न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती पर चार चांद लगाने वाली लिपस्टिक सेहत के लिए बन सकती है जानलेवा, जानें कैसे

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी लिपस्टिक आपको और आपके स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, महिलाओं को इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहा जा सके। इसी वजह से हम नीचे विस्तार से लिपस्टिक और इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 10:33:50

खूबसूरती पर चार चांद लगाने वाली लिपस्टिक सेहत के लिए बन सकती है जानलेवा, जानें कैसे

किसी भी लड़की या महिला की मेकअप किट का सबसे अहम हिस्सा शायद लिपस्टिक ही होता है क्योंकि कोई भी मेकअप किट एक या कई, विभिन्न रंगों और ब्रैन्ड्स की लिपस्टिक के बिना पूरी नहीं होती। इसमें कोई शक नहीं कि लिपस्टिक आपके चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने में मदद करती है। लिपस्टिक आपके व्यक्तित्व में ग्लैमर ऐड करने का काम करती है लेकिन किस कीमत पर? क्या आप जानती हैं कि इस खूबसूरत सी दिखने वाली लिपस्टिक के कई गंभीर दुष्प्रभाव भी हैं। आपकी फेवरेट लिपस्टिक विभिन्न केमिकल जैसे लेड, क्रोमियम आदि से बनी होती है। ये सभी केमिकल आपके होंठों की प्राकृतिक चमक और सुंदरता को कम करने के साथ ही आपकी सेहत को भी कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। यही नहीं अक्सर हम खाने और पेय पदार्थों के साथ लिपस्टिक के कुछ अंश का भी सेवन कर लेते हैं। इसलिए, आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी लिपस्टिक आपको और आपके स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, महिलाओं को इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहा जा सके। इसी वजह से हम नीचे विस्तार से लिपस्टिक और इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

केमिकल

लिपस्टिक का निर्माण करने में कई तरह के कमेकल का भी प्रयोग किया जाता है, जिनकी वजह से शरीर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ सकता है। कई लिपस्टिक में लेड का उपयोग भी किया जाता है। खासकर, लिपस्टिक का रंग बनाने के लिए। लिपस्टिक में रंग बनाने के लिए मैंगनीज, लेड और कैडमियम का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होठों की रंगत का काला पड़ना और उसके बार-बार सूखने जैसी समस्या हो सकती है ।

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

एलर्जी

माना जाता है कि लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से एलर्जी भी हो सकती है। एक शोध के मुताबिक इसमें इस्तेमाल होने वाली कृत्रिम डाई जब मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर पहुंचती है, तो उससे एलर्जी और डर्मेटाइटिस यानी त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते हो सकता है।

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

पेट संबंधी समस्या

लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक होठों में लगाने वाले सौंदर्य उत्पादों में कई केमिकल का इस्तेमाल होता है। इन रसायन में लेड भी शामिल है। होठों पर लगी लिपस्टिक की वजह से लेड मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंच सकता है, जिस वजह से पेट में दर्द, किडनी और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है। शोध में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वैसे तो लिपस्टिक में लेड की कम मात्रा पाई जाती है। बावजूद इसके मेटल युक्त लिपस्टिक के बार-बार होठों पर लगाने से यह पेट में पहुंचकर परेशानी पैदा कर सकता है

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

किडनी फेलियर

नियमित रूप से लिपस्टिक का उपयोग करने के परिणामस्वरूप किडनी फेलियर भी हो सकता है। ऐसा लिपस्टिक में मौजूद कैडमियम की बड़ी मात्रा के कारण होता है। पेट के ट्यूमर भी एक और समस्या है जो इस जहरीले रसायन की उपस्थिति के कारण हो सकती है।

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

गर्भावस्था के लिए हानिकारक

लिपस्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेड की वजह से यह गर्भावस्था के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यह गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से गर्भपात तक की समस्या हो सकती है। दरअसल, लिपस्टिक होठों के जरीए पेट तक पहुंच सकती है, जिससे रक्त में लेड का लेवल बढ़ सकता है। गर्भवतियों में लेड यानी सीसा आसानी से प्लेसेंटा को पार कर सकता है, जिससे बच्चे में जन्मजात लेड टॉक्सिटी होने का खतरा बढ़ सकता है ।

harmful effects of lipstick on health,Health,healthy living

शरीर में टॉक्सिन्स

लिपस्टिक को ज्यादातर महिलाएं हर वक्त लगाकर रखती हैं, यहां तक खाना खाते वक्त भी और कई बार गलती से लिपस्टिक खाने के साथ शरीर के अंदर भी चली जाती है। इस कारण लिपस्टिक में मौजूद विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन्स) समय के साथ शरीर में जमा होने लगते हैं और विषाक्तता का कारण बनते हैं। इन धातुओं का सेवन उनकी स्वीकृत दैनिक खपत की सीमा का 20 प्रतिशत से अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे