न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों की थकान और दर्द का रामबाण इलाज, ये तेल देगा तुरंत राहत

पैरों के दर्द और सूजन से परेशान हैं? लहसुन, सरसों, नारियल, लैवेंडर और ऑलिव ऑयल से करें पैरों की मालिश। जानिए घरेलू तेलों के फायदे और एक हफ्ते में पाएं राहत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 8:39:27

पैरों की थकान और दर्द का रामबाण इलाज, ये तेल देगा तुरंत राहत

हमारा पूरा शरीर पैरों के सहारे चलता है। रोज़मर्रा की भागदौड़, घर और दफ़्तर के काम, लंबे समय तक खड़े रहना या लगातार चलना—इन सबका सीधा असर पैरों पर पड़ता है। यही कारण है कि दिन ढलते-ढलते अक्सर पैरों में दर्द, थकान और सूजन महसूस होती है। कभी-कभी यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि नींद तक प्रभावित हो जाती है। दवाइयों के सहारे रहना हमेशा सही नहीं होता, इसलिए बेहतर है कि ऐसे हालात में आसान घरेलू उपाय अपनाए जाएं। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन का तेल पैरों की तकलीफ़ को कम करने का बेहतरीन प्राकृतिक इलाज है। यह न केवल सूजन घटाता है बल्कि दर्द से भी राहत दिलाता है।

लहसुन का तेल बनाने और लगाने का तरीका

- 10 लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का कुचल लें।
- इन्हें सरसों या नारियल तेल में डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब लहसुन सुनहरा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- ठंडा होने पर मिश्रण को छानकर बोतल में स्टोर कर लें।
- सोने से पहले इस तेल से पैरों की 10 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें।
- नियमित उपयोग करने पर एक हफ्ते में ही सूजन और दर्द दोनों में आराम महसूस होने लगेगा।

अन्य तेल जो दर्द में देंगे आराम

# सरसों का तेल

यह रक्त प्रवाह को बेहतर करता है और मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है। जिन लोगों को लंबे समय तक खड़े रहने की वजह से पैरों में भारीपन और थकान महसूस होती है, उनके लिए यह तेल बेहद फायदेमंद है।

# नारियल का तेल

नारियल का तेल न सिर्फ त्वचा को मुलायम रखता है बल्कि पैरों की नसों और मांसपेशियों को आराम भी देता है। अगर पैरों में जलन या अधिक थकान रहती है तो गुनगुने नारियल तेल से मालिश करना कारगर साबित होता है।

# लैवेंडर ऑयल

अगर पैरों के दर्द के साथ-साथ नींद न आने की समस्या भी परेशान कर रही है, तो लैवेंडर ऑयल सबसे बढ़िया विकल्प है। इसकी मालिश पैरों को सुकून देने के साथ-साथ मन को भी शांत करती है। इसे नारियल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

# ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में पाए जाने वाले सूजनरोधी गुण पैरों की सूजन और अकड़न को दूर करते हैं। जिन लोगों को अक्सर टखनों में दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए यह तेल काफी असरदार माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत