न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना डाइटिंग के शहनाज गिल ने घटाए 12 किलो, अब खुद बताई अपनी फिटनेस जर्नी का असली राज

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज़ गिल ने अपनी नई फिल्म “इक कुड़ी” के प्रमोशन के दौरान अपनी फिटनेस जर्नी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिना डाइटिंग या इंजेक्शन के उन्होंने 12 किलो वजन घटाया। जानिए शहनाज़ गिल का फिटनेस सीक्रेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 4:00:26

बिना डाइटिंग के शहनाज गिल ने घटाए 12 किलो, अब खुद बताई अपनी फिटनेस जर्नी का असली राज

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज़ गिल इन दिनों अपनी नई फिल्म “इक कुड़ी” को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ उनका शानदार शारीरिक बदलाव भी लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी चुलबुली और क्यूट लुक में दिखने वाली शहनाज आज फिट और कॉन्फिडेंट अवतार में नजर आती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर उन्होंने बिना डाइटिंग के इतना वज़न कैसे घटाया? हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज़ ने खुद अपनी फिटनेस जर्नी का पूरा सच साझा किया।

डाइटिंग नहीं, आत्मअनुशासन से घटाया वजन

शहनाज़ गिल ने Mashable India को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 67 किलो से 55 किलो तक का सफर बिना किसी सख्त डाइटिंग या इंजेक्शन के पूरा किया। कई लोगों ने अफवाह फैलाई कि उन्होंने वज़न घटाने के लिए ‘Ozempic’ जैसे इंजेक्शन लिए हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा, “मुझे तो पता भी नहीं कि वो इंजेक्शन क्या होता है। मैंने सिर्फ अपनी आदतों में बदलाव किया और अपने खाने पर नियंत्रण रखा।”

सात्विक भोजन और संतुलित डाइट का कमाल

शहनाज़ ने बताया कि उन्होंने एक साल तक सात्विक भोजन अपनाया, जिसमें न तो लहसुन था और न प्याज। उस दौरान वे ब्रह्मकुमारीज़ की जीवनशैली का पालन कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मैंने खुद पर नियंत्रण रखा। जो खाती थी, वही संतुलित मात्रा में खाती थी। इससे मेरा वजन नेचुरली कम होने लगा।”

थायराइड की समस्या से जूझने के बावजूद उन्होंने न केवल अपने खानपान को साधा, बल्कि हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया।

लॉकडाउन बना फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का टर्निंग पॉइंट

शहनाज़ ने बताया कि उनकी फिटनेस जर्नी की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान हुई। शिल्पा शेट्टी के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा था, “बिग बॉस के बाद जब लॉकडाउन शुरू हुआ, तो मैंने सोचा कि खुद को बदलने का यही सही समय है। मैं चाहती थी लोग कहें — ‘क्या ये वही शहनाज़ है?’”

उन्होंने अपने पसंदीदा इंडियन ब्रेकफास्ट को पूरी तरह छोड़ा नहीं, बल्कि उसमें बदलाव किया। अब वे अपनी सुबह की शुरुआत हल्दी और एप्पल साइडर विनेगर वाले पानी से करती हैं और नाश्ते में हाई-प्रोटीन फूड्स जैसे डोसा, मूंग, मेथी पराठा और चाय लेती हैं — लेकिन सीमित मात्रा में।

फिटनेस मंत्र: “जो खाओ, समझदारी से खाओ”

शहनाज कहती हैं, “मैं डाइटिंग नहीं करती। मुझे जो पसंद आता है, वही खाती हूं, लेकिन उतनी ही मात्रा में जिससे बैलेंस बना रहे। कभी ज्यादा खा लिया तो अगले दिन हल्का रखती हूं।”

उनका मानना है कि फिटनेस सिर्फ जिम या डाइट से नहीं, बल्कि आत्मनियंत्रण और पॉजिटिव माइंडसेट से आती है।

वर्क फ्रंट पर शहनाज़ गिल की नई शुरुआत

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ की पंजाबी फिल्म “इक कुड़ी” 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ निर्मल ऋषि, उदयबीर संधू और हार्बी संघा भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि शहनाज़ इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं, जो बताता है कि अब वे एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी कदम रख चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत