न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Vegan Day: पालक में छिपे हैं ये 7 खजाने, सेवन से घटता है वजन, हड्डियों को मिलती मजबूती; और भी हैं कई फायदे

वेजिटेरियन फूड्स में नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से कम न्यूट्रिशन होता है। प्लांट बेस्ड फ़ूड के स्वास्थ्य लाभ अधिक हैं। आपको बता दे, कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि पौधे आधारित आहार कम जोखिम कारक होते हैं, जो बॉडी मास इंडेक्स, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 5:42:23

World Vegan Day: पालक में छिपे हैं ये 7 खजाने, सेवन से घटता है वजन, हड्डियों को मिलती मजबूती; और भी हैं कई फायदे

लोगों को शुद्ध शाकाहार खाद्य पदार्थों के महत्व के बारे में अवगत कराने के लिए हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) मनाया जाता है। इसके माध्यम से पशुओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने और एनवायरनमेंट कंजर्वेशन को बढ़ावा देने के लिए भी यह दिन मनाया जाता है। इंग्लैंड में वर्ष 1994 में सबसे पहले विश्व शाकाहारी दिवस की शुरुआत हुई थी। सोशल वर्कर लुईस वालिस ने यूके में वीगन सोसाइटी की स्थापना की और इसके अध्यक्ष बने।उन्होंने ही प्लांट बेस्ड फ़ूड के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वर्ल्ड वीगन डे की शुरुआत की। पौधे-आधारित आहार को सर्वोत्तम स्वस्थ भोजन कहा जा सकता है। अनहेल्दी फ़ूड के कारण ओबेसिटी, डायबिटीज और हार्ट डिजीज की संभावना बढ़ जाती है।

कई लोग मानते हैं कि वेजिटेरियन फूड्स में नॉन-वेजिटेरियन फूड्स से कम न्यूट्रिशन होता है। प्लांट बेस्ड फ़ूड के स्वास्थ्य लाभ अधिक हैं। आपको बता दे, कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि पौधे आधारित आहार कम जोखिम कारक होते हैं, जो बॉडी मास इंडेक्स, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं। यदि व्यक्ति के किसी पुरानी बीमारी का इलाज चल रहा है, तो यह आवश्यक दवाओं की संख्या को कम करने के साथ-साथ लाभदायक भी सिद्ध हो सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐसे वेजिटेरियन फूड के बारे में बता रहे हैं, जो पोषण से भरपूर है। यह वेजिटेरियन फूड है पालक।

भारत में पालक का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। इसे हिंदी में पालक, अंग्रेजी में स्पिनेच (Spinach) के नाम से जाना जाता है। यह सबसे पोषक शाकाहारी सब्जी है। पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए ये सब्जी आपके शरीर के लिए बहुत अच्छी है। पालक फोलेट के लेवल को बढ़ाती है। इसी कारण इससे ये पुरुषों में स्पर्म काउंट्स और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लाभदायक है। वहीं, इसको डाइट में शामिल करने से आप तेजी से अपने वजन को कम कर सकते हैं साथ ही यह हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। डायबिटीज मरीजों के लिए शानदार फ़ूड हैं।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

प्रोटीन का बेस्ट स्त्रोत

लोगों को लगता है कि शाकाहारी चीजों में प्रोटीन नहीं होता है। लेकिन यह एक गलत अवधारणा है। क्योंकि, करीब 100 ग्राम पालक के पत्ते खाने से ही 2।9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। जो कि आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पालक का 91% हिस्सा पानी ही होता है।

फाइबर

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते है तो पालक खाना शुरू करें। इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और आपकी चर्बी घटने लगती है। यह वेजिटेरियन फूड कब्ज की समस्या को भी ठीक करने में मदद करता है।

कैल्शियम

बच्चों की हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए पालक का सेवन बेहद जरुरी है। 100 ग्राम पालक के पत्तों के अंदर करीब 99 एमजी कैल्शियम होता है जो नर्वस सिस्टम, हार्ट और मसल्स के लिए महत्वपूर्ण होता है।

आयरन

खून की कमी दूर करने वाला शाकाहारी खाद्य पदार्थ की तलाश आपकी पालक पर आ कर खत्म हो जाएगी। 100 ग्राम पालक के अंदर 2.9 एमजी आयरन होता है। आयरन शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है और टिश्यूज तक ऑक्सीजन लेकर जाता है।

विटामिन सी

पालक में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में करीब 28.1एमजी विटामिन-सी होता है। जो आपकी स्किन को जवान बनाए रखता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से दूर रखता है। कई जगहों पर मालाबार पालक भी मिलता है।

विटामिन ए

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है, तो पालक को डाइट में शामिल करें। कैरोटेनॉइड्स भारी मात्रा में पालक के अंदर पाए जाते हैं। जो कि शरीर में जाकर विटामिन ए बन जाते हैं। 100 ग्राम पालक के अंदर 9,377 आईयू विटामिन ए होता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

सेहत/स्वास्थ्य के लिए पालक खाने के फायदे

वजन घटाने के लिए


बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए पालक का सेवन फायदेमंद रहता है। दरअसल, , वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कैलोरी की कम मात्रा का सेवन करें और आपको जानकर हैरानी होगी कि पालक कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे आहार में शामिल कर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकते हैं। एक अन्य वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह बताया गया कि पालक का सेवन स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए भी किया जा सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

कैंसर में

पालक बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी से समृद्ध होता है और ये दोनों पोषक तत्व विकसित हो रही कैंसर कोशिकाओं से सुरक्षा प्रदान कर सकते है। इसके अतिरिक्त ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह फ्री-रेडिकल्स और कार्सिनोजन (Carcinogens – एक पदार्थ जिससे कैंसर हो सकता है) को भी रोक सकते हैं।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

आंखों के लिए

आंखों की दृष्टि को स्वस्थ रखने के लिए गहरे हरे रंग के पत्तेदार साग का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनमें से एक पालक भी है। पालक में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है, जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन (Macular Degeneration – नेत्र रोग) के खतरे को कम कर सकता है। पालक में ल्यूटिन (Lutein) और जियाजैंथिन (Zeaxanthin) नामक यौगिक पाए जाते हैं। ल्यूटिन और जियाजैंथिन का सेवन एंटीऑक्सिडेंट गुण की तरह कार्य करता है, जो मैक्युला (रेटिना का केंद्र बिंदु) में पिगमेंट डेनसिटी को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

हड्डियों के लिए

पालक में कैल्शियम और विटामिन के पाए जाते हैं। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है। पालक हड्डियों के निमार्ण से लेकर उनके विकास में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। हड्डियों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आप पालक को दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

मस्तिष्क के लिए

पालक में मौजूद कैल्शियम नर्वस सिस्टम के कार्य को सामान्य रूप से चलने में मदद कर सकता है। पालक मस्तिष्क-स्वस्थ के लिए उपयोगी विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक का सेवन याददास्त शक्ति को मजबूत करने का काम कर सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

हार्ट अटैक

पालक का सेवन आपको हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है। पालक नाइट्रेट पोषक तत्व से भरपूर सब्जियों में गिना जाता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से होने वाली मौत के जोखिम को कम कर सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर से होने वाले जोखिम को कम करता है पालक। पालक में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है। नाइट्रेट युक्त पालक ब्लड प्रेशर को कम करने में लाभदायक परिणाम दिखा सकता है। साथ ही साथ यह स्थिति हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाने के काम आ सकती है। इसके साथ ही पालक में पेप्सिन (एक एंजाइम) पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को सुधारने में मदद कर सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

एनीमिया के खतरे को कम करने में

शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को एनीमिया कहा जाता है। इसका सबसे ज्यादा खतरा गर्भावस्था के दौरान देखने को मिलता है। एनीमिया के जोखिम को कम करने के लिए आयरन की भरपूर मात्रा की आवश्यकता होती है, जो पालक के जरिए पूरी की जा सकती है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

एंटी-इन्फ्लामेट्री

एंटी-इन्फ्लामेट्री क्रिया सूजन को कम करने और क्रानिक इन्फ्लेमेशन को ठीक करने का गुण रखती है। इसलिए, पालक को एंटी-इन्फ्लामेट्री आहार के रूप में उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती मजबूत

बीमारी से बचने के लिए इम्यनिटी का मजबूत होना बेहद जरुरी है। विटामिन-ई रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम कर सकता है और पालक में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

पाचन स्वास्थ्य

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पाचन तंत्र से संबंधित होता है। पाचन तंत्र गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट लीवर, अग्न्याशय (Pancreas) और पित्ताशय (Gallbladder) से बना होता है, जो शरीर में भोजन ग्रहण करने से लेकर भोजन को पचाने में मदद करता है। यहां पालक की एक अहम भूमिका देखी जा सकती है, क्योंकि पालक फाइबर और पानी से भरपूर होता है। फाइबर मुख्य रूप से खाने को पचाने का कार्य करता है । इसके अलावा, फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को स्वस्थ रखने के लिए पेट के कैंसर से बचाव कर सकता है और कब्ज जैसे समस्याओं पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है।

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

कैल्सीफिकेशन के इलाज में

पालक आयरन से समृद्ध होता है और आयरन कैल्सीफिकेशन की प्रक्रिया को रोकने का काम कर सकता है। पालक में मौजूद ऑक्सेलिक एसिड, कैल्शियम के अवशोषित होने से रोकता है। कैल्सीफिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कैल्शियम शरीर के टिश्यू में जमा होने लगता हैं, जिससे टिश्यू कठोर हो जाते हैं। यह एक सामान्य या असामान्य प्रक्रिया हो सकती है। यहां पालक की एक अहम भूमिका देखी जा सकती है।

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए

आमतौर पर पालक को आयरन की पूर्ति के लिए ही जाना जाता है और जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा हो सकता है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। शरीर को आराम पहुंचाता है

palak,health benefits of eating palak,world vegan day,benefits of spinach,spinach for good health,healthy food spinach,health news,health news in hindi,healthy living

गर्भावस्था में पालक

गर्भावस्था में मां को स्वस्थ आहार की जरूरत पड़ती है ऐसे में पालक को शामिल करना फायदे का सौदा है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान मां को फोलेट पोषक तत्व की आवश्यकता होती है, जो बच्चे में न्यूरल ट्यूब दोष (बच्चे में होने वाला जन्मदोष) के खतरे को कम कर सकता है। फोलेट की पर्याप्त मात्रा की पूर्ति के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही गर्भावस्था में मां को एनीमिया से बचने के लिए आयरन, ब्रेस्टफीडिंग और शिशु के लिए कैल्शियम, और कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये पोषक तत्व पालक में पाए जाते हैं और पालक के सेवन के जरिए इन पोषक तत्वों की जरुरत को पूरा किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत