न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व अल्जाइमर दिवस: युवाओं में भी होने लगी है बुजुर्गों की बीमारी अल्जाइमर, अवसाद और अकेलापन बन रहे कारण

यह बीमारी, जो पहले केवल बुजुर्गों तक सीमित मानी जाती थी, अब धीरे-धीरे युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि अल्जाइमर एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं धीरे-धीरे मरने लगती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 8:06:19

विश्व अल्जाइमर दिवस: युवाओं में भी होने लगी है बुजुर्गों की बीमारी अल्जाइमर, अवसाद और अकेलापन बन रहे कारण

हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस दिन के मायने अब पहले जैसे नहीं रहे। यह बीमारी, जो पहले केवल बुजुर्गों तक सीमित मानी जाती थी, अब धीरे-धीरे युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि अल्जाइमर एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं धीरे-धीरे मरने लगती हैं। इसका सीधा असर याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और व्यवहार पर पड़ता है।

अकेलापन और डिप्रेशन बन रहे हैं बढ़ते कारण

आज की भागदौड़ और डिजिटल दुनिया में जहां युवा सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं, लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेले होते जा रहे हैं। यह भावनात्मक अकेलापन और लंबे समय तक चलने वाला अवसाद, अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारत में करीब 80 लाख लोग अल्जाइमर से ग्रसित हैं, और ये आंकड़े आने वाले समय में और तेजी से बढ़ सकते हैं।

युवाओं में क्यों बढ़ रही यह बीमारी?

पहले जहां यह बीमारी 60 वर्ष से ऊपर की उम्र में देखने को मिलती थी, अब 30-40 वर्ष की उम्र के लोग भी लक्षणों के साथ सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण जेनेटिक फैक्टर, तनावपूर्ण जीवनशैली, नींद की कमी, डिप्रेशन और सामाजिक अलगाव है। हाल के वर्षों में अस्पताल में ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ी है जो भूलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं – यह केवल स्मृति की समस्या नहीं, बल्कि अल्जाइमर की शुरुआत हो सकती है।

अल्जाइमर के लक्षण क्या होते हैं?

अल्जाइमर की शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है। सामान्यतः इसके लक्षणों में शामिल हैं:

—याददाश्त कमजोर होना

—रोजमर्रा के कामों को करने में कठिनाई

—लोगों और स्थानों को पहचानने में दिक्कत

—बार-बार सवाल पूछना या बात दोहराना

—मूड और व्यवहार में बदलाव

डॉक्टर बताते हैं कि 80 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लगभग 50% लोग अल्जाइमर से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन अब यह उम्र सीमा कम होती जा रही है।

इलाज में अब भी पीछे है भारत

जहां अमेरिका जैसे देशों में अल्जाइमर के लिए उन्नत चिकित्सा पद्धतियां और दवाएं उपलब्ध हैं, वहीं भारत में अभी भी केवल लक्षणों को कुछ समय के लिए नियंत्रित करने वाली दवाएं दी जा रही हैं। दवा बंद करते ही लक्षण फिर से उभरने लगते हैं। इसीलिए बीमारी को रोकने के लिए सबसे जरूरी है जीवनशैली में बदलाव। धूम्रपान, शराब से दूरी, पर्याप्त नींद, मानसिक तनाव से बचाव और सामाजिक जुड़ाव – ये सभी कदम अल्जाइमर की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत