न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोन झुकाकर देखने से गर्दन पर पड़ता है इतने किलो का दबाव, जानें वो बात जो कोई डॉक्टर नहीं बताएगा

डिजिटल लाइफस्टाइल में लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप झुककर इस्तेमाल करने से गर्दन और रीढ़ पर कई गुना दबाव पड़ता है। जानें टेक्स्ट नेक सिंड्रोम, इसके खतरों और इससे बचने के आसान उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 2:59:52

फोन झुकाकर देखने से गर्दन पर पड़ता है इतने किलो का दबाव, जानें वो बात जो कोई डॉक्टर नहीं बताएगा

आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में लोग घंटों मोबाइल पर चैटिंग, गेमिंग या लैपटॉप पर काम में डूबे रहते हैं। इस दौरान अनजाने में हम शरीर को आगे झुकाकर स्क्रीन देखते हैं। यही आदत गर्दन और रीढ़ की सेहत पर भारी पड़ती है। नतीजतन, अकड़न, दर्द और टेढ़ी गर्दन जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। यह समस्या इतनी आम हो चुकी है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब आधी आबादी किसी न किसी रूप में क्रॉनिक बैक पेन से जूझ रही है। यह आंकड़े कई साल पुराने हैं, और मौजूदा समय में हालात और भी बिगड़ चुके होने की संभावना है।

गर्दन की मांसपेशियों पर चढ़ता बोझ

लंबे समय तक झुककर मोबाइल चलाने की आदत से गर्दन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। डॉक्टर्स इसे टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कहते हैं। इस समस्या में गर्दन की मांसपेशियां जकड़ जाती हैं, हाथ सुन्न हो सकते हैं और सिर में लगातार दर्द रहने लगता है। इसके अलावा कंधों में दर्द और सर्वाइकल जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। पहले यह समस्या उम्रदराज लोगों में अधिक देखने को मिलती थी, लेकिन अब 18–25 साल के युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है।

कितना वजन झेलती है गर्दन?

शरीर के सही पोस्चर में बैठने पर एक वयस्क व्यक्ति का सिर लगभग 4.5 से 5 किलो तक का होता है। लेकिन जैसे ही सिर को झुकाकर स्क्रीन देखते हैं, गर्दन पर यह बोझ कई गुना बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार—

- 15 डिग्री झुकाव पर सिर का दबाव लगभग 12 किलो हो जाता है।

- 30 डिग्री पर यह बढ़कर 18 किलो तक पहुंच जाता है।

- 45 डिग्री के झुकाव पर दबाव लगभग 22 किलो हो जाता है।

और यदि सिर 60 डिग्री झुका है तो गर्दन पर करीब 27 किलो का भार पड़ता है।

यानी जितना ज्यादा आप सिर झुकाकर स्क्रीन देखते हैं, उतना ही अधिक वजन गर्दन और उसकी नसों पर लदता जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों और लिगामेंट्स का लचीलापन खत्म हो जाता है।

इन समस्याओं का खतरा

ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ बताते हैं कि लगातार गलत मुद्रा में रहने से केवल गर्दन का दर्द ही नहीं, बल्कि सिर दर्द भी बढ़ता है, जो आगे चलकर माइग्रेन या टेंशन हेडेक में बदल सकता है। कुछ मामलों में यह स्थिति गंभीर होकर जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए सही बैठने की मुद्रा अपनाना बेहद जरूरी है।

कैसे बचें इस समस्या से?

मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय स्क्रीन को आंखों की ऊंचाई पर रखें।

हर 20–25 मिनट बाद ब्रेक लेकर गर्दन और कंधों को हल्का व्यायाम दें।

सीधा बैठकर काम करने की आदत डालें और झुकने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत