Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोंठ : इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत, छोटे-बड़े हर रोग से हमें लड़ने की देती है ताकत

सोंठ के फायदे की बात करें तो अदरक की तरह ही सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 9:50:42

सोंठ : इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत, छोटे-बड़े हर रोग से हमें लड़ने की देती है ताकत

सोंठ के फायदे की बात करें तो अदरक की तरह ही सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सोंठ हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ हमारे शरीर को मौसमी बीमारियों यानि खांसी-जुकाम जैसी बीमारी के अलावा माइग्रेन जैसे अन्य गंभीर रोगों से बचाती है।


dry ginger,ginger,ginger powder,immune system,Migraine,influenza,weight,headache,toothache,swelling,health article in hindi सोंठ के फायदे दांत के दर्द के लिए

क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि जो आप टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं उसमें सोंठ भी हो सकता है। दांत के दर्द से अक्सर गुजरने वाले लोग स्पेशल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें कई आयुर्वेदिक तत्व होते हैं और उन्हीं में से एक है सोंठ। दांत में दर्द होने पर आप सोंठ पाउडर से दांतों की हल्के हाथ से मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से दर्द में राहत मिल सकती है।

सिरदर्द रखे दूर

अगर आपको माइग्रेन, सिरदर्द की परेशानी है तो बता दें कि सोंठ के अंदर पाए जाने वाली सूजन को कम करने वाले यौगिक इसमें राहत पहुंचा सकते हैं। बता दें कि जिन लोगों को सिरदर्द, माइग्रेन रहता है उनके सिर में छोटी कोशिकाओं में सूजन आ जाती है इसलिए तनाव पैदा शुरू हो जाता है। ऐसे में यह पाउडर तनाव को कम कर सकता है।

dry ginger,ginger,ginger powder,immune system,Migraine,influenza,weight,headache,toothache,swelling,health article in hindi गर्भावस्था में सोंठ का सेवन

गर्भावस्था में सोंठ का सेवन लाभकारी परिणाम दे सकता है। सोंठ अदरक का चूर्ण है और अदरक प्रेगनेंसी के दौरान मतली और उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है । बेशक, गर्भावस्था में सोंठ फायदेमंद है, लेकिन फिर भी आप डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

इम्यूनिटी को बढ़ाएं

बता दें कि पाउडर के अंदर कैप्साइसिन और करक्यूमिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम पर दबाव कम पड़ता है और इम्यूनिटी प्रणाली मजबूत होती है ऐसे में आप आज से ही इसका सेवन शुरू करें।


dry ginger,ginger,ginger powder,immune system,Migraine,influenza,weight,headache,toothache,swelling,health article in hindi सूजन का है इलाज

शरीर में सूजन किसी भी समस्या के कारण आ सकती है। ऐसे में इस पीड़ा को दूर करने में अदरक का पाउडर बेहद मददगार है। इसके अंदर गठिया को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में आप दो-तीन चम्मच पाउडर को पानी में उबालें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से घुटने का दर्द, जोड़ों में आई सूजन आदि दूर हो सकते हैं। आप इसका पेस्ट भी जोड़ों में लगा सकते हैं।

इसके सेवन से वजन घटाएं

अदरक के पाउडर से वजन को कम किया जा सकता है। ऐसे में आप गर्म पानी में आधा चम्मच पाउडर को मिलाएं और एक काढ़ा तैयार करें। इससे ना केवल चयापचय बेहतर होगा बल्कि शरीर से फैट भी दूर रहेगा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि वजन घटाने में जिंजर पाउडर की मदद ले सकते हैं।


dry ginger,ginger,ginger powder,immune system,Migraine,influenza,weight,headache,toothache,swelling,health article in hindi जुकाम से राहत

सोंठ अदरक का पाउडर है, जो हर घर की रसोई में उपयोग किया जाता है। इसे मुख्यतः सब्जी, चाय और अन्य पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। शोध के अनुसार अदरक मलेरिया और बुखार जैसी समस्याओं के साथ सर्दी-जुकाम से राहत देने का काम कर सकता है। इसलिए माना जा सकता है कि सोंठ का प्रयोग कर जुकाम से राहत पाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology