न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्दन पर नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं किडनी हो रही है कमजोर, समय रहते हो जाए सतर्क

गर्दन और चेहरे पर दिखने वाले सूजन, रंग बदलना, खुजली या नसें उभरना किडनी की खराब होने की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। जानें समय रहते किडनी डिजीज की पहचान और बचाव के उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 5:09:09

गर्दन पर नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं किडनी हो रही है कमजोर, समय रहते हो जाए सतर्क

आज की तेज-तर्रार और स्ट्रेस भरी जिंदगी में गलत खानपान, अनियमित जीवनशैली और अधिक तनाव के कारण कई तरह की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। इनमें से एक गंभीर बीमारी किडनी डिजीज भी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है। किडनी हमारे शरीर का अहम अंग है, जो रक्त को साफ करने, अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में टॉक्सिन्स और पानी जमा होने लगता है, जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा होती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी की बीमारी की शुरुआती पहचान मुश्किल होती है, लेकिन चेहरे और गर्दन पर कुछ खास लक्षणों से इसकी चेतावनी को समझा जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से संकेत बताने लगें कि आपकी किडनी कमजोर हो रही है।

1. चेहरे और गर्दन पर सूजन

किडनी की बीमारी का पहला और प्रमुख संकेत चेहरे और गर्दन की सूजन है। जब किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में असमर्थ हो जाती है, तो यह पानी ऊतकों में जमा होने लगता है। इसका असर सबसे पहले आंखों और गालों के आसपास दिखाई देता है। सुबह उठते ही अगर चेहरा, आंखें या गर्दन फूली हुई नजर आए, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

2. स्किन और गर्दन का रंग बदलना

किडनी के कमजोर होने पर चेहरे और गर्दन की त्वचा का रंग और बनावट बदलने लगती है। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने के कारण चेहरा बेजान और फीका दिखने लगता है। कुछ लोगों की त्वचा पीली या धूसर रंग की नजर आती है, जबकि गर्दन की त्वचा सूखी और खुरदरी हो जाती है।

3. लगातार खुजली और रैशेज

किडनी की बीमारी गंभीर होने पर गर्दन और चेहरे पर खुजली, लाल चकत्ते या रैशेज देखने को मिल सकते हैं। यह तब होता है जब शरीर में जमा हुए अपशिष्ट पदार्थ और मिनरल्स त्वचा में जाकर नसों को प्रभावित करते हैं। इससे खुजली, जलन और लाल दाग बढ़ जाते हैं। मेडिकल भाषा में इसे प्रुरिटस (Pruritus) कहा जाता है।

4. गर्दन की नसों का उभरना

किडनी के कमजोर होने पर शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे गर्दन की नसें उभरने लगती हैं। नसें बाहर निकलकर स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं। अगर किडनी और दिल दोनों पर दबाव पड़ रहा हो, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

सावधानी और इलाज:

यदि उपरोक्त लक्षण दिखें तो जल्दी से जल्दी नेफ्रोलॉजिस्ट (Kidney Specialist) से संपर्क करें।

नियमित जांच और ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट कराते रहें।

पर्याप्त पानी पिएं, नमक और प्रोसेस्ड फूड की मात्रा कम करें।

स्ट्रेस कम करें और समय पर नींद लें।

गर्दन और चेहरे पर दिखने वाले ये संकेत किडनी की बिगड़ती सेहत की चेतावनी हैं। समय रहते पहचान कर इलाज शुरू करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत