Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली स्किन की परेशानी दूर करने के लिए खानपान को करें दुरुस्त, डाइट में शामिल करें ये 7 फूड

इसके लिए आप अपने आहार में ऐसी चीजो को शामिल करें जो अंदरूनी रूप से आपकी त्वचा को पोषित करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से ऑयली स्किन की परेशानी दूर हो सकेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 3:31:07

ऑयली स्किन की परेशानी दूर करने के लिए खानपान को करें दुरुस्त, डाइट में शामिल करें ये 7 फूड

अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। त्वचा कई प्रकार की होती है लेकिन सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत पड़ती हैं तैलीय अर्थात ऑयली स्किन की क्योंकि यह आसानी से वातावरण के प्रदूषण, धूल-मिट्टी को ग्रहण कर लेती हैं जिसकी वजह से दाग-धब्बे या कील-मुंहासों की परेशानी का सामान करना पड़ता हैं। ऐसे में अपनी त्वचा की सुंदरता को पाने के लिए जरूरी हैं कि ऑयली स्किन की परेशानी दूर की जाए। इसके लिए आप अपने आहार में ऐसी चीजो को शामिल करें जो अंदरूनी रूप से आपकी त्वचा को पोषित करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से ऑयली स्किन की परेशानी दूर हो सकेगी।
to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से स्किन पर निखार आता है। साथ ही यह स्किन को डिहाईड्रेट होने से भी बचाता है, जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं आती है। इसके लिए आप ठंडे पानी की मछली, जैतून के तेल, अलसी और सोयाबीन खा सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं।

to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips प्रोटीन

प्रोटीन चेहरे के कसाव के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही कील-मुहांसों जैसी चेहरे की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। प्रोटीन के लिए आप अपने खाने में दालें, सोयाबीन, अंडा, मछली और बीन्स खा सकते हैं। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips
खीरा

ऑयली स्किन के लिए आप पानी वाले फल मतलब जो फल या सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके लिए आप खीरा, नारियल पानी, तरबूज, पाइनएप्पल और आम खा सकते हैं। इसमें कई और फल-सब्जियां मिलाकर आप सलाद खा सकते हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है, जिससे स्किन से ऑयल खत्म करने में मदद मिलती है।

to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips
विटामिन सी

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खाने में विटामिन सी की मात्रा अधिक लेनी चाहिए। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही इसकी मदद से आपका चेहरे पर ग्लो भी आता है। इसके लिए आप संतरा, आंवला, नींबू, अमरुद और पपीता का सेवन करें। आप चाहे तो इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं या फिर आप फ्रूट्स स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इसके ऊपर आप फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स भी डाल सकते हैं। इससे आपको ऑयली स्किन से आसानी से छुटकारा मिलेगा।

to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips एंटीऑक्सीडेंट

चेहरे को स्वास्थ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें। कोशिश करें कि इन फूड्स को उबालकर, जूस या सूप बनाकर पीने की कोशिश करें। इससे आपको इन फूड्स के पोषक तत्व अच्छे से मिल जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के लिए आप हरी सब्जियां और फल खा सकते हैं। जैसे गाजर,ब्रोकली, बीन्स, पालक और टमाटर का सेवन कर सकते हैं। फलों में भी आप विटामिन ए और सी से भरपूर फल खा सकते हैं।


to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips ड्राई फ्रूट्स

स्किन समस्याओं के लिए ड्राई फ्रूट्स भी काफी अच्छा होता है। इससे स्किन हेल्दी रहती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके लिए आप काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, खजूर, किशमिश और मूंगफली खा सकते हैं। इन्हें आप सुबह में भिगोकर खाने की कोशिश करें। ये चेहरे के लिए काफी अच्छा रहेगा। to get rid of oily skin,beauty tips,beauty hacks,skin care tips विटामिन ए और विटामिन ई

विटामिन ए और विटामिन ई चेहरे की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी-एजिंग और झुर्रियों को कम करने के गुण होते हैं। साथ ही ऑयली स्किन को ठीक कर यह चेहरे पर कसाव बनाए रखता है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और फल खा सकते हैं। साथ ही सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स भी डालकर खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology