न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल के लिए नुकसानदायक है सैचुरेटेड फैट, फूड्स जिनमें होता है ये सबसे अधिक

सैचुरेटेड फैट को अनहेल्दी फैट माना जाता है और यह LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करता हैं। सैचुरेटेड फैट हार्ट डिसीज और स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं। W

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 1:31:17

दिल के लिए नुकसानदायक है सैचुरेटेड फैट, फूड्स जिनमें होता है ये सबसे अधिक

सैचुरेटेड फैट को अनहेल्दी फैट माना जाता है और यह LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करता हैं। सैचुरेटेड फैट हार्ट डिसीज और स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं। WHO के अनुसार, हर साल 14.1 मिलियन से ज्यादा लोग इस बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। American Heart Association के अनुसार सैचुरेटेड फैट में लगभग 5-6 प्रतिशत कैलोरी होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित करना चाहिए।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

सैचुरेटेड फैट के बारे में आगे जानने से पहले हम आपको यहाँ बताते है कि आखिर में कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? तो आपको बता दे, लीवर में बनने वाले वैक्स जैसे पदार्थ को कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल आपके खून से बहता है। कोलेस्ट्रॉल कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह नर्वस सेल्स को प्रोटेक्ट करने, विटामिन बनाने और हार्मोन्स के उत्पादन का काम करता है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें खाने से भी शरीर को कोलेस्ट्रॉल मिलता है जैसे- मांस और डेयरी प्रोडक्ट्स। हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है- हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कोलेस्ट्रॉल।

LDL कोलेस्ट्रॉल को खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। HDL कोलेस्ट्रॉल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल की समस्या या स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं, अगर हम HDL कोलेस्ट्रॉल की बात करे तो यह आपके ब्लड से खराब कोलेस्ट्रॉल को लीवर तक ले जाता है और इससे छुटकारा दिलाता है। HDL कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

क्यों खराब होता है हाई कोलेस्ट्रॉल?

अब हम आगे यह जानते है कि आखिर में LDL कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए क्यों घातक हो सकता है। दरअसल, LDL कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। जिसकी वजह से हृदय तक खून ले जाने वाली रक्त वाहिकाओं को ब्लड फ्लो करने में परेशानी होती है। जिसके चलते हार्ट डिजीज या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अब बात करते है कि आखिर क्या वजह होती है जिसके चलते शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। तो आपको बता दे इसके बढ़ने का मुख्य कारण - स्मोकिंग, हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज, और हाई फैट डाइट है। हमारे शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स नाम का फैट पाया जाता है। जब ट्राइग्लिसराइड्स और LDL कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई और HDL कोलेस्ट्रोल लो होता है तो रक्त वाहिकाओं में प्लाक जमने लगता है। साथ ही, हाई सैचुरेटेड फैट युक्त चीजें भी ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप उन चीजों के सेवन न करें जिनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में उन चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है इनसे तुरंत दूरी बना लेना ही फायदेमंद है...

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

चॉकलेट और चॉकलेट स्प्रेड

चॉकलेट और चॉकलेट स्प्रेड में अधिक मात्रा में चीनी और सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। वहीं, दूध और व्हाइट चॉकलेट में भी अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल के लिए खराब माना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि चॉकलेट और चॉकलेट स्प्रेड खरीदते समय आप इसके लेबल पर लिखी चीजों को अच्छी तरह से चेक कर लें। या फिर आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

चीज़

चीज़ फुल फैट मिल्स से बनी होती है इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है हालांकि सिमित मात्रा में अगर आप चीज़ का सेवन करते है तो यह खतरनाक नहीं होता है। अधिक मात्रा में सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है। बता दें कि चीज के एक क्यूब में 3.6 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। अब जरा सोचिए कि पिज्जा और बर्गर में कितनी मात्रा में चीज का इस्तेमाल होता है।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

नारियल का तेल

नारियल का तेल मक्खन से भी ज्यादा बेकार माना जाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा 90 फीसदी होती है। नारियल के तेल का सेवन करने से HDL और LDL दोनों ही काफी ज्यादा बढ़ने लगते हैं। अधिक मात्रा में नारियल तेल का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

ऑफल या ऑर्गन मीट

ऑफल या ऑर्गन मीट वैसे तो पोषक तत्वों के भरपूर होते है लेकिन इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। बीफ लीवर और भेड़ के बच्चे का लीवर, किडनी और दिल में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी ज्यादा हाई होता है।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

फ्राइड फास्ट फूड

डीप-फ्राइड फास्ट फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज या फ्राइड चिकन इनका सेवन इन दिनों काफी तेजी से बढ़ गया है जो की सेहत के लिए नुकसानदायक है। डीप-फ्राइड फास्ट फूड में सैचुरेटेड फैट , नमक और हाई कैलोरी अधिक मात्रा में होती है और ये आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल के लिए खराब माने जाते हैं। फ्राइड फास्ट फूड का नियमित और अधिक मात्रा में सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और HDL कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है। शरीर में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखने के लिए फास्ट फूड का सेवन बंद कर दे या फिर सीमित मात्रा में करें।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

बटर और चर्बी

मक्खन और पशुओं की चर्बी में हाई मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो आपके शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। मक्खन की सैचुरेटेड फेट इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान दें तो यह मेयोनीज से कहीं ज्यादा है। यानी 14 ग्राम की बड़ी चम्मच में लगभग 7 ग्राम सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। आप खाने में मक्खन की बजाय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

रेड मीट

बीफ और लैंब जैसे रेड मीट में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप LDL कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे तो तुरंत ही इनका सेवन बंद कर दे। रेड मीट के बजाय चिकन का सेवन करें।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

प्रोसेस्ड मीट

बेकन या सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट में नमक और फैट की मात्रा अधिक होती है। डिब्बाबंद, नमकीन, स्मोक्ड, ड्राइड मीट में भी सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो आपके शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो सलामी, हैम, कॉर्न बीफ और बीफ जर्की जैसी चीजों को खाने से बचें।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

मेयोनीज

सलाद और सैंडविच में मेयोनीज हर किसी को पसंद है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट सेहत के लिए अच्छा नहीं है। एक चम्मच मेयोनीज में 14 ग्राम सैचुरेटेड फेट पाया जाता है। अगर आप दिन में 3-4 चम्मच मेयोनीज खाते है तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जैतून के तेल के साथ कम कैलोरी वाला सलाद तैयार करें। सैडविंच और रैप्स में इसकी जगह पनीर का इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें कि हर दिन दो बड़ी चम्मच से ज्यादा इसका सेवन न करें।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

क्रीम

फुल फैट मिल्क से बनी हैवी क्रीम में सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। मार्केट में मिलने वाली व्हीप्ड क्रीम भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह शरीर में जाकर कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाती है। 15 ग्राम की एक बड़ी चम्मच में 3 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है और यह आपका वजन जल्दी से बढ़ा सकती है।

cholesterol,high cholesterol,saturated fat,saturated fat food list,heart problem,Health,healthy living

पैकेज्ड फूड

पैकेज्ड स्नैक्स और मिठाई जैसे चिप्स, डोनट्स, केक, बिस्कुट और कुकीज में सैचुरेटेड फैट और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप नियमित रूप से इनमें से किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो आपके कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी बढ़ सकता है।

आपको बता दे, सैचुरेटेड फैट अगर लिमिट में ही खाए जाएं, तो ये नुकसान नहीं पहुंचाते। इसलिए आपके द्वारा खाए जाने वाले हाई सैचुरेटेड फूड की मात्रा पर नजर रखें। इससे आप अपने दिल की रक्षा कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत