न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम उम्र में सफेद बालों की बढ़ती समस्या, जानिए किन विटामिन्स की कमी से होता है ऐसा

कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या आज युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। जानिए किन विटामिन्स जैसे विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं और कौन-से घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 4:08:33

कम उम्र में सफेद बालों की बढ़ती समस्या, जानिए किन विटामिन्स की कमी से होता है ऐसा

आज की बदलती जीवनशैली में युवाओं में भी सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जहां पहले इसे बुढ़ापे की निशानी समझा जाता था, वहीं अब यह परेशानी 18 से 25 वर्ष की उम्र में भी देखने को मिलती है। डॉक्टरों का कहना है कि इसके पीछे केवल आनुवंशिक कारण (Genetics) नहीं बल्कि शरीर में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की कमी भी बड़ी भूमिका निभाती है। इसके अलावा असंतुलित खानपान, नींद की कमी और तनाव जैसी आदतें भी बालों के समय से पहले सफेद होने की प्रमुख वजह बन जाती हैं।

बालों के रंग और विटामिन्स का गहरा रिश्ता

हमारे बालों का रंग “मेलेनिन” नामक पिगमेंट से तय होता है, जिसे मेलानोसाइट कोशिकाएं बनाती हैं। जब शरीर को सही पोषण नहीं मिलता या इन कोशिकाओं की कार्यक्षमता घटने लगती है, तो मेलेनिन का निर्माण कम हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप बालों का प्राकृतिक रंग खोने लगता है और वे सफेद दिखने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी बालों को समय से पहले सफेद करने का एक प्रमुख कारण है।

# विटामिन B12 की कमी – सफेद बालों की बड़ी वजह

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और ऑक्सीजन को बालों की जड़ों तक पहुंचाने में मदद करता है। जब इसकी कमी होती है, तो बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और मेलेनिन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि शाकाहारी या वीगन लोगों में B12 की कमी आम होती है क्योंकि यह मुख्य रूप से पशु-जनित उत्पादों में पाया जाता है। इस कमी को दूर करने के लिए अंडे, दूध, मांस, मछली, दही और मशरूम जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

# विटामिन D की कमी – धूप से दूर रहना नुकसानदायक

विटामिन D सिर्फ हड्डियों को मजबूत रखने के लिए ही नहीं बल्कि बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से हेयर फॉलिकल्स कमजोर पड़ने लगते हैं और मेलेनिन का स्तर गिरने लगता है। आज की इंडोर लाइफस्टाइल और धूप में कम समय बिताने की आदत के कारण युवा तेजी से इसकी कमी का शिकार हो रहे हैं। शोध बताते हैं कि जिन बच्चों या युवाओं में विटामिन D का स्तर कम होता है, उनमें बालों का रंग जल्दी उड़ने लगता है। इसे पूरा करने के लिए रोजाना 15–20 मिनट धूप में समय बिताना, साथ ही फैटी फिश, अंडे की जर्दी, दूध, मशरूम और साबुत अनाज का सेवन फायदेमंद रहता है।

# सफेद बालों से बचाव के प्रभावी उपाय

संतुलित आहार अपनाएं: अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, अंडे, नट्स और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

विटामिन सप्लीमेंट लें: यदि ज़रूरी हो तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन B12 और D के सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

धूप में समय बिताएं: रोजाना थोड़ी देर सुबह की धूप में बैठना विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत है।

तनाव और धूम्रपान से बचें: तनाव और स्मोकिंग मेलेनिन को प्रभावित करते हैं, जिससे समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत