न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी महंगी जींस पर खर्च करते हैं हजारों रूपये, सस्ते के लिए चले आएं दिल्ली के इन मार्केट

अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आपको ब्रांडेड जीन्स को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जहां आप ब्रांडेड जींस के दाम में 5-6 जींस खरीद लेंगे। आज हम आपको यहां दिल्ली के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 2:15:39

क्या आप भी महंगी जींस पर खर्च करते हैं हजारों रूपये, सस्ते के लिए चले आएं दिल्ली के इन मार्केट

आज के समय में कपड़े खरीदना भी एक महंगा सौदा बन चुका हैं, खासतौर से दैनिक जीवन में पहने जाने वाली जींस। अगर आप बाजार में कोई ब्रांडेड जींस खरीदने जाएंगे तो कई हजार रूपये खर्च कर आएंगे। सभी चाहते हैं कि उनके कपड़ों की खरीददारी सस्ते में हो ताकि वे कम में ज्यादा कपड़े खरीद सकें। ऐसे में आप चले आइये देश की राजधानी दिल्ली जो कपड़ों के बाजार के लिए देशभर में मशहूर है। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आपको ब्रांडेड जीन्स को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जहां आप ब्रांडेड जींस के दाम में 5-6 जींस खरीद लेंगे। आज हम आपको यहां दिल्ली के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

best markets to explore in delhi,holidays,travel,tourism

मोहन सिंह पैलेस

कनॉट प्लेस का मोहन सिंह पैलेस मार्केट खरीदारी के लिए अच्छी जगह है। कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लड़के लकड़ियों से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां खरीदारी करने आते हैं। मोहन सिंह पैलेस मार्केट युवाओं की सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक है। यहां आपको बहुत कम दामों में ब्रांडेड जींस मिल जाएगी। हालांकि जींस का अधिक से अधिक रेट कम में लेने के लिए आपको मोलभाव करना पड़ेगा। अगर आप मेट्रो से मोहन पैलेस जाना चाहते हैं तो आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। यहां से इसकी दूरी बिल्कुल पास है। इसके अलावा बस या कार से भी आप यहां पहुंच सकते हैं।

best markets to explore in delhi,holidays,travel,tourism

कनाॅट प्लेस

दिल्ली का कनॉट प्लेस राजधानी की सबसे मशहूर जगहों में से है। यहां आप आसानी से 400 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में अच्छी जींस खरीद सकते हैं। हालांकि ब्रांड की ये जींस ओरिजनल नहीं, बल्कि कस्टम की गई होंगी, जो एकदम ओरिजिनल ही लगती हैं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से कनॉट प्लेस की दूरी महज 500 मीटर की है।

best markets to explore in delhi,holidays,travel,tourism

सरोजनी मार्केट

दिल्ली के सरोजनी मार्केट का नाम किसने नहीं सुना होगा। सस्ते और फैशनेबल कपड़ों के लिए यह जगह काफी मशहूर है। यहां पर सभी रंगों में जींस के अलग अलग वैरायटी मिल जाती हैं। सरोजनी मार्केट जाने के लिए अगर आपके पास अपना साधन नहीं है तो मेट्रो अच्छा विकल्प हो सकती है। सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित है।

best markets to explore in delhi,holidays,travel,tourism

टैंक रोड मार्केट

कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली का करोल बाग भी काफी प्रसिद्ध है। करोल बाग स्थित टैंक रोड मार्केट में थोक के दाम में आपको ब्रांडेड जींस मिल जाएगी। यह जगह एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट के रूप में लोकप्रिय है। जींस की खरीददारी के लिए यहां पर देश विदेश के लोगों का हुजूम लगता है। लड़के-लड़कियों के लिए जींस यहां पर मात्र 200 रुपये में मिल जाती है। यहां पहुंचने के लिए आप करोल बाग मेट्रो स्टेशन उतरकर रिक्शा या ऑटो ले सकते हैं।

कालिंदी कुंज

सस्ती जींस के मामले में कालिंदी कुंज मार्केट भी काफी फेमस है। दरअसल, यहां कई छोटे और बड़े ब्रैंड्स के फैक्टरी आउटलेट हैं। इन फैक्टरी आउटलेट पर आपको 50 से 60 फीसदी की छूट के साथ जबरदस्त ब्रैंडेड जींस मिल सकती है। पिंक लाइन मेट्रो के जरिए आप यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा निजी वाहन या बस भी यहां जाने के लिए अच्छा विकल्प है।

महिपालपुर

महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस, फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

तुगलकाबाद एक्सटेंशन

दक्षिणी दिल्ली में स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में जींस का बहुत बड़ा व्यापार होता है। दरअसल, यहां बड़े स्तर पर जींस की सिलाई होती है। इतना ही नहीं, कई बड़े-बड़े ब्रैंड तो यहीं से जींस का मैटेरियल भी लेते हैं। यदि आपको कम बजत में अच्छी क्वालिटी की जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में भी आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!