न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे को वैक्सीन लगने के बाद हो रहा है दर्द, इन उपायों से दे उन्हें राहत

जन्म के बाद नवजात बच्चों को एक उम्र के बाद लगातार विभिन्न बीमारियों से जुड़ी वैक्सीन लगाई जाती हैं। टीकाकारण बच्चे के लिए बेहद जरूरी कदम है, जिसमें आपको हर एक टीका लगवाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 9:53:36

क्या आपके बच्चे को वैक्सीन लगने के बाद हो रहा है दर्द, इन उपायों से दे उन्हें राहत

जन्म के बाद नवजात बच्चों को एक उम्र के बाद लगातार विभिन्न बीमारियों से जुड़ी वैक्सीन लगाई जाती हैं। टीकाकारण बच्चे के लिए बेहद जरूरी कदम है, जिसमें आपको हर एक टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द और सूजन होना सामान्य बात है और यह दर्द शिशु को बहुत पीड़ा पहुंचाता है जिससे उसका रो-रोकर बुरा हाल हो जाता हैं। बच्चे को रोता देखकर सभी को चिंता सताने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों को इस दर्द से छुटकारा दिलाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं टीकाकरण के बाद दर्द और सूजन को कम करने के लिए क्या किया जाए।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

मालिश करें

इंजेक्शन का दर्द दूर करने के लिए आको बच्चे की त्वचा की मालिश करनी चाहिए। आपको सूजन और दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन स्पॉट के आसपास के हिस्से की मालिश करनी चाहिए पर ज्यादा तेज रगड़ने से बचें और इंजेक्शन स्पॉट को भी आपको टच नहीं करना है केवल उसके आसपास के हिस्से में हल्के हाथ से मालिश करनी है। आपको मालिश ज्यादा देर के लिए नहीं करनी है केवल 10 सेकेंड के लिए करें जिससे दर्द से आराम मिलेगा।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

मां अपना दूध पिलाए

ऐसा माना जाता है कि मां अगर शिशु को अपना दूध पिलाए, तो इससे उसे टीकाकरण के बाद दर्द से राहत मिल सकती है। ऐसा करने से उनका ध्यान भी भटकेगा। हालांकि डॉक्टर इंजेक्शन लगने के कुछ समय तक उसे कुछ न खिलाने या पिलाने की सलाह देते हैं। ऐसे में डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निश्चित समय के बाद आप बच्चे को दूध पिला सकती हैं।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

शिशु को कुछ मीठा खिलाएं

आप शिशु को कुछ मीठा खिलाएं, अगर बच्चा बहुत छोटा है तो आप बच्चे को चीनी का घोल दे सकते हैं। इसके अलावा आप मीठे घोल को पेसिफायर में डालकर उसे चूसने के लिए दे सकते हैं। इससे बच्चे को अच्छा महसूस होगा। कई रिसर्च में ऐसा कहा गया है कि शिशु को मीठा खिलाने से दर्द कम हो जाता है। शिशु को दर्द या सूजन हो रही हो तो उसे चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। शिशु को आराम पहुंचाने के लिए आपको उसे ज्यादा से ज्यादा समय के लिए सुलाए रखना चाहिए।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

बच्चे को तरल पदार्थ दें

आप शिशु को तरल पदार्थ अधिक दें। इसके अलावा अगर आप शिशु को ठोस आहार दें रहे हैं तो उसे फल का रस पिलाएं या फ्रूट्स खिलाएं। आप बच्चे को सूप, प्यूरी, अन्य तरल पदार्थ भी दें। अगर बच्चे को ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं, दवाओं के जरिए दर्द और सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है पर खुद से कोई दवा देने की गलती न करें, इससे शिशु की परेशानी बढ़ सकती है।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

बर्फ का इस्तेमाल करें

आपको बच्चे को सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। बर्फ से सूजन और दर्द दोनों दूर होता है। अगर बच्चे को दर्द महसूस हो रहा है तो आप बच्चे के इंजेक्शन के स्पॉट के आसपास बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की सिकाई करने के लिए बर्फ को कपड़े में लपेटकर उसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और इसे रिपीट करें। स्किन पर डायरेक्ट बर्फ को न लगाएं इससे बच्चे को सर्दी लग सकती है या दर्द बढ़ सकता है।

vaccine,child pain after vaccine,child care tips,children health,healthy living,Health tips

दवाईयां

आप शिशु के प्रभावित स्थान पर ऐसी दवाईयां भी लगा सकते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। यह दवाईयां जेल और स्प्रे के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन, इन्हें देने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही डॉक्टर भी बच्चे के बुखार और दर्द को कम करने के लिए कुछ दवाईयों जैसे आइबूप्रोफेन देने के लिए कह सकते हैं। यह दवाई बच्चे की उम्र, वजन और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के अनुसार दी जाती हैं। इन्हें भी डॉक्टर के कहने पर ही बच्चे को दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे