न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरजमुखी : जितना खूबसूरत पीला फूल, उतना ही लाभदायक इसका तेल भी, यहां जानें फायदे

सूरजमुखी ऐसा फूल है, जिसकी लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती है । सूरजमुखी के बारे में ऐसे न जाने कितने तथ्य हैं, जिनके बारे में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 2:23:51

सूरजमुखी : जितना खूबसूरत पीला फूल, उतना ही लाभदायक इसका तेल भी, यहां जानें फायदे

सूरजमुखी ऐसा फूल है, जिसकी लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती है । सूरजमुखी के बारे में ऐसे न जाने कितने तथ्य हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोग नहीं जानते। दिलचस्प बात यह है कि जितना खूबसूरत यह पीला फूल है, उतना ही लाभदायक सूरजमुखी का तेल भी है। इसके तेल को दुनियाभर में एक सेहतमंद तेल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। सूरजमुखी के तेल में इसकी फसल के 80 प्रतिशत लाभदायक गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से यह स्वास्थ्य के लिए गुणकारी माना जाता है।

बीमारी से बचाव

सूरजमुखी के तेल में हेल्थ−बूस्टिंग विटामिन ई पाया जाता है। यह एक बेहतरीन एंटी−ऑक्सीडेंट है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और बैक्टीरिया व वायरल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। सभी वेजिटेबल ऑयल में सूरजमुखी तेल विटामिन ई का सबसे समृद्ध स्रोत है।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

हृदय रोगियों के लिए लाभदायक

अगर आप हृदय रोगी हैं तो आपको सूरजमुखी के तेल पर स्विच कर देना चाहिए। इसमें विटामिन ई उच्च मात्रा में होता है और अनहेल्दी सैचुरेटिड फैट कम मात्रा में होता है। इसके अलावा सूरजमुखी के तेल में कोलीन और फेनोलिक एसिड जैसे कंपाउड पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, सूरजमुखी के तेल में पाया जाने वाला फाइटोस्टेरॉल शरीर द्वारा कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है। सूरजमुखी का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। सूरजमुखी के तेल में लेसिथिन भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

स्किन के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी का तेल आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटी−ऑक्सीडेंट है। यह आपके डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है, साथ ही सूखी, व एक्ने की समस्या से दूर करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से स्किन में लचीलापन लंबे समय तक बना रहता है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम नजर आता है।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

लंबे घने बालों के लिए

सूरजमुखी का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट में समृद्ध होता है जो आपके बालों को डैमेज होने से बचा सकता है। इसमें विटामिन-E भी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को झड़ने से रोक सकता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

एंटी एजिंग

अभी तक तो हमें यह पता चल गया है कि सूरजमुखी तेल एंटीऑक्सीडेंट का एक बहुत अच्छा आधार है। इससे हमारी त्वचा के सेल मजबूत रहते हैं और बुरे सेल से लड़ने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के कारण बुरे सेल हमारी स्किन में नहीं आ पाते हैं जिससे हमारी त्वचा लंबे समय के लिए जवान रहती है।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

त्वचा को ड्राई होने से बचाता है

सूरजमुखी तेल को त्वचा पर लगाने के बाद स्किन कोमल और पोषण से भरपूर हो जाती है। जब यह तेल त्वचा पर लगाया जाता है तब आसपास की नमी आपकी त्वचा में आ जाती है जिससे त्वचा कोमल और स्वस्थ हो जाती है। सूरजमुखी तेल स्किन पर लगाने के बाद मालिश करें जिसके बाद आपको अपनी त्वचा फ्रैश, कोमल और स्वस्थ लगेगी।

sunflower,sunflower oil,sunflower benefits,sunflower oil advantages,sunflower oil diseases,skin,hair,wound,anti aging,health article in hindi

घाव को भरने में मदद

सूरजमुखी में ओमेगा-6 नाम का एसिड होता है जो घाव भरने का काम करता है। इस एसिड की मदद से हमारे शरीर में नए सेल जन्म लेते हैं जिससे घाव जल्दी और आसानी से भर जाते हैं। इसलिए चोट लगने पर घाव जल्दी भर जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग