न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी में टाइलेनॉल का सेवन हो सकता है खतरनाक! डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर उठे सवाल

गर्भावस्था में टाइलेनॉल (Tylenol) जैसी पेनकिलर दवाओं के उपयोग को लेकर विवाद छिड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 1:16:48

प्रेग्नेंसी में टाइलेनॉल का सेवन हो सकता है खतरनाक! डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर उठे सवाल

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब मां अपनी हर छोटी-बड़ी आदत में बदलाव लाती है ताकि गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत पर कोई आंच न आए। खान-पान से लेकर दवाइयों तक हर चीज़ पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी बीच अमेरिका में प्रेग्नेंट महिलाओं द्वारा ली जाने वाली दर्द निवारक दवा टाइलेनॉल (Tylenol) को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बयान दिया है कि गर्भवती महिलाओं को टाइलेनॉल जैसी पेनकिलर दवाओं से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन और ऑटिज्म के बीच किसी प्रकार का संबंध हो सकता है। उनके इस बयान ने चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच बहस छेड़ दी। कई डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह के दावे बिना ठोस सबूत के महिलाओं को गुमराह कर सकते हैं।

दर्द मिटाने का आसान तरीका या छिपा खतरा?

टाइलेनॉल, जिसे आमतौर पर पैरासिटामोल (Paracetamol) कहा जाता है, सिरदर्द, बुखार, दांत दर्द या मांसपेशियों के दर्द के लिए सबसे अधिक दी जाने वाली दवाओं में से है। दुनियाभर में इसे सुरक्षित दवा माना जाता रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे रोज़मर्रा की तकलीफ़ों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

गर्भस्थ शिशु पर क्या होगा असर?

अब तक अधिकांश चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था में टाइलेनॉल लेने से सीधे तौर पर बच्चे पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं देखा गया। लेकिन कुछ रिसर्च यह संकेत देती हैं कि लंबे समय तक और अधिक मात्रा में इसका सेवन भ्रूण में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित कर सकता है। यह आगे चलकर बच्चे की प्रजनन क्षमता या विकास प्रक्रिया पर असर डाल सकता है।

सुरक्षित विकल्प क्या अपनाएं?

गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अहम बात यह है कि किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें। हल्के दर्द या बुखार की स्थिति में प्राकृतिक उपाय बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जैसे—

- पर्याप्त आराम लेना
- पानी की सही मात्रा पीना
- सिरदर्द या बुखार में ठंडे पानी की पट्टियां लगाना
- ये तरीके बिना दवा के भी आराम दिला सकते हैं।

पेनकिलर और ऑटिज्म का रिश्ता?

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि टाइलेनॉल या एसिटामिनोफेन जैसी दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के खतरे से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस विषय पर अभी निर्णायक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं और विशेषज्ञ मानते हैं कि और गहन अध्ययन की आवश्यकता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को पेनकिलर तभी लेना चाहिए जब डॉक्टर इसकी अनुमति दें और वह भी सीमित मात्रा में।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत