न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

आम तौर पर अजवाइन का इस्तेमाल नमकीन पूरी, मठ्ठी, नमक पारे और पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन अजवाइन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:44:40

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

आम तौर पर अजवाइन का इस्तेमाल नमकीन पूरी, मठ्ठी, नमक पारे और पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में ऐसे गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जिनसे आप अब तक अनजान हैं। इनडाइजेशन या अपच होने पर अक्सर मां हमें गरम पानी और नमक के साथ अजवाइन खाने की हिदायत देती है। यही नहीं अजवाइन सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात पाने की अचूक दवा है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जलनरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं बल्कि सर्दी और साइनस में भी आराम देते हैं।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

गैस और कब्ज

गैस और कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में अजवाइन इस समस्या के लिए असरदार साबित हो सकती है। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस के प्रभाव को कम करने के लिए दवाई का काम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसका उपयोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, अजवाइन खाने को पचाने में भी मदद कर सकती है, जिससे कि कब्ज की समस्या को दूर रखा जा सकता है और मल त्यागने में आसान बना सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अजवाइन के फायदे गैस और कब्ज से निजात दिला सकते हैं।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

अस्थमा

अस्थमा जैसे श्वसन तंत्र की समस्या से राहत दिलाने में भी अजवाइन के लाभ दिखाई दे सकते हैं। अजवाइन में एंटीअस्थमा प्रभाव होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव श्वसन प्रणाली पर पड़ता है। इससे अस्थमा की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल, इस पर और शोध की आवश्यकता है।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

बुखार में अजवाइन से फायदा

सर्दी-जुखाम की तरह वायरल या फिर बुखार को ठीक करने के लिए भी अजवाइन काफी लाभकारी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टी जिस तरह से सर्दी-जुखाम को दूर रखती हैं, उसी तरह से यह बुखार को भी दूर रखती हैं।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

कान दर्द से राहत

यदि आपके कान में अक्सर दर्द रहता है तो आप अजवाइन की मदद से अपने इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको 10 ग्राम अजवाइन को 50 ग्राम तेल में पका लेना है और फिर छानकर रख लेना है। इस तेल को आपको रोजाना 2 बूंद अपने कान में डालना है। इससे आपके कान का दर्द दूर होगा। हालांकि, कान के दर्द के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

वजन कम करे

भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदे शरीर के वजन को कम करने के लिए हो सकते हैं। एक शोध के अनुसार, अजवाइन को भूख को शांत रखने और मोटापे को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे वजन कम हो सकता है । इसमें कुछ मात्रा फाइबर की पाई जाती है, जो मेटाबॉलिक की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकती है। इससे भोजन को पचाने में आसानी हो सकती है। साथ ही फाइबर लंबे समय तक भूख को शांत रखने में भी मदद कर सकता है, जिससे वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

अपच से निजात पाने की अचूक दवा है अजवाइन, हमें इन बीमारियों में भी देती राहत

किडनी स्टोन के लिए

अजवाइन खाने के फायदे किडनी स्टोन से राहत दिलाने के लिए भी हो सकते हैं। अजवाइन में ड्यूरेटिक प्रॉपर्टी पाई जाती है, जिसे किडनी स्टोन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्यूरेटिक प्रॉपर्टी पेशाब में कैल्शियम की मात्रा को कम कर सकती है। इससे किडनी स्टोन के निर्माण को रोका जा सकता सकता है। फिलहाल, इस संबंध में अभी और शोध की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन