी के पास स्थित है, जिसका आकार एक ऊंट की तरह है। इसीलिए इस घाटी का नाम कैमल घाटी पड़ा। पर्यटन के लिहाज से ये एक बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। इस घाटी में एक जलप्रपात भी है, जिसका नजारा देखने लायक है। ये 1000 फीट की ऊंचाई से गिरता है। काफी दूर खड़े होकर भी इस झरने की आवाज सुनी जा सकती है। इस वाटरफॉल को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा सा लग जाता है। इगतपुरी आने के बाद आप इस वाटरफॉल को देखना न भूलें।

travel places,maharashtra places,tourist places

रायगढ़ किला

रायगढ़ ज़िले के महाड में पहाड़ी पर स्थित यह किला महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। रायगढ़ किला समुद्र की सतह से क़रीब 2700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था और सन 1674 में इसे अपनी राजधानी घोषित किया था। ठंड के मौसम में यहां ट्रैकिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है। हालांकि इस किले तक ट्रैकिंग और रोपवे के ज़रिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

travel places,maharashtra places,tourist places

हरिहर किला

कसारा से 60 किलोमीटर दूर नासिक ज़िले में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित हरिहर किला 170 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसे हर्षगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस किले की चढ़ाई 90 डिग्री सीधी है, जो ख़तरनाक होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस ख़तरनाक और रोमांचकारी रास्ते को पार करने में 2 दिन का समय लगता है, लेकिन इसकी चढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि चढ़ाई के दौरान हर वक़्त सासें हलक में अटकी रहती हैं।

travel places,maharashtra places,tourist places

त्रिंगलवाडी किला

सह्याद्री हिल्स के साथ ही खड़ा है त्रिंगलवाडी का किला जो इगतपुरी के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ये एक खूबसूरत किला है जो अपने अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। ये किला बहुत ही ऊंचाई पर स्थित है इसलिए यहां से आस-पास का सारा नजारा आप आसानी से देख सकते हैं। यहां के नजारे बेहद सुंदर हैं। इसके अलावा ये किला ट्रैकर्स को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसी के पास कुलांग और कलसुबाई पहाड़ी है जो लोगों को अपनी तरफ खींचती है। इस किले पर भगवान् हनुमान का एक मंदिर भी है, जहां आप उनके दर्शन कर सकते हैं।

travel places,maharashtra places,tourist places

कलसुबाई शिखर

इगतपुरी तालुका में सहयाद्री पर्वत श्रृंखला पर समुद्र सतह से 5,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित कलसुबाई में बारिश के मौसम में ट्रैकिंग का बहुत आनंद आता है। इस मौसम में हरी-भरी वादियां, ठंडी-ठंडी हवाएं, गरजते हुए बादल और झरने इसकी ख़बसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां पर ट्रैकिंग करना एडवेंचर से भरपूर है और जून से सितंबर के बीच का समय यहां ट्रैकिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

travel places,maharashtra places,tourist places

कोरीगढ़ किला

पुणे ज़िले के लोनावला से क़रीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोरीगढ़ किला ट्रैकिंग के लिए काफ़ी मशहूर है। हालांकि दो रास्तों के ज़रिए इस किले की चोटी तक पहुंचा जा सकता है। इसकी चोटी पर कोराई देवी, भगवान शिव और विष्णु के मंदिर स्थित हैं। समुद्र सतह से 3,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल की चढ़ाई आसान होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस स्थल की ख़ासियत यह है कि यहां आप किसी भी मौसम में ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत