न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं दूध हमेशा फायदा ही पहुचाएं, जरूरत से ज्यादा सेवन के होते हैं ये दुष्प्रभाव

दूध को पूर्ण आहार माना जाता हैं जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चे हो या बूढ़े सभी को दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 1:54:12

जरूरी नहीं दूध हमेशा फायदा ही पहुचाएं, जरूरत से ज्यादा सेवन के होते हैं ये दुष्प्रभाव

दूध को पूर्ण आहार माना जाता हैं जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चे हो या बूढ़े सभी को दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं। लेकिन कहते हैं ना कि किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है, फिर वह चाहे दूध ही क्यों ना हो। जी हां, जरूरी नहीं दूध हमेशा फायदा ही पहुचाएं, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। दूध के अधिक सेवन से आपके शरीर में कई परेशानियां घर कर सकती हैं जिससे आपको आगे चलकर दिक्कतें होंगी। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अधिक दूध पीने से शरीर को किस तरह के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता हैं।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

पाचन से जुड़ी समस्याएं

किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसान ही पहुंचाता है, चाहे वो दूध ही क्यों न हो। अधिक मात्रा में दूध का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दूध पी लेने से पेट फूल जाता है और गैस आदि की समस्या भी हो जाती है। इसलिए दूध का सेवन उतनी ही मात्रा में करें, जितना कि आपको उससे कोई परेशानी न हो।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

यह मतली पैदा कर सकता है

अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, 65% वयस्कों में लैक्टोज इंटॉलरेंस का कोई न कोई रूप होता है। मतली सबसे बड़े लक्षणों में से एक है, और कुछ मामलों में, दूध, आइसक्रीम और पनीर सहित लैक्टोज युक्त किसी भी प्रकार की डेयरी का सेवन करने के बाद उल्टी हो सकती है।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

थकान और सुस्ती होना

ज्यादा दूध पीने के कारण आपको मिचली, बेचैनी, थकान और सुस्ती भी हो सकती है। इसके अलावा डेयरी वाले दूध में ए1 कैसिइन मौजूद होती है, जो आंतों में सूजन पैदा करने के साथ-साथ बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही दूध का सेवन करें।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

वजन बढ़ना है

हाई वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट के ज्यादा सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। शोध से पता चलता है कि हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में हर दिन पर्याप्त दूध, दही और पनीर का सेवन वजन बढ़ने से नहीं जुड़ा है। इसके लिए आपको मॉडरेशन का ध्यान रखना होगा।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

कैंसर का कारण बन सकता है

इस पर बहुत कम शोध हुआ है, लेकिन कुछ का कहना है कि बहुत अधिक दूध प्रोस्टेट या स्तन कैंसर जैसे कुछ प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है। इनमें से अधिकांश अध्ययन एपिडेमियोलॉजिकल हैं, जिसका अर्थ है कि इसमें समय के साथ लोगों में खपत और बीमारी के रुझान को देखा जाता है।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

हृदय संबंधी समस्याएं

दिनभर में तीन गिलास से अधिक दूध का सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई शोधों में यह दावा किया गया है। इसलिए बेहतर है कि किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लें कि आपको कितनी मात्रा में दूध का सेवन करना चाहिए।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

मुंहासे पैदा कर सकता है

ऐसा माना जाता है कि आज जो दूध उपलब्ध है उसमें वृद्धि और दूध उत्पादन को नियंत्रित करने वाले हार्मोन होते हैं। यह इंसुलिन विनियमन को बाधित करके मुंहासे को खराब करने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि फुल फैट वाले गाय के दूध का सेवन करना बेहतर माना जाता है, जिसमें आमतौर पर हार्मोन का इंजेक्शन नहीं होता है।

milk,drawback of drinking milk,healthy living,health news,Health

एलर्जी की समस्या

अगर आपको लैक्टोज एलर्जी या फिर दूध से किसी तरह की एलर्जी है, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण आपको खुजली और लाल रंक के चकत्ते होने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा दूध से एलर्जी होने की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी या फिर शरीर में सूजन की समस्या हो जाती है। दूध की एलर्जी कभी-कभी बहुत ही घातक साबित हो सकती है। इसलिए इस तरह की समस्या को नजरअंदाज ना करें। अगर आपको दूध पीने से स्किन पर सूजन, खुजली या फिर अन्य समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत दूध पीना बंद कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती