न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के लिए 5 जरूरी हेल्थ टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल से लेकर PSA और कोलोनोस्कोपी तक

पुरुषों के लिए 5 जरूरी हेल्थ टेस्ट: लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, PSA टेस्ट और कोलोनोस्कोपी। जानिए कैसे ये टेस्ट समय पर करवाने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है और आपकी सेहत बनी रहती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:34:36

पुरुषों के लिए 5 जरूरी हेल्थ टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल से लेकर PSA और कोलोनोस्कोपी तक

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक तो हो रहे हैं, लेकिन अधिकांश पुरुष अभी भी नियमित चेकअप या जरूरी हेल्थ टेस्ट (Important Health Tests for Men) करवाने से बचते हैं। आम धारणा है कि जब तक कोई गंभीर समस्या सामने न आए, तब तक डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। यह सोच गलत साबित हो सकती है।

असल में, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बीमारियां धीरे-धीरे पनपने लगती हैं, जो शुरुआती दौर में अक्सर बिना लक्षण के ही मौजूद होती हैं। नियमित हेल्थ चेकअप न केवल बीमारियों की पहचान में मदद करता है, बल्कि उन्हें गंभीर होने से भी रोकता है। इस इंटरनेशनल मेन्स डे पर जानिए पुरुषों के लिए 5 सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ टेस्ट जो हर वयस्क को अपने हेल्थ रूटीन में शामिल करने चाहिए।

1. लिपिड प्रोफाइल

हार्ट डिजीज दुनिया में मौत का एक बड़ा कारण है। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट आपके ब्लड में अच्छे (HDL) और खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज में प्लाक जमा कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। 30 साल की उम्र के बाद हर पुरुष को हर 4-5 साल में यह टेस्ट करवाना चाहिए। अगर परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल का इतिहास है, तो इसे जल्दी-जल्दी कराना और जरूरी है।

2. ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर टेस्ट सबसे आसान, सस्ता और जरूरी टेस्ट है। हाई ब्लड प्रेशर को "साइलेंट किलर" कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण नहीं दिखते, लेकिन यह दिल, किडनी और दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg माना जाता है। इसे हर 6 महीने में चेक करवाना अच्छा है। लगातार हाई रीडिंग आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

3. ब्लड शुगर टेस्ट

डायबिटीज शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित कर सकती है। ब्लड शुगर टेस्ट (फास्टिंग या HbA1c) यह बताता है कि शरीर शुगर को कितनी अच्छी तरह प्रोसेस कर रहा है। टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआती पहचान होने पर डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 40 साल की उम्र के बाद हर साल यह टेस्ट करवाना चाहिए।

4. प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) टेस्ट

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक है। PSA टेस्ट प्रोस्टेट ग्लैंड में बने प्रोटीन के स्तर को मापता है। बढ़ा हुआ PSA प्रोस्टेट में सूजन, इन्फेक्शन या कैंसर का संकेत हो सकता है। 50 साल की उम्र के बाद हर पुरुष को अपने डॉक्टर से इस टेस्ट की सलाह लेनी चाहिए। अगर परिवार में प्रोस्टेट कैंसर का इतिहास है, तो यह टेस्ट 40-45 साल की उम्र में शुरू करना उचित है।

5. कोलोनोस्कोपी

कोलोरेक्टल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसकी शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है। कोलोनोस्कोपी में डॉक्टर एक पतली, लचीली ट्यूब के जरिए बड़ी आंत की अंदरूनी स्थिति देखते हैं और पॉलिप्स को हटा सकते हैं, जो आगे चलकर कैंसर बन सकते हैं। 50 साल की उम्र के बाद हर 10 साल में यह टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत