न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथ-पैर में दिखें ये लक्षण, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकता है गठिया

हाथ-पैर में दर्द, सूजन और अकड़न महसूस हो रही है? यह गठिया का लक्षण हो सकता है। जानें गठिया के शुरुआती लक्षण, कारण और इससे बचाव के आसान उपाय। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जोड़ों को स्वस्थ रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 4:27:35

हाथ-पैर में दिखें ये लक्षण, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकता है गठिया

गठिया एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है, जो भारत में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है। यह रोग मुख्य रूप से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न पैदा करता है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या और बढ़ जाती है। पहले इसे सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन बदलते जीवनशैली और खान-पान के कारण आज युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। गठिया के कई प्रकार हैं, जिनमें रुमेटॉइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट प्रमुख हैं। आइए जानते हैं, हाथ-पैर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

गठिया क्या है?

गठिया दरअसल जोड़ों में सूजन और दर्द की स्थिति है। इसके प्रमुख लक्षणों में अकड़न, लालिमा और हल्का या तेज़ दर्द शामिल हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 40 साल से ऊपर के लोग और महिलाएं इससे सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। इसके प्रकार अलग-अलग होते हैं, और हर प्रकार में लक्षण भी थोड़े भिन्न दिखते हैं। उदाहरण के लिए रुमेटॉइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट के लक्षण अलग-अलग रूप में प्रकट होते हैं।

गठिया के प्रमुख लक्षण

एनसीबीआई (NCBI) और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार, गठिया का सबसे सामान्य लक्षण शुरुआती जोड़ में दर्द का होना है। शुरुआत में यह हल्का होता है, लेकिन समय के साथ गंभीर हो सकता है। प्रभावित जोड़ के आसपास सूजन और गर्मी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा सुबह उठते समय हाथ-पैरों में जकड़न होना भी आम लक्षण है। यह अकड़न कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक रह सकती है। क्लिवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, जोड़ को पूरी तरह मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई होना भी गठिया का संकेत है। मरीज को सामान्य कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पीएमसी रिसर्च (PMC Research) के अनुसार, गठिया केवल जोड़ों तक सीमित नहीं रहता, यह पूरे शरीर को थका हुआ और कमजोर बना देता है। खासकर रुमेटॉइड आर्थराइटिस में यह थकावट और कमजोरी अधिक देखने को मिलती है। यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

गठिया से बचाव के उपाय

गठिया से बचाव के लिए सबसे पहला कदम है वजन को नियंत्रित रखना। मोटापा घुटनों और पैरों के जोड़ पर अतिरिक्त दबाव डालता है और गठिया की समस्या को बढ़ा सकता है। कई रिसर्च यह साबित करती हैं कि वजन कम करने से जोड़ों का दर्द और सूजन कम हो सकती है।

इसके अलावा संतुलित आहार लेना भी जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और ओमेगा-3 युक्त भोजन (जैसे मछली, अलसी के बीज और अखरोट) शामिल करने से जोड़ों की सूजन कम होती है। नियमित व्यायाम और हल्की फिजिकल एक्टिविटी भी जोड़ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत