Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त करेगी ये 8 हर्बल टी, जानें फायदे और बनाने का तरीका

चाय ऐसा पेय पदार्थ हैं जिसे भारत में बहुत पसंद किया जाता हैं। कई लोगों के दिन की शुरुआत तो दूध वाली चाय के बिना होती ही नहीं हैं। लेकिन स्वस्थ रहना हैं तो आपको अपनी आदत बदलते हुए दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:41:43

स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त करेगी ये 8 हर्बल टी, जानें फायदे और बनाने का तरीका

चाय ऐसा पेय पदार्थ हैं जिसे भारत में बहुत पसंद किया जाता हैं। कई लोगों के दिन की शुरुआत तो दूध वाली चाय के बिना होती ही नहीं हैं। लेकिन स्वस्थ रहना हैं तो आपको अपनी आदत बदलते हुए दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हर्बल टी मतलब आयुर्वेदिक चाय जो पूरी तरह जड़ी बूटियों से तैयार की जाती है। जड़ी बूटियों से तैयार यह चाय इम्यूनिटी बूस्ट करती है साथ ही बॉडी को जरूरी पोषक तत्व भी देती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए औषधीय गुणों से भरपूर, कई फ्लेवर वाली हर्बल टी से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आइये जानते हैं इन हर्बल टी के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में...
herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips पिपरमिंट टी

कई लोग हर्बल टी का सेवन स्वास्थ लाभ के लिए करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो स्वाद और फ्लेवर के शौकीन हैं और उन्हें चाय के साथ एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है। ऐसे में पिपरमिंट टी लोगों को खास पसंद आती है। इसे आप घर पर आसानी से गमले में भी उगा सकते हैं और फ्रेश टी का मजा ले सकते हैं। यह रिफ्रेशिंग होने के साथ हमारे शरीर के पाचनतंत्र को भी ठीक रखती है। इसमें मौजूद मिंथॉल हमारे शरीर के मसल्स को रिलैक्स करता है। यह गले की खराश को भी सूदिंग इफेक्ट देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह की बीमारियों और बैक्टेरिया से बचाता है। इसकी ताजा पत्तियों को गर्म पानी में डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें और इसे गर्मागर्म चाय की तरह पिएं। अगर आप रात में सोने से पहले इसे पीते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आएगी। herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips जिंजर टी

पाचनतंत्र को इम्प्रूव करने में जिंजर टी बहुत फायदेमंद है। यह नेचुरल ब्लड थिनर का काम करती है।एंटी ऑक्सीडेंट गुण की वजह से यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाकर रखती है। जिन लोगों को भूख कम लगती हो, वे इसका सेवन कर अपनी भूख बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पानी में अदरक मिलाकर एक मिनिट तक उबालें। अब चाय पत्ती मिलाएं और आंच से उतार लें। कुछ देर ढंककर रखें, फिर इसे छान लें। अब इसमें शहद मिला दें। गरमा-गरम अदरक की चाय तैयार है। यह चाय सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips मुलेठी टी

यह मुख्य रूप से पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। इतना ही नहीं यह लिवर, मसूड़ों में संक्रमण, स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा इससे शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। मुलेठी की चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 टुकड़ा मुलेठी लें। इसे 1 कप पानी में अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद इसमें थोड़ा हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर छान लें। अब इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर को काफी लाभ हो सकता है। herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips रोजमेरी टी
यह जड़ी-बूटियों से तैयार हर्बल टी है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण पाए जाते हैं। ऐस में इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त होने के साथ शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। एक पैन में 1 बड़ा चम्मच ताजा सूखे रोजमैरी के पत्ते, 250 मिलीलीटर पानी, स्वाद अनुसार शहद, 2 लौंग और 1 इलायची को मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। बाद में इसे छानकर गुनगुना ही पीने का मजा लें। आप दिन में 2 कप रोजमेरी टी पी सकते हैं।
herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips अश्वगंधा टी

अश्वागंधा को आयुर्वेद में एक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा का सेवन करने से कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, गठिया जैसी बीमारियां तेजी से दूर हो जाती है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करती है। इसका सेवन आप रोजाना चाय के रूप में कर सकते हैं। सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें। अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें। अब इस पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए खौलने दें। अब इसमें शहद और नींबू का रस डालें। इन दोनों चीजों को स्वादानुसार ही पानी में डालें। अब गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। अब आपकी चाय एकदम तैयार है। इस चाय को आप रोजाना एक से दो बार पी सकते हैं। herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips तुलसी टी

अगर रोजाना तुलसी की चाय का सेवन किया जाए तो फ्लू संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। तुलसी की चाय का सेवन करने से ना सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचेंगे बल्कि सांस की दिक्कत से लेकर शुगर तक कंट्रोल करने में मददगार है। इस बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें। पानी के गरम होते ही इसमें तुलसी के पत्ते और अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें पीसी गई काली मिर्च, लौंग, छोटी इलायची और चायपत्ती को डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। 2-3 मिनट बाद पैन में 15 से 20 तुलसी के पत्ते डाल दें। अब सारी सामग्री को 3-4 मिनट तक उबालें। 3-4 मिनट बाद उसमें गुड़ डालकर उसे तब तक उबालें जब तक की गुड़ पिघल ना जाए। जब गुड़ पिघल जाए, तो पैन को गैस से उतार लें। herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips गुलाब टी

गुलाब के पत्तों से बनने वाली इस चाय का सेवन करने से चेहरे पर निखार आता है और पेट की परेशानियां खत्म होती हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 3 और विटामिन डी का अच्छा सोर्स है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गुलाब की चाय न सिर्फ आपके वेट लॉस के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि यह आपके पीरियड क्रैम्प्स को भी कम करती है। इसे बनाने के लिए यदि आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग कर रहे हैं, तो उपयोग करने से पहले उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें। पंखुड़ियों को गर्म पानी के साथ सॉस पैन में रखें, लेकिन इसे उबलने न दें। अब सॉस पैन को ढक दें और गुलाब की पंखुड़ियों को लगभग 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इस मिश्रण को छान लें। अब इसमें शहद डालें और सर्व करें। herbal tea,herbal tea benefits,herbal tea for health,healthy living,Health tips ग्रीन टी

ग्रीन टी के रेग्युलर प्रयोग से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसे नियमित रूप से पीने पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। अगर कैलोरी की बात की जाये तो ग्रीन टी में ज़ीरो कैलोरी होती है, यदि आप अपनी डाइट में कैलोरीज को लेकर सचेत रहते हैं तो यह आपके लिए काफी स्वाथ्यबर्धक पेय साबित हो सकती है। यदि आपको सही तरीके से ग्रीन टी बनानी है, तो एक कप में 2-4 ग्राम ग्रीन टी की पत्तियां डालें। पानी को अच्छी तरह से खौला लें। इस पानी को कप में डाल दें और दो-तीन मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ा ठंडा होने पर पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology