न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईसबगोल : पेट से जुड़ी परेशानियों में खूब असरदार, और भी हैं फायदे, जानें कब-कैसे करें सेवन

ईसबगोल एक तरह का पौधा है जो देखने में गेहूं की फसल की तरह लगता है। ईसबगोल के पौधे की पत्तियों पर सफेद पदार्थ होता है जिसे...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 June 2021 6:20:54

ईसबगोल : पेट से जुड़ी परेशानियों में खूब असरदार, और भी हैं फायदे, जानें कब-कैसे करें सेवन

ईसबगोल एक तरह का पौधा है जो देखने में गेहूं की फसल की तरह लगता है। ईसबगोल के पौधे की पत्तियों पर सफेद पदार्थ होता है जिसे ईसबगोल कहते हैं। आपको बता दें कि इसका उपयोग औषधीय गुणों के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ईसबगोल के फायदे फाइबर से भरपूर होते हैं जो सेहतमंद रहने में मदद करते हैं।

ईसबगोल खाने का सही तरीका

1- एक गिलास गर्म पानी में एक से दो चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाएं और रात में खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।

2- एक कटोरी दही में एक से दो चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाएं। मिठास के लिए आप इसमें चीनी भी स्वादानुसार मिला सकते हैं। ईसबगोल और दही का मिश्रण दस्त से आराम दिलाने में बहुत कारगर होता है। ईसबगोल और दही को खाने के कुछ देर बाद एक गिलास पानी पिएं।

3- पेट साफ़ करने के लिए रात में एक चम्मच त्रिफला पाउडर और दो चम्मच ईसबगोल भूसी मिलाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।

isabgol,isabgol advantages,isabgol medicinal values,psyllium husk,stomach,digestion,constipation,mouth ulcer,toothache,health article in hindi

ईसबगोल के प्रयोग से मोटापा घटता है

ईसबगोल चर्बी को गलाता है। यह अपने वजन से 14 गुणा अधिक पानी सोखता है। यह पाचन को ठीक करता है और इससे फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए उपचार के रूप में ईसबगोल का प्रयोग किया जा सकता है।

isabgol,isabgol advantages,isabgol medicinal values,psyllium husk,stomach,digestion,constipation,mouth ulcer,toothache,health article in hindi

कब्ज की समस्या के लिए

कब्ज लगभग 27% आबादी को प्रभावित करता है। इससे राहत दिलाने में ईसबगोल मदद कर सकता है। दरअसल, ईसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है, जो मल निकासी की प्रक्रिया को आसान और तेज कर सकता है । साथ ही कब्ज होने का कारण कम फाइबर युक्त आहार का सेवन भी है। ईसबगोल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं। इसी वजह से ईसबगोल को कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या के लिए फायदेमंद माना जाता है ।

पाचन के लिए

एक स्वस्थ शरीर के लिए पाचन का ठीक रहना जरूरी है और ईसबगोल इसमें मदद कर सकता है। एक रिसर्च से पता चलता है कि ईसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है। यह प्रभाव पाचन क्रिया को अच्छी तरह से कार्य करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, ईसबगोल का उपयोग चिकित्सीय एजेंट के रूप में कब्ज, दस्त और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी आंतों से जुड़ी समस्या के घरेलू उपचार के लिए भी किया जाता रहा है।

isabgol,isabgol advantages,isabgol medicinal values,psyllium husk,stomach,digestion,constipation,mouth ulcer,toothache,health article in hindi

ईसबगोल के इस्तेमाल से दांत दर्द का इलाज

ईसबगोल को सिरके में भिगोकर दांतों के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में लाभ होता है। जंगली ईसबगोल के पत्तों को पीसकर उसमें मक्खन मिलाकर दांतों पर मलने से मसूड़ों की सूजन दूर होती है।

मुंह के छालों के लिए ईसबगोल के फायदे

ईसबगोल के घोल से कुल्ला करने से मुंह के छाले की बीमारी में लाभ होता है।

isabgol,isabgol advantages,isabgol medicinal values,psyllium husk,stomach,digestion,constipation,mouth ulcer,toothache,health article in hindi

सांसों की बीमारी में ईसबगोल से लाभ

ईसबगोल के 3-5 ग्राम बीजों को गुनगुने जल से सुबह सेवन करने पर सांसों की बीमारी और दमे में लाभ होता है।

ईसबगोल करता है खूनी बवासीर का इलाज

ईसबगोल का शर्बत बनाकर पिलाने से खूनी बवासीर में खून आना बंद हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच