न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लिवर सिरोसिस कितना खतरनाक है, जानें किस स्टेज में यह बदल सकता है कैंसर में?

जानें लिवर सिरोसिस कितनी खतरनाक बीमारी है, इसके लक्षण, स्टेज और किस चरण में यह लिवर कैंसर में बदल सकता है। हिपेटाइटिस B या C के कारण खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 1:36:27

लिवर सिरोसिस कितना खतरनाक है, जानें किस स्टेज में यह बदल सकता है कैंसर में?

हमारे शरीर का लिवर सिर्फ ब्लड को फिल्टर करने का काम नहीं करता, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म, पाचन और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने (डिटॉक्सिफिकेशन) में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत आदतों के चलते लिवर को नुकसान पहुंचता है। इस नुकसान का एक गंभीर रूप है लिवर सिरोसिस।

जब लिवर लगातार क्षतिग्रस्त होता है, तो इसके हेल्दी सेल्स धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं और उनकी जगह स्कार टिश्यू बन जाते हैं। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन समय के साथ यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि लिवर सिरोसिस कितनी खतरनाक बीमारी है और किस चरण में यह कैंसर में बदल सकती है।

लिवर सिरोसिस की गंभीरता

लिवर सिरोसिस एक क्रॉनिक बीमारी है, यानी यह धीरे-धीरे बढ़ती है और लंबे समय तक बनी रहती है। शुरुआती दौर में लिवर का केवल 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होता है, और इस समय मरीज को आमतौर पर कोई विशेष लक्षण महसूस नहीं होते।

जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इनमें थकान, कमजोरी, भूख में कमी, पेट में सूजन, बार-बार इंफेक्शन, खून की उल्टी या ब्लीडिंग शामिल हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा बन सकती है। मेडिकल रिसर्च और American Liver Foundation की रिपोर्ट्स के अनुसार, लिवर कैंसर के लगभग 80 से 90 प्रतिशत मरीजों में पहले सिरोसिस मौजूद होती है।

लिवर सिरोसिस कब होता है खतरनाक?

लिवर सिरोसिस को चार स्टेज में बांटा जाता है, और हर स्टेज पर कैंसर का खतरा अलग होता है:

कम्पेन्सेटेड सिरोसिस (Compensated Cirrhosis)

शुरुआत का स्टेज, जिसमें लिवर अभी भी अधिकांश कार्य कर सकता है।

कम्पेन्सेटेड सिरोसिस विद वैरिसीज (Compensated Cirrhosis with Varices)

इस स्टेज में लिवर की नसों पर दबाव बढ़ता है और कैंसर का खतरा पहले से अधिक हो जाता है।

डी-कम्पेन्सेटेड सिरोसिस (Decompensated Cirrhosis)

इस चरण में लिवर अपने कार्यों को ठीक से नहीं कर पाता, जिससे शरीर में गंभीर दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

एंड-स्टेज सिरोसिस (End-Stage Cirrhosis)

लिवर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। इस स्टेज में मरीज का जीवित रहना मुश्किल हो जाता है और कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

मेडिकल रिसर्च के अनुसार, हर साल सिरोसिस के 1 से 8 प्रतिशत मरीजों में लिवर कैंसर विकसित हो सकता है। विशेष रूप से यदि सिरोसिस हिपेटाइटिस B या C के कारण हो, तो खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत