न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुत्तों के अलावा ये जानवर भी फैला सकते हैं रेबीज, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से ही नहीं बल्कि बिल्लियों, चमगादड़ों, बंदरों और अन्य जानवरों से भी फैल सकता है। जानें इसके खतरों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 4:30:57

कुत्तों के अलावा ये जानवर भी फैला सकते हैं रेबीज, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

हर साल 28 सितंबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना और रोकथाम के उपायों पर ध्यान दिलाना होता है। रेबीज एक घातक वायरल संक्रमण है जो इंसानों और जानवरों दोनों के दिमाग और तंत्रिका तंत्र (nervous system) को प्रभावित करता है। अगर इसका इलाज समय पर न हो तो यह मौत का कारण बन सकता है। आम धारणा है कि रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से फैलता है, लेकिन हकीकत यह है कि कई और जानवर भी इसके वाहक बन सकते हैं।

रेबीज क्या है और क्यों है घातक?

रेबीज एक वायरल इंफेक्शन है जो लाइसावायरस (Lyssavirus) से होता है। यह वायरस प्रायः संक्रमित जानवरों की लार के संपर्क से इंसानों तक पहुंचता है। एक बार शरीर में प्रवेश करने के बाद यह सीधा नर्वस सिस्टम पर हमला करता है और दिमाग में सूजन पैदा करता है। यह सूजन मरीज को बेहोशी, कोमा और अंततः मृत्यु की ओर ले जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल दुनिया भर में करीब 59,000 लोग रेबीज की वजह से जान गंवाते हैं, जिनमें अधिकतर मामले एशिया और अफ्रीका से आते हैं।

भारत में रेबीज की स्थिति

भारत में रेबीज के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। यहां लगभग 95% केस कुत्तों के काटने से जुड़े होते हैं। फरीदाबाद के अकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद सिंह बताते हैं कि रेबीज एक बार लक्षण दिखाने लगे तो मरीज को बचाना लगभग असंभव हो जाता है। यही वजह है कि काटने के तुरंत बाद वैक्सीन और समय पर उपचार लेना बेहद जरूरी है।

किन जानवरों से फैल सकता है रेबीज?

कुत्ते – खासकर आवारा कुत्ते, भारत में रेबीज के सबसे बड़े स्रोत हैं।

बिल्लियां – अगर इन्हें रेबीज वैक्सीन नहीं लगी है तो ये भी वायरस फैला सकती हैं।

चमगादड़ – इनके काटने का पता अक्सर नहीं चलता, लेकिन खतरा बेहद गंभीर होता है। अमेरिका में रेबीज का मुख्य स्रोत यही हैं।

बंदर – काटने या खरोंचने से संक्रमण का खतरा रहता है, खासकर उन जगहों पर जहां बंदर बड़ी संख्या में हों।

लोमड़ी, रैकून और सियार – ये जंगली जीव भी वायरस के वाहक हो सकते हैं।

गाय-भैंस और अन्य पालतू जानवर – अगर संक्रमित हों तो इनके काटने से भी बीमारी फैल सकती है।

रेबीज एक ऐसी बीमारी है जो अनदेखी करने पर जानलेवा साबित होती है। यह सिर्फ कुत्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य जानवर भी इसका खतरा बढ़ाते हैं। समय रहते वैक्सीन लगवाना और लक्षण दिखने से पहले उपचार लेना ही इस बीमारी से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत