न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

थायराइड डिसऑर्डर जिंदगी भर चलने वाली बीमारियों में से एक हैं, लेकिन इसे योग और प्राणायाम की मदद से कंट्रोल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग और प्राणायाम बताने जा रहे हैं जो थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 4:46:43

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

मनुष्य के शरीर में विभिन्न प्रकार की ग्रंथियां पाई जाती हैं जो कई तरह के हार्मोन का उत्सर्जन करती हैं। इन्हीं ग्रंथियों में से एक हैं थायराइड ग्रंथि जो गले में स्थिति होती हैं और थायरॉइड हार्मोन रिलीज करती है। थायरॉइड हार्मोन शरीर का मेटाबॉलिज्म नियंत्रित करने का काम करती हैं। इससे निकलने वाले हार्मोन का बढ़ना या घटना थायराइड की समस्या कहलाती हैं जिससे शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। थायराइड आज के समय में होने वाली एक सामान्य मेडिकल कंडीशन है। थायराइड डिसऑर्डर जिंदगी भर चलने वाली बीमारियों में से एक हैं, लेकिन इसे योग और प्राणायाम की मदद से कंट्रोल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग और प्राणायाम बताने जा रहे हैं जो थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

अनुलोम-विलोम

अनुलोम-विलोम करने के लिए सबसे पहले पद्माशन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी अंगुली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे दाएं नाक से अंगूठे को हटाकर सांस को बाहर निकाल दें। इस आसन का 15 मिनट से लेकर आधा घंटा तक करें। इससे थायराइड में लाभ होगा।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

कपालभाति

कपालभाति शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसे आप रोजाना 10-15 मिनट तक जरूर करें। इसके लिए सबसे पहले वज्रासन या पद्मासन में बैठें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखते हुए चित्त मुद्रा बनाएं। गहरी सांस अंदर की ओर लें और झटके से सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। इस प्रक्रिया को कुछ मिनटों तक लगातार करते रहें। एक बार में इसे 35 से लेकर 100 बार तक करना बेहतर होता है।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

सर्वांगासन

थायरॉइड के लिए सर्वांगासन को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे करने के लिए योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। सांस सामान्य रूप से लें। हाथों को जमीन पर रखें और धीरे धीरे कमर से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। दोनों हाथों को जमीन से उठाएं और पीठ को सपोर्ट करें। इस बीच कोहनियों को जमीन पर टिकाकर रखें। कमर और हिप्स को उठाकर रखें और पूरा वजन हाथों और कंधों पर डालें। कुछ देर इसी स्थिति में रहें। इसके बाद वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम, जिसे हमिंग बी ब्रीथ के नाम से भी जाना जाता है, एक शांत श्वास अभ्यास है जो तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और आपको आपके आंतरिक स्वभाव से जोड़ने में मदद करता है। इसके लिए शांत और अच्छी हवादार जगह पर बैठें और अपनी आँखें बंद कर लें। अपनी तर्जनी उँगलियों को दोनों कानों पर रखें। मुंह को बंद रखते हुए नाक से ही सांस लें और छोड़ें। सांस छोड़ने के दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। इस प्रकिया को 5 से 7 बार दोहराएं।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

शीर्षासन

शीर्षासन के लिए जमीन पर योगा मैट बिछाएं। इसके बाद घुटनों के बल बैठकर वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं। अपने हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर इंटरलॉक करें। इसके बाद हाथों को जमीन पर रखें। हथेलियों को इस तरह मोड़ें कि वो कटोरी के आकार में हो जाए। धीरे धीरे अपना सिर नीचे झुकाएं और उसे हथेलियों पर रखें। इसके बाद अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं और उन्हें स्ट्रेट रखें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रुकें। सामान्य रूप से सांस लेते रहें। इसके बाद वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं। ये अभ्यास किसी एक्सपर्ट की देखरेख में करना सीखें, उसके बाद ही घर पर इसका अभ्यास करें। शुरुआती समय में आप इस अभ्यास को दीवार के सहारे से कर सकते हैं।

बढ़ने लगे हैं थायराइड के मामले, योग और प्राणायाम की मदद से करें इसे कंट्रोल

उज्जायी प्राणायाम

यह एक साँस लेने की तकनीक है जो हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों को लाभ पहुँचाती है। इस तकनीक से थायरॉयड ग्रंथि को ट्रिगर करती है और आपकी सांस के साथ गले में घर्षण पैदा करती है। इसका 10-11 बार अभ्यास किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी आसन पर बैठ इसके पश्चात अपने गले पर ध्यान केंद्रित करें।गले से आने-जाने वाली श्वास का अनुभव करें। श्वांस के गहरी और धीमी हो जाने पर कंठ द्वार को संकुचित करें। अपने फेफड़ों को श्वास के माध्यम से पूरी तरह से भर लें और फिर पूरी तरह से खाली भी करें। आप इसे खड़े होकर या लेट कर भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा