न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर इस समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 12:14:13

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

जहां कई लोग बढ़ते वजन और मोटापा की समस्या से परेशान हैं, तो वहीं काफी सारे लोग कम वजन होने से भी परेशान हैं। जी हां, कुछ लोग पर्याप्त भोजन करते हैं उसके बावजूद भी उनका वजन कम ही रहता हैं। जिसके पीछे कई बीमारियां भी हो सकती हैं। कई लोगों को आपने देखा होगा कि वह बेहद दुबले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने दुबले पतले शरीर के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं जिसका असर उनके आत्मविश्वास पर भी पड़ता हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए लोग वजन बढ़ाने वाली कई प्रकार की सिरप और गोलियों का सेवन करने लगते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर इस समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

साबुत अनाज

साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आपको गेहूं, ज्वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू, पास्ता आदि का खूबी सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

आलू

आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा तला-भुना ना हो।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

गुड़

ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

किशमिश

रोजाना दिनभर में एक मुट्ठी किशमिश खाएं। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा किशमिश और अंजीर को बराबर भागों में बांटकर, रातभर भिगोने के बाद खाएंगे तो उससे भी वजन बढ़ेगा।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

दही

इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और वजन बढ़ाता है। इसके अलावा दही को विटामिन डी का भंडार माना जाता है। दही आपके भोजन को पचाने में भी मदद करता है और इसमें प्रोटीन भी होता है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

केला

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला खाना। रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। केला आप दूध के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

बादाम

बादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आएगी और वजन बढ़ेगा।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

मूंगफली

मूंगफली में ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। आप मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और फैट मिलता है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

अखरोट

अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

खजूर

खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर खाकर दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

सोयाबीन

सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। सोयाबीन खाने से शरीर में वसा और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।

हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन तो आहार में शामिल करें ये 12 चीजें

अंडे

अंडों के साइज के हिसाब से उसकी कैलोरी, प्रोटीन और न्यूट्रिशन की मात्रा बदल सकती है। अगर हम एक मीडियम साइज के अंडे की बात करें तो उसमें लगभग 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट होता है। वजन बढ़ाने वाले लोग अपनी कैलोरी के मुताबिक, अंडों का सेवन कर सकते हैं। अगर कोई 5 अंडे खाता है, तो उसे 385 कैलोरी ब्रेकफास्ट में अंडों से मिल सकती है। स्टडीज के मुताबिक, अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसलिए इसका सेवन सभी को करना चाहिए। वहीं वजन बढ़ाने वालों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी