ज्यादा खाने के बावजूद वजन नहीं बढ़ेगा, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वेट कंट्रोल का आसान तरीका
ज्यादा खाने के बावजूद वजन बढ़ने की चिंता छोड़ें। न्यूट्रिशनिस्ट मारी नुनेस ने साझा किए आसान वेट कंट्रोल टिप्स, जिससे आप बिना खाने की मात्रा घटाए भी वजन नियंत्रित रख सकते हैं। जानें कम कैलोरी वाले फूड्स और सही डाइट के तरीके।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sat, 16 Aug 2025 1:48:13
जिन लोगों को दिनभर बार-बार खाने की आदत होती है, उनके लिए वजन को नियंत्रित रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। लगातार और ज्यादा खाने की आदत कई लोगों के लिए चिंता का कारण बनती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ है तो यह समस्या कम महसूस होती है, लेकिन धीमे मेटाबॉलिज्म वाले लोगों के लिए थोड़ी सी ज्यादा कैलोरी भी वजन बढ़ा सकती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप ज्यादा खाने के बावजूद वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट मारी नुनेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे बिना खाने की मात्रा घटाए भी अपना वजन कंट्रोल में रखती हैं। आइए जानते हैं उनके बताए हुए तरीके जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।