न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने के दौरान ना करें ये गलतियां, आंखों को होता है नुकसान

आज के इस समय में हर कोई तकनिकी का इस्तेमाल करते हुए खुद को अपडेट रखना चाहता हैं। ऐसे में देखने को मिलता हैं कि लोग अपनी आंखों के लिए चश्मे की जगह कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासतौर से महिलाएं चश्मा लगाने से कतराती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 3:09:33

कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने के दौरान ना करें ये गलतियां, आंखों को होता है नुकसान

आज के इस समय में हर कोई तकनिकी का इस्तेमाल करते हुए खुद को अपडेट रखना चाहता हैं। ऐसे में देखने को मिलता हैं कि लोग अपनी आंखों के लिए चश्मे की जगह कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासतौर से महिलाएं चश्मा लगाने से कतराती हैं क्योंकि वे अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर दिखाने की कोशिश में लगी रहती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें कॉन्टेक्ट लेंस लगाते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

लगाने से पहले हाथों को धोएं

कई बार महिलाएं इतनी जल्दी में होती हैं कि हाथों को बिना धोएं आंखों में लेंस लगा लेती हैं। इससे आपकी आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। जी हां हाथों से आंखों में बैक्टीरिया और कीटाणु बहुत आसानी से चले जाते हैं। इसलिए जब भी लेंस लगाएं उससे पहले अपने हाथों को जरुर धो लें। ज्यादा तेल वाले साबुन का इस्तेमाल ना करें और एक बार हाथ धोने के बाद टॉवल की हेल्प से हाथों को जरुर ड्राई कर लें। हाथों को पोंछने के लिए रोंए वाले टॉवल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। क्योंकि सूक्ष्म रोंए आंखों में जाकर आपके लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

पाउडर और आईशैडो का नहीं करें उपयोग

एक बार अगर आपने कांटेक्ट लेंस लगा लिया है। तो इसके बाद आप पाउडर और आईशैडो का उपयोग नहीं करें तो बहुत अच्छा है। क्योंकि कई बार पाउडर आंखों के अंदर जाने से आंखों में खुजली और जलन की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको पाउडर और आईशैडो दोनों के उपयोग से बचना चाहिए। दरअसल आईबॉल के पास ऑयल ग्लैंड होता है। अगर इस जगह पर मेकअप अप्लाई किया तो लेंस जल्दी गंदा हो सकता है और आंखें ड्राई हो सकती है। इसलिए आंखों से किनार में मेकअप लगाने से परहेज करें।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

ऐसे समय में लेंस पहनने से बचें

स्वीमिंग करते समय, बाइक चलाते समय, तेज आंधी के वक्त कांटेक्ट लेंस का उपयोग नहीं करना चाहिए। दरअसल बाइक पर या तेज आंधी में आंखों में धूल जाती है, जिससे लेंस में स्क्रेच आ सकते हैं और इनके खराब होने डर तो रहता ही है साथ ही इंफेक्शन का डर भी बना रहता है।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

लेंस लगाकर सोने से बचें

कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से पर्यावरण में ड्राईनेस और आंखों तक कम ऑक्सीजन पहुंचने की वजह से आंखों में इंफेक्शन होने का ज्यादा खतरा होता है। जब आप सोती हैं तो आंखें बंद होती हैं जिससे लेंस से बैक्टीरिया आंखों में आ जाते हैं और जलन होने लगती है। इसलिए सोते समय अपनी आंखों से लेंस लगाकर ही सोएं।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

लेंस बॉक्स को साफ करना ना भूलें

लेंस के साथ उसे रखने वाले बॉक्स का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए। जब भी लेंस का इस्तेमाल करें उसके बाद सॉल्यूशन को बदलकर बॉक्स को अच्छे से सुखा लें। इसके लिए सबसे अच्छा होगा कि आप लेंस रखने वाले बॉक्स को 3 महीने बाद बदल लें। और हर बार लेंस को स्टोर करते समय बॉक्स में नए सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें। कॉस्मेटिक लोशन, क्रीम या स्प्रे के संपर्क में न आने दें। लेंस को साफ करने के बाद गीला न रखें, क्योंकि नमी में सूक्ष्मजीवों के पनपने का खतरा रहता है।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

आंखों को नहीं मसले

कांटेक्ट लेंस लगाने के बाद अगर आप आंखों पर और कुछ लगाते हैं। तो इससे कई बार खुजली चलने की संभावना बढ़ जाती है। खुजली करने से आपकी आंखों में लगा लेंस खराब होने और आंखों में इंफेक्शन का भय हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि एक बार कांटेक्ट लेंस लग जाए तो उसके बाद आंखों में कुछ नहीं लगाएं।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

तय समय पर बदलें लेंस
जब तक लेंस लगाने की सलाह दी गई है, उसे तब तक ही लगाएं। तय समय के बाद तक इसे उपयोग करने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। लेंस केस को भी तीन महीने बाद बदल देना चाहिए। इसे हर दिन साफ करें और अच्छे से इसके लिक्विड में ही इसे रखें।

contact lenses,mistakes while using contact lenses,eyes care tips,what can go wrong with contact lenses,contact lenses care tips,healthy living

लेंस से आंखों में ड्रार्इनेस

प्लास्टिक होने के कारण आंखों को डायरेक्ट लुब्रिकेट नहीं मिल पाता है। ऐसे में लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लैंस लगाने से ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए बाहर निकलते समय धूप का चश्मा लगाएं, लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस न लगाएं, पंखे की डायरेक्ट हवा ना लगे, आंखों में जलन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बेहतर साफ-सफाई रखनी चाहिए और इस लेंस को एक महीने के बाद फेंक देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत