Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर घूमने जाएं तो जरूर लें इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद, महंगे होटल्स में भी नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद

मानसून का सुहाना मौसम जारी है जिसमें पर्यटन के लिए उदयपुर को बहुत पसंद किया जाता हैं। सिंगल हो या कपल सभी उदयपुर के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने पहुंच जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 11:55:00

उदयपुर घूमने जाएं तो जरूर लें इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद, महंगे होटल्स में भी नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद

मानसून का सुहाना मौसम जारी है जिसमें पर्यटन के लिए उदयपुर को बहुत पसंद किया जाता हैं। सिंगल हो या कपल सभी उदयपुर के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने पहुंच जाते हैं। जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर लेना चाहिए जो कि वहां की पहचान होता हैं। उदयपुर भी अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए जाना जाता हैं। ये स्ट्रीट फूड सवद के साथ किफायती भी हैं और किसी महंगे होटल्स में भी इनके जैसा स्वाद नहीं मिलेगा। तो आइये जानते हैं उदयपुर के स्ट्रीट फूड के बारे में कि यहां क्या-क्या मशहूर है और कहां आप इनका सवद ले सकते हैं।
rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan कुल्हड़ कॉफी और हरी मिर्च चाय

उदयपुर के मसालेदार खाने को खा-खाकर थक चुके हैं, तो यहां की मशहूर कुल्हड़ कॉफी और हरी मिर्च चाय का एक बार स्वाद जरूर लें। आप अपनी नॉर्मल कॉफी और चाय भूल जाएंगे। यहां कई ऐसे फास्ट फूड और आइसक्रीम पार्लर हैं, जिनका स्वाद आपका होश उड़ा देगा। चॉकलेट सॉस और चॉकलेट पाउडर के साथ व्हीप्ड कॉफी को कुल्हड़ में दिया जाता है। साथ ही उदयपुर में चाय 16 प्रकार से परोसी जाती है, अगर आप चाय को बेहद पसंद करते हैं, तो आपको यहां की हरी मिर्च चाय को जरूर टेस्ट करना चाहिए। साथ ही यहां बटर चीज मैगी और चॉकलेट न्यूटेला बन भी बेहद फेमस है। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan ब्रेड पकौड़ा

अक्सर हम सब सोचते हैं कि ब्रैड पकौड़ा उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है पर इसका असली स्वाद उदयपुर में आता है। अगर आप फतेहसागर की सड़कों पर घूमते हुए शाम गुजार रहे हैं और आपको अगर कहीं ब्रैड पकौड़े की खुश्बू आ जाए तो तुरंत वहां मुड़ जाएं और इसका जायका लें। फतेहपुर की बॉम्बे मार्केट में ब्रेड पकोड़े ये काफी टेस्टी मिलते है। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan मिनी मिर्ची वड़ा

उदयपुर में सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में मानक बालाजी का मिनी मिर्ची वड़ा है, जो 1967 से इस स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन को बना रहे हैं। अपनी छोटी सी दुकान के बाहर विदेशियों और उदयपुर के निवासियों दोनों की एक मील लंबी कतार देखी जा सकती है। शाम 6:30 से रात 10 बजे के बीच माणक बालाजी के पास इन टेस्टी मिर्ची बड़े बनाने का अपना एक अनूठा तरीका है। आलू, मसाले और नींबू के रस से भरी इन तली हुई छोटी मिर्चों को उदयपुर में रहकर जरूर ट्राई करें। ये टेस्टी व्यंजन का मजा आप केवल 20 रुपए में ले सकते हैं। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan फालूदा

अगर आपका रात के खाने के बाद मिठाई खाने का मन कर रहा है, तो आप सिंधी फालूदा की ठंडी फालूदा प्लेट का मजा ले सकते हैं। उदयपुर के स्पाइसी खाने को खाने के बाद फालूदा खाने का अपना ही अलग मजा है। ये फालूदा स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है, इसलिए रात के 8 बजे से पहले-पहले इस प्लेट का मजा जल्दी से ले लें। यहां कई तरह के फ्लेवर का फालूदा परोसा जाता है, लेकिन सबसे लोकप्रिय केसर पिस्ता है। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan दाबेली

उदयपुर में राजस्थानी फूड के अलावा, आप यहां मुंबई के स्ट्रीट फूड की वैरायटी भी देख सकते हैं। यहां की गलियों में आप मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव से लेकर दाबेली तक स्वादिष्ट व्यंजन टेस्ट कर सकते हैं। पंचवटी में शंकर जी के स्टॉल पर मुंबई के लगभग हर व्यंजन परोसा जाता है, उदयपुर में स्ट्रीट फूड खाने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां वड़ा पाव 20 रुपए में मिलता है। यहां आलू वड़ा पाव भी जरूर ट्राई करें। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan अण्डा भुर्जी
अण्डा भुर्जी उदयपुर के सबसे मशहूर खाने में से एक हैं, अगर आप उदयपुर की सैर के लिए निकले हैं तो अण्डा भुर्जी का स्वाद जरूर लेना चाहिए। उबले अंडों के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां और मसालों से तैयार होने वाली इस अण्डा भुर्जी को खाने में मजा ही अलग है। आप इस अण्डा भुर्जी का टेस्ट एक बार ट्राय कर लेंगे तो कभी नहीं भूल पाएंगे। अण्डा भुर्जी उदयपुर में बहुत सी जगहों पर मिल जाती है, लेकिन चेतक सिनेमा के पास मिलने वाली भुर्जी सबसे मशहूर और स्वाद है। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan कचौरी

कचौरी न केवल उदयपुर में बल्कि पूरे राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध भोजन है। इन कचौरियों के अंदर मसाला भरकर डीप फ्राई करके कुरकरे स्नैक की तरह परोसा जाता है। कचौरी कई तरह की होती है जैसे दाल, प्याज, दही कचोरी, आलू और न जाने कितने प्रकार की। चटनी के साथ परोसा जाने वाला ये स्नैक आपको उदयपुर की किसी भी स्ट्रीट में मिल जाएगा। लेकिन अगर आप बेस्ट कचोरी स्टॉल ढूंढ रहे हैं तो आप सेंट्रल जेल के बाहर प्रतापगढ़ चाट वाला या श्री लाला मिष्ठान से कचौरियों का स्वाद चख सकते हैं। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan पानी पुरी
पानी पुरी को स्ट्रीट फूड में राजा की उपाधि प्राप्त है तो आप ये कहीं की भी खाएं लेकिन अगर आप उदयपुर में मौजूद है तो वहां इसे जरूर चखें। पानी पुरी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीट फूड डिश है और अगर आप इसे उदयपुर के सांवरिया में खाएंगे तो इसे खाने से पेट शायद भर जाएगा लेकिन स्वाद से मन नहीं भरेगा। आपका एक और खाने का मन करता रहेंगा। rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan मावा समोसा

आपने आलू या पनीर वाला समोसा तो जरूर खाया होगा, लेकिन मावा समोसा आपको एक अलग तरह का स्वाद देगा। काजू, बादाम, खोया वाले मावे से बना समोसा उदयपुर के स्ट्रीट फूड की पहचान है। आप उदयपुर घूमने आएं, तो मावा समोसे का मजा जरूर लें।
rajasthan,rajasthan tourism,udaipur,udaipur tourism,tourist places in udaipur,best street food in udaipur,holidays in rajasthan दाल बाटी चूरमा

उदयपुर के स्ट्रीट फूड की बात हो रही है और हम दाल बाटी चूरमा के बारे में बात न करें, ऐसे कैसे हो सकता है! उदयपुर के मनोज प्रकाश केंद्र में परोसी जाने वाली लोकप्रिय दाल बाटी की बेहद स्वादिष्ट तरीकों से बनाई जाती है। राजस्थानी व्यंजन, दाल बाटी और दाल पूड़ी उदयपुर के कई खाद्य स्टालों पर आपको देखने को मिल जाएगी। उदयपुर घूमने जा रहे हैं, तो यहां के दाल बाटी का स्वाद जरूर चखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका