न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का इलाज करेंगे ये देसी नुस्खें, जानें और आजमाए

इसलिए आज हम आपको कुछ देसी नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दांत दर्द के साथ ही इनसे जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 10:32:15

दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का इलाज करेंगे ये देसी नुस्खें, जानें और आजमाए

आज के समय में दांत दर्द एक आम समस्या बन चुका हैं क्योंकि देखा जाता हैं कि लोग लगातार कुछ ना कुछ खाते जरूर रहते हैं लेकिन अपने दांतों की सफाई मुश्किल से एक या दो बार ही करते हैं। ऐसे में यह खाना लंबे समय तक दांतों से चिपका रह जाता हैं और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता हैं। दांत में कीड़े सड़न, कैल्शियम की कमी या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने के कारण भी दांतों में दर्द की समस्या उठ सकती हैं। जब भी दांत में दर्द उठता हैं तो असहनीय पीड़ा होती हैं और आप कुछ भी नहीं खा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ देसी नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दांत दर्द के साथ ही इनसे जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

लौंग

लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एलार्जिक गुण होते हैं जो दांत के दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं। यह चीनी और भारतीय लोक चिकित्सा में एक सामान्य तत्व हैं जहां इसका उपयोग सदियों से सभी प्रकार के दर्द और दर्द के इलाज के रूप में किया जाता रहा है। लौंग दांत दर्द के इलाज के लिए विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। लौंग के तेल में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो एक नेचुरल एनेस्थीसिया है। यह दांत दर्द को कम करने में मदद करता है। यूजेनॉल में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह प्रभावित क्षेत्र में सूजन और जलन को कम कर सकता है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

अमरूद के पत्ते

यदि आपके घर में या आस-पास कहीं अमरूद का पेड़ है तो दांत में दर्द होने पर आप उस पेड़ से नए और साफ पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को धुलकर साफ करें और फिर धीरे-धीरे चबाएं। अमरूद के पत्ते चबाने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाता है। क्योंकि अमरूद के ताजे पत्तों में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। इनसे दांद दर्द में राहत मिलती है और दांत की सूजन कम होती है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

नमक पानी का कुल्ला

जब तक आप दंत चिकित्सक के पास नहीं पहुंचते, तब तक नमक डाले हुए गुनगुने पानी से कुल्ला करने से आपके दांतों को दर्द में आराम मिलेगा। इसके एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच टेबल सॉल्ट डालकर मिला लें। कुल्ला कर के थूक दें। यह प्रक्रिया करते हुए ध्यान रखें कि आपको यह पानी पीना नहीं है। कई बार दांतों के बीच फंसे हुए भोजन के टुकड़े के कारण दांतों में दर्द होता है। कुल्ला करने से सब पानी के साथ बाहर आ जाएगा और नमक, दर्द में राहत देने का काम करेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

नींबू

नींबू को स्वाद और सेहत दोनों के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है और दांत दर्द में राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको दांत के दर्द वाली जगह पर नींबू का एक टुकड़ा लगाना है, इससे दर्द कम किया जा सकता है।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

कच्ची प्याज

प्याज ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत दर्द होने की स्थिति में आप प्याज को छीलकर उसे काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। यदि आपको इस तरह मुंह में प्याज का पीस रखने में समस्या आ रही हो तो आप प्याज को कद्दूकस करके उसके रस में रुई को भिगोकर फोहा तैयार कर लें। अब इस फोहे को दांत पर रख लें। आपको आराम मिलेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

काली मिर्च पाउडर

अगर आपको दांतों में तेज दर्द का अहसास हो रहा है तो आप काली मिर्च पाउडर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चुटकी काली मिर्च लेकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपका दर्द कम हो जाएगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

नीम

नीम दांतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुँह के बैक्टीरिया को खत्म करके दाँत के दर्द से निजात दिलाते हैं। अगर आपको भी दांतों में दर्द हो रहा है तो आप नीम की पत्तियां चबाएं या फिर नीम के तेल को दर्द वाले स्थान पर लगाएं।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

हींग

दांत दर्द दूर करने के लिए आप हींग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का-सा गर्म करें और फिर उस दांत पर लगा लें, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा।

home remedies to treat toothache,healthy living,Health tips

पिपरमिंट बैग या पुदीना चाय

एक ठंडा पिपरमिंट टी बैग या पुदीने की चाय आपके दर्द वाले दांत और मसूड़ों के दर्द को शांत कर सकता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में बीस से पच्चीस पुदीने की पत्तियां डालें और पानी के आधा रह जाने तक उबाल लें। इस चाय को सिप सिप करके पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग