न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरलेस हेडफोन: जानें कानों के लिए हो सकते हैं कितने हानिकारक?

वायरलेस हेडफोन का लगातार उपयोग आपकी सुनने की क्षमता और कानों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। जानें रिसर्च क्या कहती है, किन समस्याओं का खतरा है और हेडफोन का सुरक्षित उपयोग कैसे करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 6:55:41

वायरलेस हेडफोन: जानें कानों के लिए  हो सकते हैं कितने हानिकारक?

आज के दौर में लोग घर, ऑफिस या सड़क पर चलते समय भी ईयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। कोई बाहर की आवाज़ों से बचने के लिए इनका सहारा लेता है, तो कोई आसपास के लोगों को परेशान न करने के लिए। लेकिन यह आदत, जो दूसरों को आराम देती है, आपके कानों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि वायरलेस हेडफोन आपके लिए कितनी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

सुनने की क्षमता पर असर

BMJ Global Health में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, करीब 10 लाख किशोर और युवा सिर्फ हेडफोन के कारण सुनने की क्षमता खोने के खतरे में हैं। अध्ययन में पाया गया कि 12 से 34 वर्ष की उम्र के लगभग 24% लोग असुरक्षित स्तर पर म्यूजिक सुनते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में करीब 43 करोड़ लोग गंभीर सुनने की समस्या (disabling hearing loss) से गुजर रहे हैं।

अगर कोई व्यक्ति 8 घंटे से अधिक समय तक 85 डेसिबल से ज्यादा आवाज़ सुनता है, तो धीरे-धीरे सुनने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। लगातार ऊंची आवाज़ में गाने सुनने से Noise-Induced Hearing Loss (NIHL) का खतरा काफी बढ़ जाता है।

सिर्फ सुनने की क्षमता ही नहीं, और भी खतरे

हेडफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से सिर्फ सुनने की क्षमता पर ही असर नहीं पड़ता, बल्कि और भी समस्याएं सामने आती हैं। लंबे समय तक कान ढके रहने से उनमें पसीना और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जिससे कान में संक्रमण (ear infection) हो सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) और FDA के अनुसार, वायरलेस हेडफोन से निकलने वाला रेडिएशन बेहद कम होता है और यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण नहीं बनता। हालांकि, इस विषय पर रिसर्च अभी भी जारी है। इसके अलावा, लगातार हेडफोन लगाए रहने से टिनिटस (कानों में सीटी या घंटी जैसी आवाज़ सुनाई देना) की समस्या भी हो सकती है।

सुरक्षित तरीके से हेडफोन का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इन सावधानियों का पालन करना बेहद ज़रूरी है:

WHO का 60/60 नियम अपनाएं – 60% से ज्यादा वॉल्यूम पर न सुनें और लगातार 60 मिनट से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफो: नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन का उपयोग करें, ताकि शोरगुल में वॉल्यूम तेज करने की ज़रूरत न पड़े।

कानों को ब्रेक दें – लंबे समय तक हेडफोन पहनने के बाद बीच-बीच में आराम ज़रूर दें।

साफ-सफाई पर ध्यान दें – ईयरफोन और हेडफोन को नियमित रूप से साफ करें, ताकि बैक्टीरिया न पनपें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत