न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हो सकता है हार्ट अटैक? हाई बीपी के मरीज ज़रूर जान लें

हाई ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आपका बीपी 140/90 mmHg या उससे ऊपर है, तो यह दिल की गंभीर बीमारियों की चेतावनी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप समय पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें, नियमित जांच कराएं और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:24:56

ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हो सकता है हार्ट अटैक? हाई बीपी के मरीज ज़रूर जान लें

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल बेहद आम होती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अक्सर हमारा गलत जीवनशैली और खानपान ही मुख्य जिम्मेदार होते हैं। भले ही ब्लड प्रेशर की समस्या सामान्य हो गई हो, यह उतनी ही खतरनाक भी है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, परंतु जैसे-जैसे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, बीमारी भी गंभीर होती जाती है। हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। यदि ब्लड प्रेशर हद से अधिक बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक का खतरा भी मंडराने लगता है। इसीलिए यह महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि आखिर कितना ब्लड प्रेशर होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए, आज हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर?

सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर कब होती है और वास्तव में यह स्थिति क्या होती है। साधारण भाषा में कहें तो यह एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें दिल को सामान्य से अधिक दबाव के साथ ब्लड पंप करना पड़ता है। इस बढ़ते दबाव के कारण नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और उनकी दीवारें धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। गंभीर मामलों में, नसों का फटना भी संभव है, जो जीवन-धारी हो सकता है।

हाई बीपी की रेंज क्या मानी जाती है?

यदि शरीर में ब्लड प्रेशर की सामान्य रेंज 120/80 mm Hg है, तो इसे नॉर्मल ब्लड प्रेशर कहा जाता है। लेकिन जब यही रेंज सिस्टोलिक दबाव में 130 से 139 mm Hg और डायस्टोलिक दबाव में 80 से 90 mm Hg के बीच पहुँच जाए, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति मान लिया जाता है।

कितनी बीपी होने पर बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा?

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के पीछे हाई ब्लड प्रेशर एक महत्वपूर्ण कारक होता है। यदि ब्लड प्रेशर 140/90 mm Hg से ऊपर पहुँच जाता है, तो हार्ट अटैक के चांस में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसी स्थिति में, तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है ताकि स्थिति और बिगड़ने से पहले उचित उपचार लिया जा सके।

क्या दिखाई देते हैं लक्षण?

हाई ब्लड प्रेशर की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके कुछ विशेष और गंभीर लक्षण अक्सर बाहरी तौर पर नहीं दिखते, इसलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। कुछ मामलों में पीड़ित को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, आँखों का लाल हो जाना, सीने में दर्द, नाक से खून आना, और जी मिचलाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित अंतराल पर अपनी ब्लड प्रेशर रीडिंग चेक करते रहें और किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी