न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटापा कम करने वाली भारत की पहली दवा ट्रायल में सफल, जानें कब होगी लॉन्च

भारत में मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर—सन फार्मा की मोटापा घटाने वाली नई दवा यूट्रिग्लूटाइड ने शुरुआती ट्रायल में बेहतरीन परिणाम दिए हैं। यह दवा वजन कम करने के साथ-साथ लिवर फैट, ब्लड प्रेशर और इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार दिखाती है। जानें—ट्रायल के नतीजे, संभावित साइड इफेक्ट, भारत में बढ़ते मोटापे का संकट और यह दवा मार्केट में कब लॉन्च हो सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 2:26:34

मोटापा कम करने वाली भारत की पहली दवा ट्रायल में सफल, जानें कब होगी लॉन्च

भारत में मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सन फार्मा द्वारा विकसित की जा रही नई दवा यूट्रिग्लूटाइड (Yutriguous Tide) ने शुरुआती परीक्षणों में प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। यह दवा खासतौर पर मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मेनोपॉज़ के बाद वाली महिलाओं पर केंद्रित है। इस दवा के फेज़ 1a/2b क्लिनिकल ट्रायल के निष्कर्ष हाल ही में अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में आयोजित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के वैज्ञानिक सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए, जहाँ इसे काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

यूट्रिग्लूटाइड उसी श्रेणी की दवाओं में आती है, जिनमें दुनियाभर में लोकप्रिय मोनजारो और विगोवी शामिल हैं। GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट होने के कारण ये दवाएं शरीर में हार्मोन की तरह कार्य करती हैं और भूख कम करने में मदद करती हैं, जिससे वजन कम होता है।

ट्रायल के दौरान सामने आए प्रमुख निष्कर्ष

सन फार्मा की रिपोर्ट के अनुसार, यूट्रिग्लूटाइड ने वजन घटाने के अलावा कई महत्वपूर्ण मेटाबॉलिक संकेतकों में सुधार किया है।
इसमें शामिल हैं—

- सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में कमी

- लिवर फैटी टिश्यू में गिरावट

- इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार

- सीरम यूरिक एसिड में कमी

ये परिणाम संकेत देते हैं कि यह दवा मोटापे के साथ-साथ कई तरह की मेटाबॉलिक समस्याओं पर एक साथ काम कर सकती है।
सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा— "मेनोपॉज़ के बाद की महिलाओं में मोटापा और मेटाबॉलिक लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह शुरुआती स्टडी हमें बेहतर उपचार विकल्प तैयार करने में नई दिशा देती है।"

भारत में मोटापे का बढ़ता संकट

वर्तमान में भारत का एंटी-ओबेसिटी दवा बाजार लगभग 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये का है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक यह बाजार बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये से भी अधिक का हो सकता है। इस वृद्धि के प्रमुख कारण हैं— बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता।

स्टडी के परिणाम क्यों महत्वपूर्ण हैं?

इस अध्ययन में 52 से 69 वर्ष उम्र की मेनोपॉज़ के बाद वाली महिलाएं शामिल की गई थीं जो मोटापे से परेशान थीं। 14 हफ्तों तक दवा दिए जाने के बाद उल्लेखनीय परिवर्तन देखे गए।

प्राप्त आंकड़ों के मुख्य बिंदु— यूट्रिग्लूटाइड लेने वाले समूह में औसतन 8% वजन कम हुआ और 17वें हफ्ते तक यह असर स्थिर रहा। प्लेसबो समूह में वजन में कमी मात्र 2.1% और 1.2% रही।

14वें हफ्ते के विस्तृत परिणाम— लगभग 76% प्रतिभागियों का वजन 5% से अधिक घटा। 25% महिलाओं में वजन 10% से ज्यादा कम पाया गया।

शुरुआत में औसत BMI 43 था, जो घटकर 39.7–39.8 तक आ गया।

सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन लिवर से जुड़े मापदंडों में दिखाई दिया— यूट्रिग्लूटाइड लेने वालों में लिवर फैट में 28.6% की कमी, जबकि प्लेसबो समूह में सिर्फ 2.7% कमी देखी गई। ये परिणाम यह संकेत देते हैं कि यह दवा MASLD (मेटाबॉलिक लिवर डिजीज) जैसी स्थितियों में भी कारगर साबित हो सकती है।

कौन से साइड इफेक्ट सामने आए?

अन्य GLP-1 आधारित दवाओं की तरह इस दवा में भी कुछ हल्के साइड इफेक्ट देखे गए, जिनमें शामिल हैं—

- भूख में कमी

- जल्दी पेट भरने का अहसास

- मतली

- अपच

- हल्की उलटी

यूसी सैन डिएगो के डॉ. रोहित लूंबा ने बताया— "यूट्रिग्लूटाइड ने मोटापे और MASLD से जूझ रही महिलाओं में लिवर फैट और मेटाबॉलिक पैरामीटर्स में उल्लेखनीय सुधार किया है। यह बेहद उत्साहवर्धक उपलब्धि है।"

मार्केट में कब आ सकती है यह दवा?

फिलहाल ट्रायल के शुरुआती चरण पूरे हो चुके हैं। अब अगला कदम नियामक स्वीकृति और आगे के क्लिनिकल चरणों का है। यदि सभी प्रक्रियाएँ समय पर पूरी हो गईं, तो यह दवा आने वाले समय में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत