न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिटनेस के लिए जिम नहीं जाना चाहते...तो एरोबिक एक्सरसाइज अपनाएं, यहां जानें इसके प्रकार

आजकल फिटनेस के लिए बहुत लोग बहुत कुछ करते हैं। कुछ लोग फिटनेस के लिए जिम जाना अच्छा उपाय माना जाता है। लेकिन जो लोग

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 11 June 2021 4:51:50

फिटनेस के लिए जिम नहीं जाना चाहते...तो एरोबिक एक्सरसाइज अपनाएं, यहां जानें इसके प्रकार

आजकल फिटनेस के लिए बहुत लोग बहुत कुछ करते हैं। कुछ लोग फिटनेस के लिए जिम जाना अच्छा उपाय माना जाता है। लेकिन जो लोग जिम नहीं जाना चाहते या किन्हीं कारणों से जा नहीं पाते, उनके लिए एरोबिक्स एक्सरसाइज भी एक अच्छा तरीका है। एरोबिक्स एक्सरसाइज को करते हुए दिल की धड़कन और सांसें तेज हो जाती हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

एरोबिक एक्सरसाइज करने पर हृदय रक्त को सामान्य से अधिक बल के साथ पंप करने का काम करता है। अगर शरीर में रक्त तेजी के साथ पंप हो रहा है, तो ऑक्सीजन की सप्लाई भी तेजी से होती है। इससे श्वसन क्रिया तेज हो जाती है। एरोबिक एक्सरसाइज से हृदय को मजबूती मिलती है और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

चलना और तैरना कम प्रभाव वाले एरोबिक्स होते हैं, जबकि उच्च प्रभाव के लिए रनिंग, टेनिस और डांस एरोबिक्स किया जाता है। इसके अलावा भी एरोबिक के कई प्रकार होते हैं। एरोबिक को अधिकतर म्यूजिक के साथ ग्रुप में और प्रशिक्षक की देखरेख में किया जाता है। इससे शरीर फिट रहता है, लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कार्डियो-वैस्कुलर में सुधार होता है।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

एरोबिक एक्सरसाइज के प्रकार

डांस एरोबिक : मस्ती के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखने के लिए डांस एरोबिक किया जा सकता है। इसके लिए एरोबिक प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) संगीत के साथ डांस स्टेप करवाते हैं। इसे ज्यादातर समूह के साथ किया जाता है।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

स्विमिंग : अच्छी सेहत के लिए स्विमिंग को सबसे अच्छा माना गया है। इस एरोबिक एक्सरसाइज में एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इसे करते समय शरीर के लगभग सभी अंगों का इस्तेमाल होता है।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

जुम्बा : यह एक प्रकार का डांस है और इसे भी एरोबिक का एक प्रकार माना गया है। इसे करने के लिए संगीत का प्रयोग किया जाता है।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

स्किपिंग (रस्सी कूदना) : रस्सी कूदना भी एक प्रकार से एरोबिक एक्सरसाइज है। इसके लिए एक स्किपिंग रोप का इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआत में इसे प्रशिक्षक की देखरेख में और धीरे-धीरे करें। इसे करते समय सावधानी बरतें, ताकि आपके पैर में रस्सी न फंस जाए।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

टहलना : सैर करना, चलना या टहलना भी एरोबिक एक्सरसाइज का एक हिस्सा है। आप कितनी तेजी से चलते हैं, यह आपके शरीर की क्षमता पर डिपेंड करता है। इसके लिए आपको किसी खास चीज या उपकरण की भी जरूरत नहीं पड़ती। बस, जूते पहनकर अपनी सैर शुरू कर दें। आप कहीं भी टहल सकते हैं। सुबह-सुबह सैर करने से हमारे स्वास्थ्य को अधिक फायदा होता है। इससे मोटापा, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। सैर करना ना केवल आपके वजन को कम करता है, बल्कि इससे आप और अधिक रिफ्रेशिंग महसूस करते हैं।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

जंपिंग जैक : इसे करते समय आप सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर कूदते हुए पैरों को फैलाएं और हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। फिर कूदते हुए पहले वाली स्थिति में आ जाएं। जिस समय पैर फैलाएं उसी समय हाथों से ताली बजने की आवाज भी आनी चाहिए। इसे शुरुआत में धीमी गति में करें। फिर इसकी स्पीड बढ़ाएं। यह अच्छी एरोबिक एक्सरसाइज है।

aerobic exercise,aerobic exercise types,heart,oxygen,fitness,dance,zumba,boxing,jumping jack,walking,skipping,health article in hindi

बॉक्सिंग : बॉक्सिंग में शरीर की ताकत के साथ ही दिमाग की परीक्षा भी होती है। इसे करने के लिए एक स्थान पर खड़ा होकर हवा में मुक्के मारें। ध्यान रहे कि इस समय शरीर का संतुलन बना रहे। शुरुआत में हाथ को धीरे-धीरे हवा में मारें, उसके बाद स्पीड बढ़ाएं। इसे प्रशिक्षक की देखरेख में करना ही ठीक रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत

'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच