न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपकी नींद धीरे-धीरे कम तो नहीं हो रही? जानें हार्ट अटैक के कितना करीब हैं आप!

क्या आपकी नींद धीरे-धीरे कम हो रही है? जानें कैसे नींद का समय और पैटर्न हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को प्रभावित करता है। European Heart Journal की रिसर्च के अनुसार सही समय पर सोना और डिजिटल डिटॉक्स करना दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 2:52:07

कहीं आपकी नींद धीरे-धीरे कम तो नहीं हो रही? जानें हार्ट अटैक के कितना करीब हैं आप!

भरपूर नींद लेना न केवल शरीर और दिमाग को तरोताजा रखता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों, जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक, से भी बचाव करता है। लेकिन आजकल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से लोग देर रात तक जागते हैं, जिससे नींद का पैटर्न बिगड़ रहा है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि हालिया रिसर्च में क्या खुलासा हुआ है और इससे कैसे हार्ट की सेहत प्रभावित हो सकती है।

रिसर्च में क्या पाया गया

European Heart Journal में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग रात 10 बजे से 11 बजे के बीच सोते हैं, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा सबसे कम रहता है। इसे ही "गोल्डन आवर" कहा जाता है।

रिसर्च में यह भी पता चला कि एक्सरसाइज और संतुलित आहार के जितने फायदे होते हैं, नींद का उतना ही प्रभाव भी स्वास्थ्य पर पड़ता है। देर रात तक काम करने या जागने से शरीर की नेचुरल क्लॉक यानी 'सर्केडियन रिदम' प्रभावित हो जाती है। यह क्लॉक दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और हार्मोनल बैलेंस को नियंत्रित करता है। यदि यह बिगड़ जाए, तो हृदय और मस्तिष्क दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

रिसर्च में शामिल प्रतिभागी

अध्ययन में 43 से 74 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों को एक स्पेशल ट्रैकर डिवाइस पहनाई गई, जिससे उनकी नींद के पैटर्न पर निगरानी रखी गई। लगभग 5.7 साल तक चलने वाले इस अध्ययन ने नींद और हार्ट डिजीज के जोखिम के बीच संबंध को स्पष्ट किया।

# रिसर्च के नतीजे

जो लोग रात 10:00 से 10:59 बजे के बीच सोते थे, उनमें हार्ट की दिक्कत सबसे कम थी।

जो लोग 11:00 से 11:59 बजे के बीच सोते थे, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 12% बढ़ गया।

जो लोग रात 12 बजे के बाद सोते थे, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 25% तक बढ़ गया।

रोचक तथ्य यह है कि जो लोग रात 10 बजे से पहले सोते थे, उनमें भी रिस्क लगभग 24% तक बढ़ा।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि महिलाओं पर नींद के पैटर्न का प्रभाव पुरुषों की तुलना में अधिक होता है, क्योंकि उनके हार्मोनल साइकिल और बायोलॉजिकल क्लॉक पर नींद का असर ज्यादा पड़ता है।

# बचाव के उपाय

समय पर सोएं: रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।

डिजिटल डिटॉक्स: सोने से पहले मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कम करें।

हल्का और जल्दी डिनर: रात का भोजन हल्का और समय पर करें, ताकि नींद में रुकावट न आए।

रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं: मेडिटेशन या हल्की स्ट्रेचिंग नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

सही समय पर और पर्याप्त नींद लेने से आप न केवल दिनभर ऊर्जावान रहेंगे, बल्कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम कर पाएंगे।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत