न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड में धूप की कमी से बढ़ सकता है विटामिन D की कमी का खतरा, इन खाद्य पदार्थों से करें इसकी भरपाई

सर्दियों में धूप की कमी नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती है विटामिन D की कमी। जाने कैसे कमरे में बंद रहने से इसका स्तर गिरता है और किन खाद्य पदार्थों व सप्लिमेंट्स से इसे तेजी से पूरा किया जा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 2:45:30

ठंड में धूप की कमी से बढ़ सकता है विटामिन D की कमी का खतरा, इन खाद्य पदार्थों से करें इसकी भरपाई

सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंडी हवा ने माहौल को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। तापमान गिरते ही लोग कमरों में सिमटने लगे हैं और धूप का सामना कम हो जाता है। इसी मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ सिर उठाने लगती हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों या उत्तर भारत के उन शहरों में, जहाँ स्मॉग और कोहरा लंबे समय तक छाया रहता है, लोग यह मान लेते हैं कि विटामिन D की कमी सिर्फ धूप न मिलने की वजह से होती है।

लेकिन सच यह है कि भारत जैसे धूप वाले देश में भी विटामिन D की कमी सिर्फ मौसम की देन नहीं है। केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सर्दियों में भी तेज धूप मिलती है, फिर भी लोग विटामिन D की कमी से जूझते रहते हैं। तो क्या वजह है?

- असल समस्या हमारी लाइफस्टाइल है।

- ऑफिस में लंबे समय तक बंद कमरों में बैठना

- घर से बाहर कम निकलना

- धूप लेने की आदत का न होना

और खाने में विटामिन D से भरपूर चीज़ों का अभाव

ये सब शरीर में विटामिन D के स्तर को धीमे-धीमे कम करते रहते हैं। कम लोग जानते हैं कि इसकी कमी का असर मूड, ऊर्जा और मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। लगातार थकान रहना, मन भारी होना या चिड़चिड़ापन कई बार इसी विटामिन की कमी का संकेत होता है।

तो आइए जानें कि सर्दियों में इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने भोजन में क्या शामिल करना चाहिए।

डाइट में क्या शामिल करें?

सर्दियों में जब शरीर का अधिकांश हिस्सा कपड़ों से ढका रहता है, तो त्वचा द्वारा विटामिन D का निर्माण कम हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि सर्दियों में पर्याप्त स्तर बनाए रखने के लिए दोपहर की लगभग 1.5–2 घंटे की धूप काफी मायने रखती है।

हार्वर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक रूप से विटामिन D पाने के बेहतरीन स्रोत हैं:

फैटी फिश (सैल्मन, ट्यूना, हैलिबट)

सी-फूड

हालाँकि समस्या यह है कि 400 IU विटामिन D पाने के लिए:

लगभग 5 औंस सैल्मन

7 औंस हैलिबट

या 30 औंस कॉड

खाना पड़ेगा—जो रोज़मर्रा में संभव नहीं है। ऐसे में केवल डाइट पर निर्भर रहना मुश्किल हो जाता है।

क्या सप्लिमेंट्स से मिल सकती है राहत?

विटामिन D की कमी दूर करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका सप्लिमेंट्स हैं। आजकल बाज़ार में विटामिन D3 (कोलेकैल्सीफेरॉल) के ओरल सॉल्यूशन उपलब्ध हैं, जिन्हें पीना आसान है और नैनो-टेक्नोलॉजी की मदद से यह शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं।

इनकी खासियत यह है कि:

ये शुगर-फ्री होते हैं

डायबिटीज रोगी भी इन्हें ले सकते हैं

क्लिनिकली टेस्टेड और सुरक्षित होते हैं

कम धूप या कमज़ोर डायटरी इंटेक वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं

जो लोग रोज़ाना धूप नहीं ले पाते या जिनकी डाइट पर्याप्त नहीं है, उनके लिए ये सप्लिमेंट्स विटामिन D के स्तर को सामान्य रखने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत