न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के मौसम में सिरदर्द की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय

मानसून के दौरान कई लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है, जिससे लोगों का किसी काम में मन नहीं लगता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 8:39:25

बरसात के मौसम में सिरदर्द की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय

मानसून का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इन समस्याओं में से एक आम समस्या है सिरदर्द। मानसून के दौरान कई लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है, जिससे लोगों का किसी काम में मन नहीं लगता है। इसके अलावा बरसात के मौसम में एलर्जी ट्रिगर भी हो सकती है, जिसके कारण लोगों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बरसात के मौसम में हवा में नमी और उमस ज़्यादा होने से पसीना खूब निकलता है और फिर कम पानी पीने से होने वाला डिहाइड्रेशन प्रॉब्लम बढ़ा देता है। इसके अलावा सीज़नल रोगों जैसे कफ-कोल्ड, फ्लू, डेंगू, मलेरिया,चिकनगुनिया में भी सिरदर्द कॉमन लक्षण है। ज़्यादातर लोग इसे मामूली समझकर ध्यान ही नहीं देते तो कुछ लोग ज़रा सा सिर दुखते ही बाम लगा लेते हैं और कुछ ये कहकर नजर अंदाज कर देते हैं कि ये सिरदर्द तो जाता ही नहीं। आइये जानते हैं बदलते मौसम में होने वाले सिरदर्द से बचाव के तरीके-

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

अदरक

मानसून के मौसम में जुकाम होना आम है। जब जुकाम सिर में पहुंच जाता है तो सिर में दर्द होने लगता है। इसके लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा सा अदरक का रस और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। दिन में दो बार इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप सूखे अदरक के पेस्ट को दो चम्मच पानी में मिलाकर माथे पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलता है।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

पुदीने का तेल

पुदीने में मेंथॉल होता है जो सिर दर्द दूर करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के तेल की तीन बूंदों को एक चम्मच बादाम का तेल, जैतून के तेल या पानी में मिलाएं। इस मिश्रण से माथे की मसाज करने से आराम मिलता है। आप चाहें तो गर्म पानी में इस तेल की कुछ बूंदे डालकर भाप भी ले सकते हैं।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

तुलसी

अगर सिर में हल्का दर्द है तो तुलसी से फायदा मिलता है। पानी में तीन-चार तुलसी की पत्तियों को उबाल लें और उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आराम मिलेगा। इसके अलावा तुलसी के तेल से आप माथे की मसाज भी कर सकते हैं।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

लौंग

लौंग सिर दर्द से राहत दिलाती है। लौंग को अच्छे से पीस लें। अब इसे एक साफ रुमाल में डालें और बीच-बीच में सूंघते रहें। अगर दर्द ज्यादा है तो लौंग के तेल में दो चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इससे माथे की मसाज करें। इससे आपको सिर दर्द से निजात मिलेगी।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

दालचीनी

दालचीनी को पीस लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को माथे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें, राहत मिलेगी।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

पर्याप्त नींद लें

पर्याप्त नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है और सिरदर्द को कम करने में मदद करती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और सोने का नियमित समय निर्धारित करें।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

स्ट्रेस को कम करें

सिरदर्द होने का एक सबसे बड़ा कारण तनाव है। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और योग का सहारा लें, इससे तनाव को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। स्ट्रेस कम करने के लिए आप मसाज और अरोमाथेरेपी का सहारा भी ले सकते हैं।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

एलर्जी ट्रिगर्स से बचें

यदि आपको एलर्जी की समस्या रहती है, तो अपने घर को साफ-सुथरा रखें और एलर्जी ट्रिगर्स से बचें। खासतौर पर बदलते मौसम में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

एक्सरसाइज करें

मानसून के मौसम में अक्सर लोग बारिश के कारण एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं, जो कि गलत है। अगर आपको घर से बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं करनी है तो घर में ही एक्सरसाइज और योग कर सकते हैं। एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और तनाव कम होता है, जिससे सिरदर्द की शिकायत कम होती है।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

हेल्दी डाइट

बदलते मौसम में पोषण के लिए डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जो विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हों। हेल्दी डाइट से शरीर को पोषण मिलेगा और सिरदर्द जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

home remedies for headache,monsoon headache relief,natural headache remedies,headache during rainy season,monsoon season headache cure,herbal remedies for headache,seasonal headache treatment,headache relief tips monsoon,diy headache remedies,monsoon headache prevention

हाइड्रेटेड रहें

बदलते मौसम में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण भी सिरदर्द होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम कोई सा भी हो आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर