न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब के साथ 'चखने' में मूंगफली क्यों पसंद करते हैं लोग, सामने आई चौकाने वाली वजह

शराब पीने वाले हर शख्स को 'चखना' जरुर चाहिए होता हैं। अमीर हो या गरीब, सभी के लिए उसकी हैसियत के अनुसार चखने की एक पूरी रेंज बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में चखने में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मूंगफलियां यानी साल्टेड पीनट्स। भारत हो या विदेश, रेस्तरां-बार हो या घरेलू पार्टियां, हर महफिल में शराब के साथ मूंगफली तो होती ही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 10:36:37

शराब के साथ 'चखने' में मूंगफली क्यों पसंद करते हैं लोग, सामने आई चौकाने वाली वजह

शराब पीने वाले हर शख्स को 'चखना' जरुर चाहिए होता हैं। अमीर हो या गरीब, सभी के लिए उसकी हैसियत के अनुसार चखने की एक पूरी रेंज बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में चखने में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मूंगफलियां यानी साल्टेड पीनट्स। भारत हो या विदेश, रेस्तरां-बार हो या घरेलू पार्टियां, हर महफिल में शराब के साथ मूंगफली तो होती ही है। लेकिन ऐसी क्या वजह है कि पूरी दुनिया के पीने वालों के बीच मूंगफली इतनी ज्यादा पसंद की जाती हैं तो आइए आज हम आपको इसके बारे बताते हैं...

salted peanut,groundnuts,groundnuts with alcohol,reason for using salted peanut with alcohol

शराब के साथ मूंगफली परोसने के पीछे एक पूरा विज्ञान है। मूंगफली खाने वालों को प्यास जल्दी लगती है। अगर मूंगफली में नमक हो तो बाकी काम उससे हो जाता है। दरअसल, नमक पानी सोखता है और जब आप मूंगफली खाते हैं तो यह मुंह और गले की नमी को सोखकर इसे सूखा बनाता है। फिर आपको प्यास लगती है और आप एक घूंट और पीते हैं। यह प्रक्रिया चलती रहती है और आप अपनी क्षमता से काफी ज्यादा शराब का सेवन कर लेते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो शराब बेचने वाले मूंगफलियां यानी साल्टेड पीनट्स अपने कस्टमर को मुफ्त में देकर कोई ऐहसान नहीं करते। इसके पीछे भी उनका बड़ा मुनाफा छुपा हुआ है।

salted peanut,groundnuts,groundnuts with alcohol,reason for using salted peanut with alcohol

इसके साथ ही जैसा हम जानते है कि शराब अक्सर कड़वी होती है ऐसे में सॉल्टेड पीनट्स के कुछ दाने खाने के बाद ड्रिंक पीना आसान हो जाता है। मूंगफली हमारी स्वाद ग्रंथियों पर कुछ इस तरह काम करती है कि उसके बाद शराब की कड़वाहट कुछ कम महसूस होने लगती है। कुछ वैज्ञानिकों का भी मानना है कि बीयर के साथ मूंगफली फायदेमंद है। यह कॉम्बो शरीर में पानी कम होने पर रिहाईड्रेशन में मदद करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नट्स में पोटैशियम होता है जबकि बीयर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी दूर करने में मदद करते हैं।

हालाकि, कुछ जानकारों का मानना है कि मूंगफली में कॉलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा अधिक होती। वहीं, शराब भी शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है। अधिक फैट के चलते वजन बढ़ने का डर बना रहता है। साथ ही मूंगफली को पचा पाना बेहद मुश्किल होता है और यह पोषक तत्वों के शरीर में घुलने-मिलने को भी धीमा करता है। ऐसे में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का मानना है कि मूंगफली की जगह चना खाना फायदेमंद रहता है क्योंकि चने में मूंगफली के मुकाबले कैलोरीज आधी होती हैं और फैट भी कम होता है साथ ही चने में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे