न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह उठते ही कब्ज, गैस और ब्लोटिंग से परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं मिनटों में राहत

कई लोगों को सुबह उठते ही कब्ज महसूस होती है और पेट फूलने लगता है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। ऐसे में हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए है जिनको अपनाकर आप कब्ज और ब्लोटिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 10:23:08

सुबह उठते ही कब्ज, गैस और ब्लोटिंग से परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं मिनटों में राहत

पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारे स्वास्थ्य को सीधा प्रभावित करता है। जब पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है, तो पेट से जुड़ी बीमारियां हमसे दूरी बनाकर रहती हैं। लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, उल्टा-सीधा खानपान और गलत जीवनशैली के चलते बहुत से लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है कब्ज और गैस। कई लोगों को सुबह उठते ही कब्ज महसूस होती है और पेट फूलने लगता है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। ऐसे में हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए है जिनको अपनाकर आप कब्ज और ब्लोटिंग से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन, इसके पहले यह जानना जरूरी है कि कब्ज के मुख्य कारण क्या हैं।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

कब्ज के मुख्य कारण

पानी की कमी: शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। पानी की कमी के कारण कब्ज और गैस की समस्या उत्पन्न होती है।

तेल-मसालेदार भोजन: अत्यधिक तेल और मसाले का सेवन पेट के लिए हानिकारक होता है। यह कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बनता है।

गतिहीन जीवनशैली:
लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने या शारीरिक गतिविधियों की कमी से भी कब्ज की समस्या हो सकती है।

कम खाना खाना: वजन कम करने के चक्कर में जरूरत से कम खाना खाना भी पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है और कब्ज की समस्या को जन्म देता है।

पेन किलर का अधिक सेवन: अधिक मात्रा में दर्द निवारक दवाओं का सेवन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

गर्म पानी और नींबू का सेवन : कब्ज से राहत पाने के लिए गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से काफी लाभ मिलता है। सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा काला नमक मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और कब्ज की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

जीरे का पानी: रात को एक चम्मच जीरे को पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर पिएं। इससे न केवल पेट साफ होता है, बल्कि बदहजमी और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है। यह उपाय पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

तांबे के लोटे का पानी: रात को तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह सबसे पहले इसे पिएं। तांबे का पानी पेट की समस्याओं को दूर करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह आयुर्वेद में भी काफी प्रचलित उपाय है।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

त्रिफला का सेवन: त्रिफला एक आयुर्वेदिक चूर्ण है, जो कब्ज के लिए बेहद असरदार माना जाता है। रात को त्रिफला चूर्ण को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को छानकर पिएं। यह न केवल कब्ज दूर करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

पपीते का सेवन: पके हुए पपीते का नियमित सेवन करने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं। पपीते में विटामिन डी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

पालक का उपयोग: पालक का साग या जूस कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करता है। अपनी डाइट में पालक को नियमित रूप से शामिल करें।

constipation relief,home remedies for gas,remedies for bloating,morning digestive issues,natural remedies for bloating,quick relief for gas,constipation home remedies,relief from morning bloating

गर्म पानी का सेवन: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह पेट को साफ करने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है।

अतिरिक्त सुझाव

फाइबर युक्त भोजन: अपने आहार में अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, और अनाज शामिल करें। यह पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है।

शारीरिक गतिविधियां: रोजाना हल्के व्यायाम या योग करें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और कब्ज की समस्या कम होती है।

प्रोबायोटिक्स का सेवन: दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर